न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजमर्रा की जिंदगी से चिड़चिड़ा हो जाता हैं पत्नी का स्वभाव, इन तरीकों से करें इसे दूर

ऐसे में पति को जरूरत होती हैं कुछ ऐसे तरीकों को अपनाने की जो पत्नी के चिड़चिड़े स्वभाव को दूर करने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 12:56:40

रोजमर्रा की जिंदगी से चिड़चिड़ा हो जाता हैं पत्नी का स्वभाव, इन तरीकों से करें इसे दूर

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता हैं जिसमें एक समय के बाद कई परेशानियां आने लगती हैं। आप दोनों को जरूरत होती हैं एक-दूसरे को समझते हुए रिश्ते को संभालने की। अक्सर देखा जाता हैं कि पत्नियां अपने रोजमर्रा के काम से इस कदर परेशान हो जाती हैं कि उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापण आने लगता हैं जिसका असर आपके रिश्ते पर भी बुरा पड़ता हैं। ऐसे में पति को जरूरत होती हैं कुछ ऐसे तरीकों को अपनाने की जो पत्नी के चिड़चिड़े स्वभाव को दूर करने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to avoid wife being irritated,mates and me,relationship tips

चिड़चिड़े स्वभाव का कारण जानें

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर पत्नी पत्नी के स्वभाव में चिड़चिड़ापन क्यों आया है और खुद से यह सवाल करें कि क्या इसके पीछे आप जिम्मेदार हैं? अगर हां, तो उसके लिए अपनी पत्नी से माफी मांगें। वहीं अगर किसी और के कारण पत्नी का स्वभाव बदल रहा है तो उस चीज को भी सुलझाने की कोशिश करें।

धैर्य है जरूरी

अगर आपको पता है कि किसी बात को लेकर आपकी पत्नी का स्वभाव चिड़चिड़ा हो रहा है तो ऐसे में थोड़ा सा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। यदि आप भी ऐसी परिस्थिति में अपना धैर्य खो देंगे तो संबंधों में दरार आ सकती है। ऐसे में किसी एक को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। तभी परिस्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

बाहर लेकर जाएं

कभी-कभी घर के रोजमर्रा के कार्यों के कारण पत्नी का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में पति की जिम्मेदारी है कि वह एक हफ्ते में एक बार अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने या बाहर खाना खिलाने लेकर जाएं, जिससे ना केवल उसका मूड अच्छा हो बल्कि उनका चिड़चिड़ा स्वभाव भी दूर हो सके।

tips to avoid wife being irritated,mates and me,relationship tips


घर की जिम्मेदारी आधी आधी बाटें

कभी-कभी पत्नी के मन में यह बात आ जाती है कि घर का सारा काम केवल वह करती हैं। ऐसे में आप उन्हें यह अहसास कराए कि घर की सारी जिम्मेदारी उनकी नहीं है बल्कि आप दोनों मिलकर घर संभालते हैं। ऐसे में आप घर के आधे काम स्वयं पूरा करें और अपनी पत्नी का साथ घर के कामों में दें। इससे उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा।

समय व्यतीत करें

कभी-कभी अकेलेपन के कारण भी पत्नी का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में पत्नी के साथ समय व्यतीत करना भी जरूरी है। शाम को ऑफिस से आने के बाद आप थोड़ा समय अपनी पत्नी के साथ बिताएं। इससे न केवल पत्नी का मूड अच्छा होगा बल्कि पत्नी के साथ समय व्यतीत करने से खुद को अकेला भी महसूस नहीं करेंगे।

आराम भी है जरूरी

अगर पत्नी ऑफिस और घर दोनों को संभाल रही है तो ऐसे में ऑफिस के काम का प्रेशर या घर के काम की जिम्मेदारी पत्नी को चिड़चिड़ा बना सकती है। पति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी पत्नी को आराम दें। इसके लिए वीकेंड पर किसी अच्छी जगह घुमाने ले जा सकते हैं या घर पर ही पत्नी को घर के कामों से छुट्टी दिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत