न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड में दिखाई देने लगे ये लक्षण, समझ जाएं वह दे रही हैं आपको धोखा

आज हम आपको गर्लफ्रेंड के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उसके धोखा होने को दर्शाती हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 2:43:02

गर्लफ्रेंड में दिखाई देने लगे ये लक्षण, समझ जाएं वह दे रही हैं आपको धोखा

रिश्ता चाहे कोई भी हो उसकी खूबसूरती और मजबूती आपसी प्यार और विश्वास की डोर से हमेशा बंधी रहती है। कुछ रिश्ते आजकल ज्यादा नहीं चल पाते हैं। ऐसा इसलिए क्यों वह झूठ और फरेब की नींव पर टिके होते हैं। ऐसे में जब पार्टनर आपके विश्वास को ठेस पहुंचाता है, तो आप टूट जाते हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि कुछ लड़कियां रिश्तों में रहकर भी धोखा देती रहती हैं जिसका लड़कों को पता भी नहीं चल पाता हैं। पार्टनर कितना ईमानदार है इस बात का अंदाजा लगा पानी काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपको आपकी गर्लफ्रेंड पर शक हैं तो कुछ तरीकों से आप उसकी धोखेबाडी को समझ सकते हैं। आज हम आपको गर्लफ्रेंड के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उसके धोखा होने को दर्शाती हैं।

these symptoms started appearing in girlfriend understand that she is cheating on you,mates and me,relationship tips

जब ऑफिस या कॉलेज की बातें छिपाए

जब आप अलग-अलग ऑफिस या कॉलेज में होते हैं तो रोजाना नए-नए लोगों से मिलना, बातें और घटनाएं होती रहती हैं। जिसके बारे में आप एक दूसरे से चर्चा करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि जब आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कोई बात नहीं बता रही होती है। इसके अलावा, कई बार पर्सनल बातें भी एक-दूसरे से शेयर नहीं होती और आपका रिश्ता सिर्फ साथ घूमने और मूवी देखने तक होता है, ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है।

फोन दूर रखें आपसे

लोग प्राइवेसी के लिए अपने फोन में पासवर्ड लगाते हैं लेकिन जब साथी अपने पार्टनर को भी अपना फोन न छूने दे या फोन का पासवर्ड न बताए तो समझ लेना चाहिए कि वह कुछ ऐसा आपसे छुपा रहे हैं जो गलत है। ऐसे मामलों में अधिकतर पार्टनर आपको धोखा दे रहे होते हैं।

these symptoms started appearing in girlfriend understand that she is cheating on you,mates and me,relationship tips

अगर वो आपके फ्रेंड्स से दूरियां बना रही हो

यही बात आपके फ्रेंड्स पर भी लागु होती है -- हालाँकि पिछली बार उसे आपके फ्रेंड्स के साथ ग्रुप में पिकनिक पर जाना पसंद आया था, और यदि वह अचानक उनके साथ घूमना पसंद आना कम होने लगे, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वो खुद आप को आपसे दूर करना चाहती हैं। अगर वह आपको धोखा दे रही है तो उसे ऐसा लग सकता है कि वह आपके सामाजिक दायरे में रहने लायक नहीं है या वह अपने आप को यह नहीं याद दिलाना चाहती कि आपके रिश्तो में खटास आने से पहले उसे आपके साथ कितना मजा आता था।

दूसरों से आपके होने की बात छिपाए

अक्सर देखा गया है कि, जो अपने रिश्ते में खुश होते हैं वह अपने पार्टनर के बारे में किसी तीसरे से बताने में कतराते नहीं हैं। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो टाइमपास होते हैं, जिसमें इंसान अपने पार्टनर के होने के बारे में छिपाने लगता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड बार बार ऐसा करे तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है।

these symptoms started appearing in girlfriend understand that she is cheating on you,mates and me,relationship tips

जब आपकी भावनाओं को न समझे

कई बार जब आप परेशानी में होते हो तो अपनी बात कहने के लिए आपके पास गर्लफ्रेंड के अलावा कोई नहीं होता है। लेकिन जब आप उससे अपने बात को साझा करते हैं तो वह उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी आपकी भावनाओं को न समझे तो हो सकता है वह आपसे दिल से न जुड़ी हो। वह आगे चलकर आपसे दूर भी जा सकती है।

कई घंटो तक बिना जानकारी के गायब

ये आपके लिए आपकी गर्लफ्रेंड के धोखेबाज़ होने का एक बहुत बड़ा संकेत हो सकता है। यदि आप उसे फ़ोन करते है या मैसेज करते है और कई घंटो तक कोई जवाब नहीं आता है तब आपके लिए परेशानी वाली बात हो सकती है। यदि ऐसा एक या दो बार होता है तो ठीक है, लेकिन अगर ऐसा हफ्ते में कई बार होता है और वह हमेशा कहे कि उसका फ़ोन बंद था या उसने रिंगटोन ही नहीं सुनी तो फिर आपको ध्यान देने की जरुरत है।

these symptoms started appearing in girlfriend understand that she is cheating on you,mates and me,relationship tips

आपसे पैसे खर्च कराएं

अक्सर लोग फायदे के लिए रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ऐसे रिश्ते में पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता, बल्कि सिर्फ आपका फायदा उठाते हैं। जब आप कहीं बाहर जाते हैं तो वह शॉपिंग या किसी न किसी बहाने से आपके पैसे खुद पर खर्च कराते हैं। वह आपसे अपनी परेशानियां बताकर अक्सर पैसे मांगने लगे तो समझना चाहिए कि वह सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए आपका फायदा उठा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती