न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रखें इन बातों का ध्यान, बनी रहेगी रिश्ते में मजबूती

प्यार के रिश्ते की ड़ोर बेहद नाजुक होती हैं जिसे सहेजकर रखने की जरूरत होती हैं। इसे सही तरह से नहीं संभाला जाए तो रिश्ता टूटने में देर नहीं लगती हैं। खासतौर से आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 1:52:15

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रखें इन बातों का ध्यान, बनी रहेगी रिश्ते में मजबूती

प्यार के रिश्ते की ड़ोर बेहद नाजुक होती हैं जिसे सहेजकर रखने की जरूरत होती हैं। इसे सही तरह से नहीं संभाला जाए तो रिश्ता टूटने में देर नहीं लगती हैं। खासतौर से आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती हैं। यह एक ऐसा रिश्ता होता हैं जिसमें दो प्यार करने वाले एक-दसूरे से काफी दूर होते हुए भी एक रिश्ते में बंधे होते हैं। जब यह रिश्ता पुराना होने लगता है, तो उन्हें एक-दूसरे से शिकायत होने लगती है और दूरियां जगह बना लेती हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल की छोटी-छोटी गलतियां या बातें जहर का काम करती है, जो रिश्ते को खत्म कर सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिए।

long distance relationship,long distance relationship tips

पार्टनर के लिए समय निकालें

आप भले ही अपने काम में बहुत व्यस्त हो, लेकिन अपने पार्टनर के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकाले लें। ताकि उन्हें ऐसा प्रतीत नहीं हो कि दूर होते ही आप उन्हें भूल गए है। इसलिए वक्त-वक्त पर अपने पार्टनर से जरूर चर्चा करें। बिजी शेड्यूल होने के चलते पार्टनर्स एक-दूसरे से लंबे समय तक मिलते भी नहीं। पार्टनर से मिलने से आपका प्यार तो बढ़ता ही है, साथ ही आपकी कई गलतफहमियां भी दूर हो जाती हैं। इसलिए रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए बीच-बीच में मिलना बेस्ट रहता है।

मूवमेंट शेयर करें

आज के वक्त में मोबाइल की वजह से ही आपका रिश्ता बेहतर भी हो सकता है और बिगड़ भी सकता है। ऐसे में क्यों न इसे बेहतर बनाया जाए। जी हां, अपने पार्टनर के साथ कोई ना कोई तस्वीर जरूर शेयर करें। या आप अपने दोस्तों के साथ कहीं गए हैं, या आपने कोई स्पेशल डिश बनाई है तो उसका फोटो शेयर करें। इससे आप दोनों एक-दूसरे से कनेक्ट रहेंगे।

हर वक्त कॉल पर न रहें

कपल्स जब प्यार में होते हैं तो वह अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। हर वक्त उनके साथ समय बिताना चाहते हैं। वहीं जब वह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं तो पार्टनर के साथ न हो पाने की वजह से आप उनसे मिलने के लिए बेताब होते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए हर वक्त उनके साथ फोन काॅल पर बात करते रहते हैं। कई बार पार्टनर ऑफिस के कामों में व्यस्त होता है, वह आपसे कहते हैं तो कि व्यस्त हैं तो आप नाराज हो जाते हैं।

long distance relationship,long distance relationship tips

पार्टनर की समस्याओं को गौर करें

जब दोनों में कोई अकेला महसूस करता है या समस्याओं का समाधान नहीं मिलता है तो पार्टनर से एक बार जरूर शेयर करता है। लेकिन उसकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देना। काम में इतना व्यस्त हो जाना कि किसी प्रकार की कोई खबर नहीं लेना। ऐसे में आपकी बॉन्ड कमजोर हो जाती है।

गुस्सा आने पर बातें सुने

गुस्सा सभी को आता है लेकिन यह बहुत मायने रखता है कि आप गुस्से में किस तरह से बात कर रहे हैं। क्योंकि गुस्से में इंसान वह सबकुछ बोल देता है जो उसे महसूस होता है। और पैचअप होने के बाद भी मन खटास रह जाती है। उस दौरान अगर आप गुस्सा नहीं करते हुए आराम से बात करेंगे तो हर समस्या का समाधान निकलेगा।

विश्वास को करें मजबूत

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में लंबे वक्त तक रहना है तो आपको आपके पार्टनर पर विश्वास जरुर करना होगा। क्योंकि काम में व्यस्तता के कारण अक्सर कॉल नहीं कर पाते हैं। और शक गहराने लगता है कि कहीं किसी दूसरे के साथ कोई रिलेशन तो नहीं।

झगड़ा होने पर इग्नोर करना

जाहिर सी बात है झगड़ा करने पर नाराजगी होगी, लेकिन इस रिश्ते में झगड़ा करना काफी भारी पड़ जाता है। दरअसल, पार्टनर को समझाने के लिए आप उसके आसपास नहीं होते और ये लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की सबसे बड़ी नेगेटिविटी होती है। अक्सर लोग झगड़ा होने पर उसे इग्नोर करने की भूल कर देते हैं और ये वजह भी रिश्ते में खटास का कारण बन जाती है। कभी-कभी इस कारण रिश्ता खत्म होने की कगार पर भी आ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत