न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये आदतें, जानकर दिखाएं समझदारी

इन आदतों को जान पेरेंट्स को इनमें बदलाव लाने की जरूरत है। इन आदतों का आगे चलकर बच्चे के भविष्य पर गहरा असर पड़ता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 5:06:13

बच्चों पर बुरा असर डालती हैं पेरेंट्स की ये आदतें, जानकर दिखाएं समझदारी

बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पेरेट्स द्वारा दी गई परवरिश बहुत मायने रखती हैं। घर ही बच्चों का पहला स्कूल होता हैं जहां से वह सीखने की शुरुआत करता हैं और पेरेंट्स को देखकर जीवन के बारे में बहुत कुछ जान पाता हैं। पेरेंट्स एक इंसान के रूप में चाहें कितनी भी गलत आदतों का आचरण या खराब व्यवहार करता हो लेकिन बच्चों के जीवन में आ जाने पर वह खुद को बदलना शुरू कर देता हैं। ऐसे में आज हम आपको पेरेंट्स की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ता हैं। इन आदतों को जान पेरेंट्स को इनमें बदलाव लाने की जरूरत है। इन आदतों का आगे चलकर बच्चे के भविष्य पर गहरा असर पड़ता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these habits of parents have a bad effect on children show wisdom by knowing,mates and me,relationship tips

हर वक्त बच्चे के आसपास रहना

कुछ पैरेंट्स जब देखो अपने बच्चे के चारों ओर उनके साये की तरह मंडराते रहते हैं। पेरेंटिंग का यह तरीका अधिकतर 11वीं कक्षा से शुरू होकर कॉलेज जाने वाली उम्र के बच्चों के अभिभावक अपनाते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चे के प्रति ओवर प्रोटेक्टिव होने लगते हैं और बच्चे से हर वक्त क्यूं, क्या जैसा सवाल पूछते रहते हैं। पैरेंट्स की इस हरकत के वजह से बच्चा चिड़चिड़ा होने लगता है और साथ ही झूठ बोलने को भी मजबूर हो जाता है। इसके अलावा कई बच्चे फैसला लेने में, सही गलत में समझ रखने में या फिर अकेले कहीं जाने से घबराने लगते हैं। बच्चे का हर फैसला उसके माता-पिता के लेने से वह अंदर से खोखला होने लगता है। साथ ही बच्चे के निर्णय लेने की क्षमता भी घट जाती है।

बिना बात के गुस्सा और चिल्लाना


बच्चे गलती करते हैं तो माता-पिता का गुस्सा करना जायज है लेकिन बिना किसी बात के बच्चों पर गुस्सा करना या चिल्लाना उनपर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही, कहीं और का गुस्सा अपने बच्चों पर आकर उतारना भी बच्चों को प्रभावित करता है। ऐसे में माता-पिता को संयम से काम लेना सीखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें जो आप गुस्से में बोलते हैं उससे बच्चों का नाजुक मन-मस्तिष्क बुरी तरह प्रभावित होता है इसलिए अपनी बातों पर कंट्रोल रखना भी आपको सीखना होगा।

these habits of parents have a bad effect on children show wisdom by knowing,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे के साथ झगड़ा करना

कई माता-प‍िता बच्चों के सामने ही लड़ाई-झगड़ा शुरू कर देते हैं। वे भूल जाते हैं क‍ि पति-पत्नी होने के साथ वे माता-प‍िता भी हैं। माता-प‍िता होने के नाते, उन्हें आपस की बात बच्चों के सामने नहीं करना चाह‍िए। क‍िसी गंभीर व‍िषय पर बात कर रहे हैं, तो बच्चों को दूर ही रखें। जो बच्चे माता-प‍िता को झगड़ता हुआ देखकर बड़े होते हैं उनके द‍िमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है।

अपने बच्चे की तुलना न करें

अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करना सबसे आम पेरेंटिंग गलतियों में से एक है। लगभग हर माता-पिता अपने बच्चे की तुलना पडोंसी, रिश्तेदार या फिर बच्चे के ही किसी दोस्त से करते रहते हैं। ऐसा करते समय पैरेंट्स यह बिल्कुल नहीं सोचते कि बच्चे की इस प्रकार कमियां गिनाने और हर समय दूसरों से तुलना करने से उसके स्वाभिमान पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा इससे वह खुद को नालायक, नाकारा या फिर असक्षम महसूस कर सकता है। तुलना करने के बजाय, आप अपने बच्चे की उपलब्धियों और उसकी अच्छाइयों के साथ उसको समझाएं और उसके गलत काम को सुधारने की कोशिश करें।

these habits of parents have a bad effect on children show wisdom by knowing,mates and me,relationship tips

बच्चे की निजता का कोई सम्मान ना होना

सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन माता-पिता जाने-अनजाने अपने बच्चे की निजता का कोई सम्मान नहीं करते। बच्चों की हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर डालना, बच्चों की परेशानियों को भरी सभा में सबसे बांटना या फिर बच्चों की किसी दिक्कत को मजाक के रूप में सबको बताना और बच्चे को हंसी का पात्र बनाना ऐसी ही कुछ बातें हैं जो बच्चे को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।

ज्यादा मजाक करना


बच्चों के साथ ज्यादा मजाक करने की आदत न डालें। अगर आपकी आदत ज्यादा मजाक करने की है, तो ये आप पर भारी भी पड़ सकती है। कई बच्चे व्यवहार से संवेदनशील होते हैं। अगर माता-प‍िता ही बच्चे का मजाक बनाएंगे, तो इससे उनके मन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। क‍िसी भी व्यक्त‍ि की जात‍ि, ल‍िंग, आर्थिीक स्थ‍ित‍ि के बारे में मजाक न बनाएं। ध्यान रखें क‍ि आपका बच्चा भी इन बातों से प्रभाव‍ित हो सकता है।

बच्चे की अधिक प्रशंसा


बच्चे की सफलता और अच्छे कामों के लिए उसकी प्रंशसा या तारीफ करना सही है लेकिन बच्चे की गलती को छिपाना और उसे बढ़ावा देना गलत है। पेरेंट्स की बच्चों को ओवरप्रेट करने की आदत बच्चों में सही और गलत की उचित समझ से दूर कर, हमेशा खुद को सही मानने की आदत डाल सकती है। बच्चे की उतनी ही प्रशंसा करें जितना जरूरी है। ज्यादा बोलने से कई बार बच्चे ओवर कॉन्फिडेंट हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत