न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की सही परवरिश संवारती हैं उनका जीवन, अपने बेटे को बचपन से ही सिखाएं ये बातें

अपने बेटे को सही सीख दें। लड़कों को कुछ ऐसी बातें सिखाना जरूरी हैं जो उन्हें नेक इंसान बनाते हुए उनका जीवन संवारे। यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो हर पिता द्वारा अपने बेटे को बचपन से ही सिखाई जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 10:10:23

बच्चों की सही परवरिश संवारती हैं उनका जीवन, अपने बेटे को बचपन से ही सिखाएं ये बातें

बच्चों की अच्छी परवरिश करना कितना मुश्किल और चुनौतीभरा होता हैं ये पेरेंट्स से बढ़कर कोई नहीं जान सकता हैं। बच्चों के लिए उनके माता-पिता उनके आदर्श होते हैं और उनकी सिखाई गई बातों को वे जीवनभर अपने जहन में रखते हैं। खासतौर से बेटों की परवरिश में पिता अहम होते हैं क्योंकि एक बेटे की पर्सनैलिटी अपने पिता से ही प्रभावित होती है। ऐसे में पिता की जिम्मेदारी हो जाती हैं कि अपने बेटे को सही सीख दें। लड़कों को कुछ ऐसी बातें सिखाना जरूरी हैं जो उन्हें नेक इंसान बनाते हुए उनका जीवन संवारे। यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो हर पिता द्वारा अपने बेटे को बचपन से ही सिखाई जानी चाहिए।

things to tell your sons from childhood,mates and me,relationship tips

संवेदनशील बनना सिखाएं

लड़कों को मजबूत या यूं कहें कि सख्त दिल बनने की सलाह तो अक्सर दी जाती है लेकिन उन्हें संवेदनशील बनने की सलाह कभी नहीं दी जाती। लेकिन, भावनाओं को समझना और लोगों को उनके कमजोर और मुश्किल समय में इमोशनली सपोर्ट करने के लिहाज से लड़कों को भी उतना ही सवंदेनशील बनना सिखाएं जैसा लड़कियों से उम्मीद की जाती है। लड़कों को जेंटलमेन बनना सिखाएं, उन्हें सिखाएं कि वह दूसरों को सम्मान दें और दूसरों की खूबियों को पहचानने और अपने आस-पास के लोगों के लिए भावनात्मक स्तर पर सपोर्टिव बने रहें।

मैं भी फेल हुआ हूं

बच्चा अपने पैरेंट्स को देखकर ही सीखता है और उसे लगता है कि आपसे कोई गलती हो ही नहीं सकती है। आप अपने बच्चे को दिखाएं कि आप भी इंसान हैं और आपसे भी गलतियां हो सकती हैं। इससे बच्चे को लगेगा कि पुरुष कोई मशीन नहीं है, वो भी एक इंसान है।

महिलाओं का सम्मान

ये तो सबसे अहम सीख है जो हर मां बचपन से अपने बेटे को देनी चाहिए। यदि घर पर मां ही बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाएगी तो लड़के बहुत जल्दी इस बात को समझ पाएंगे। इससे आपका बेटा न केवल अपनी पत्नी और दोस्त बल्कि आपका और आपके परिवार की हर स्त्री का आदर करेगा।

things to tell your sons from childhood,mates and me,relationship tips

शेयर करना

माता-पिता को अपने बच्चों को अपनी चीजें, खाने की वस्तुएं दूसरे बच्चों के साथ शेयर करना सिखाना चाहिए। शेयरिंग अच्छी आदतों में से एक है। ऐसा करने से बच्चे का मानसिक विकास होता है और शेयरिंग की वजह से वह दूसरे बच्चों के साथ अच्छी तरह से घुल मिल भी जाते हैं।

बेसिक कूकिंग

खाना खाने का शौक सभी को होता है लेकिन, लड़कियां जहां बचपन से ही किचन के कामों में इंट्रेस्ट लेने लगती हैं वहीं लड़के इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते। लेकिन, जब लड़के पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जाते हैं तो उन्हें अक्सर घर के खाने की याद सताती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि लड़के ना तो कुछ पकाना जानते हैं और ना ही उन्हें पता होता है कि किचन में किस तरह काम किया जाता है। ऐसे में कैंटीन और रेस्टोरेंट्स से खाना मंगाकर खाना कॉमन लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का खतरा बढ़ा देता है।

आई लव यू कहना

मर्दों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो प्यार जताने में अच्छे नहीं होते जबकि ये आदत बहुत गलत है। आप अपने बेटे को बताएं कि प्यार दिखाना अपनी और सामने वाले की जिंदगी को खूबसूरत बनाने का सबसे आसान तरीका है। साथ ही आप अपने बच्चे को यह एहसास दिलाएं कि आप उससे प्यार करते हैं और ये आपको बोलकर भी बताना होगा।

सिखाएं अच्छा व्यवहार

किसी भी बच्चे में सबसे पहले जो चीज दिखाई देती है वह है उसका व्यवहार। माता-पिता को अपने बच्चों को ऐसे संस्कार और शिक्षा देनी चाहिए जिनसे आगे चलकर वे जिद्दी न बनें। बच्चों को बड़ों का आदर करना, बुजुर्गों के साथ सम्मान से बात करना और छोटों से प्यार करना सिखाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता