न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं ब्रेकअप के बाद फिर से पैचअप, इन तरीकों से बन सकती हैं आपकी बात

जब भी आप कभी किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो दोनों पार्टनर्स को अपने में कुछ बदलाव लाने की जरूरत तो होती ही हैं क्योंकि कोई भी परफेक्ट नहीं होता हैं। वहीँ ये बदलाव सार्थक नहीं हो पाते हैं तो पार्टनर्स के बीच में मन-मुटाव होना आम बात हैं और कई बार बात ब्रेकअप तक भी पहुंच जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 11:34:26

करना चाहते हैं ब्रेकअप के बाद फिर से पैचअप, इन तरीकों से बन सकती हैं आपकी बात

जब भी आप कभी किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो दोनों पार्टनर्स को अपने में कुछ बदलाव लाने की जरूरत तो होती ही हैं क्योंकि कोई भी परफेक्ट नहीं होता हैं। वहीँ ये बदलाव सार्थक नहीं हो पाते हैं तो पार्टनर्स के बीच में मन-मुटाव होना आम बात हैं और कई बार बात ब्रेकअप तक भी पहुंच जाती हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद पार्टनर से दूर होने पर ही उनकी असल जरूरत का पता चल पाता हैं और कई लोग फिर से पैचअप करना चाहते हैं। ऐसे में कई बार झगड़े के बाद समझ नहीं आता कि कैसे एक दूसरे से बात करना शुरू करें। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ब्रेकअप के बाद अपने जहन में रखना चाहिए ताकि वापिस से पैचअप हो सके।

tips for patchup with partner,relationship,relationship tips

ना करें सोशल मीडिया पर ऐलान

आजकल के सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को हर चीज सोशल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने का शौक होता है। अब चाहे वह बीमार होने का अपडेट हो या फिर कोई नई चीज खरीदने का। ऐसे में अगर किसी का ब्रेकअप हुआ है और वो सोशल मीडिया पर इस बात को जगजाहिर करेगा तो काफी गलत असर होगा। हमेशा याद रखें, कभी भी ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट न करें। अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक ही रखें।

तुरंत ना करें किसी को डेट

ब्रेकअप के तुरंत बाद ही किसी को डेट ना करें। ऐसा करने से आपके एक्स के साथ सुलह होने के सारे चांस खत्म हो जाएंगे। क्योंकि हर गर्लफ्रेंड हो या फिर ब्वॉयफ्रेंड ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के बारे में जरूर जानना चाहता है। कि वो उसके बिना किस हालत में है। अगर आप एक्स के साथ पैचअप चाहते हैं तो ऐसी कोई हरकत ना करें जो सुलह में रुकावट बने।

जरूरी है कारण जानना

अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद इस बात पर ध्यान नहीं देते कि आखिर उनका ब्रेकअप हुआ क्यों? हो सकता है रिलेशन में कुछ ऐसी बात हो गई हो जिसमें आपकी गलती रही हो। अगर आप ब्रेकअप का कारण जानने की कोशिश करते हैं तो आपको आपका जवाब खुद ही मिल जाएगा। कारण जानने के बाद अगर आप उसे सुधारते हैं तो जाहिर सी बात है आपका पैचअप हो सकता है।

tips for patchup with partner,relationship,relationship tips

आमने-सामने मिले

अगर आपके एक्स को कोई दिक्कत ना हो तो आप उनसे मिलने का प्लान बना सकते हैं। आप किसी रेस्टोरेंट या फिर कॉफी शॉप में मिल सकते हैं। आप दोनों को एक-दूसरे से बात करने में झिझक होगी लेकिन खुद को कंट्रोल करते हुए एक दूसरे के बारे में पूछे।

खुद को बेहतर बनाने पर करें मेहनत

कई बार आप रिलेशनशिप में रहने के दौरान वे चीजें नहीं कर पाती हैं, जो करना चाहती हैं। लेकिन अब आप वो सब करें, तो आपको बेहतर लाइफस्टाइल देता है। वर्कआउट करें, अपने लुक्स पर ध्यान दें और खुद को पैंपर करना बिल्कुल न भूलें। जब आप वो काम करना शुरू कर देते हैं जो आपने रिलेशनशिप में रहने के दौरान कभी नहीं किए, तो ये एक्स का ध्यान जरूर खींचता है। आपका खुश रहना आपके पार्टनर को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहीं उन्होंने आपसे अलग होकर कोई गलती तो नहीं की।

ना बोलें गलत

ब्रेकअप के मौके पर कई बार लड़के-लड़कियां एक दूसरे को गलत बातें और अपशब्द में बोल जाते हैं। भले ही वो बातें गुस्से में निकली हों लेकिन इसका पार्टनर पर गलत असर पड़ता है और उसके दिल को गहरी ठेस लग जाती है। एक्स-पार्टनर से हेल्दी बातचीत करें। एक दूसरे की गलतियों को बताने के बजाय अपनी गलतियों को स्वीकार करें। ब्लेम गेम खेलने से आपके और पार्टनर के बीच रिश्ता और खराब हो जाएगा।

सोच समझकर बात करें

आप जो भी बात कर रहे हैं वह काफी सोच समझकर करें। कहीं ऐसा ना हो कि आपके पार्टनर को आपकी कोई बात पसंद ना आए और वह वहां से चला जाए। कई बार कुछ बातें गलतफहमी भी पैदा कर सकती हैं। ब्रेकअप के कुछ समय बाद लोग अक्सर पैचअप के लिए अपने एक्स को बात करने के लिए फोर्स करने लगते हैं। ऐसे में सामने वाले को ये लग सकता है कि आप उस पर दबाव बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो पैचअप की उम्मीद खत्म हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत