न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों की ये आदतें करती हैं लड़कियों को इम्प्रेस, जानें और खुद में लाएं बदलाव

अक्सर कई लड़कों को यह शिकायत रहती हैं कि वे स्मार्ट लुक या अमीर नहीं हैं जिसकी वजह से कोई भी लड़की उनसे इम्प्रेस नहीं होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि लड़कियों की अपनी एक पसंद होती हैं और कुछ खूबियां हैं जो वे लड़कों में तलाश करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 07 Aug 2022 1:05:16

लड़कों की ये आदतें करती हैं लड़कियों को इम्प्रेस, जानें और खुद में लाएं बदलाव

अक्सर कई लड़कों को यह शिकायत रहती हैं कि वे स्मार्ट लुक या अमीर नहीं हैं जिसकी वजह से कोई भी लड़की उनसे इम्प्रेस नहीं होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि लड़कियों की अपनी एक पसंद होती हैं और कुछ खूबियां हैं जो वे लड़कों में तलाश करती हैं। कई बार लड़कों की कुछ आदतें लड़कियों को काफी पसंद आती हैं तो कई बार कुछ आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आतीं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं लड़कों की उन आदतों के बारे में जिन्हें देखकर हर लड़की अपना दिल हार बैठती हैं। लड़कों को इन आदतों को जानकर खुद में बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि अपनी पर्सनलिटी को आकर्षक बना सके। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

जो लड़के कॉन्फिडेंट होते हैं

हर लड़की को कॉन्फिडेंट लड़के काफी पसंद आते हैं। अगर आपमें कॉन्फिडेंस है और किसी भी काम को करने को लेकर अपने आपको कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं तो जाहिर सी बात है कि कोई भी व्यक्ति आपकी ओर अट्रैक्ट होगा।

boys habits impress girls,relationship,relationship tips

केयर करने वाले लड़के

लड़कियों को केयर करने वाले लड़के सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें कोई ऐसा लड़का मिले जो हर दिन उनकी केयर करता रहे। जरूरत के समय पर लड़कियों का ध्यान रखने और देखभाल करने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं।

हंसी-मजाक करने वाले भी आते हैं पसंद
हंसी-मजाक के बिना कोई भी इंसान बोरिंग लग सकता है। लड़का हो या लड़की, उसे मजाकिया होना काफी जरूरी है। अगर कोई लड़का ऐसा हो जो हमेशा हंसता रहता है और अपने आसपास के लोगों को हंसाता रहता है वो लड़कियों को काफी पसंद आता है। अगर आपका हंसी-मजाक वाला नेचर है तो आप बधाई के पात्र हैं।

लड़कियों को इज्जत देने वाले लड़के

लड़कियों को इज्जत देने वाले लड़के काफी आकर्षित करते हैं। दूसरो की इज्जत वाले लड़को से लड़कियाँ दोस्ती करना पसंद करती है। इसके साथ ही जो लड़के लड़कियों को अपने बराबर अधिकार देते हैं लड़कियां उन लड़कों से प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाती।

boys habits impress girls,relationship,relationship tips

वेल ड्रेस्ड लड़के

किसी रिलेशन में फैशन जरूरी फैक्टर नहीं है लेकिन अगर आपने डेटिंग शुरू की है या फिर करने वाले हैं तो लड़की आपमें ये चीज जरूर नोटिस करेगी। हालांकि कोई भी लड़की हर बार किसी की ड्रेसिंग सेंस को नोटिस नहीं करती लेकिन कई बार देखा गया है कि लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस से ये अंदाजा भी लगा सकती हैं कि सामने वाला अपने ऊपर कितना ध्यान देता है।

ईमानदार लड़के

लड़कियों को ईमानदार और सच कहने वाले लड़के अच्छे लगते हैं। झूठ बोलने वाले लड़कों से लड़कियाँ दूर भागती हैं। लड़कियाँ चाहती हैं कि वो जिस भी लड़के से दोस्ती करें वह उनके साथ अपनी हर बात शेयर करें और दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट न करें।

फिटनेस पर ध्यान देने वाले लड़के

अधिकतर लड़कियों को अपने ऊपर ध्यान देने वाले लड़के पसंद होते हैं। वहीं अगर लड़का फिटनेस फ्रीक है तो सोने पर सुहागा हो सकता है। इसका कारण है कि लड़कियों को लगता है कि जब लड़का अपने ऊपर ध्यान देता है, एक्सरसाइज के लिए समय निकालता है तो जाहिर सी बात है वह उस पर भी ध्यान देगा।

इमोशनली स्ट्रॉन्ग

लड़कियों को वो लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं। लड़कियां उन लड़कों से दूरी बनाकर रखती हैं जो फैसले लेने में असक्षम होते हैं और बच्चों जैसा बर्ताव करते हैं।

अच्छे करियर वाले लड़के

हर लड़के को ऐसे लड़के अधिक आकर्षित करते हैं जो अपने करियर में सफल होते हैं। हालांकि लड़की को ना ही आपकी सैलरी और स्टेटस से बिल्कुल मतलब नहीं होता, बस आपके करियर से आपकी सीरियसनेस और मेच्योरिटी का पता लग जाता है।

बात सुनने वाले लड़के

लड़कियां काफी संवेदनशील और भावुक होती हैं, वे सारा दिन उन चीजों के बारे में सोचते हुए बिताते हैं जो उनके फेवर में नहीं होतीं। लड़कियां चाहती हैं कि कोई लड़का उनके बारे में सुने। भले ही आपकी रुचि लड़की की बात में हो या ना हो, बस आप लड़की की बात सुनें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उसके फेवरेट पर्सन बन सकते हैं। हमेशा याद रखें कि एक-दूसरे से बात करने और सुनने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत