न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर सकती हैं ये आदतें, जल्द लाएं इनमें बदलाव

आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी दिनचर्या या फिर रहन-सहन का हिस्सा होती हैं, लेकिन शादी के बाद इनमें से कुछ को छोड़ देना ही रिलेशनशिप के लिहाज से बेहतर होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 10:19:32

आपके शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर सकती हैं ये आदतें, जल्द लाएं इनमें बदलाव

शादी किसी की भी जिंदगी का दूसरा पड़ाव माना जाता हैं जिसके बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। शादी दो लोगों और उनके परिवारों के जीवन को एक दूसरे से जोड़ देता है। भारतीय संस्कृति में शादी को भाग्य और जन्मों का साथ माना जाता है। शादी के बाद कपल एक-दूसरे को समझने की कोशिश करता है, तो साथ ही में अपने अंदर कुछ बदलाव भी लाते है ताकि रिश्ते में मधुरता बनी रहे। हांलाकि खुद को पूरा बदलक्र अपना वजूद खो देना भी शादी नहीं हैं। लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो आपके रिश्ते के बीच झगड़े का कारण बनती हैं और इसे बर्बाद कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी दिनचर्या या फिर रहन-सहन का हिस्सा होती हैं, लेकिन शादी के बाद इनमें से कुछ को छोड़ देना ही रिलेशनशिप के लिहाज से बेहतर होता है।

these habits can ruin your married life,mates and me,relationship tips

पार्टनर की हमेशा आलोचना करना

अक्सर रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी की हर छोटी छोटी बात पर उनकी आलोचना करते हैं। हर बात पर रोकते टोकते हैं। उन्हें लगता है कि पार्टनर की आदत उनके मुताबिक हो, जिसे लेकर वह उनकी गलतियां निकालते रहते हैं। अगर पार्टनर कभी कभी ऐसा करता है तो उसे अनदेखा किया जा सकता है लेकिन अगर यह उनकी आदत का हिस्सा है तो उनका रिश्ता बिगड़ सकता है।

जीवनसाथी की बुराई करना

किसी दोस्त या रिश्तेदार से अपने जीवनसाथी की बुराई करना आपके शादीशुदा जीवन के लिए खतरे की घंटी है। इससे साथी के मन में आपके प्रति खटास पैदा होगी साथ ही वो आपसे कभी अपने मन की बात भी नहीं शेयर कर पाएगा। अगर आपको साथी की कोई आदत बुरी लगती है तो प्यार से उसे इस बारे में बता सकते हैं। इससे उनके मन को ठेस भी नहीं पहुंचेगी और आप दोनों के बीच प्रेम भाव भी बना रहेगा।

दूसरों से पार्टनर की तुलना करना

किसी भी शख्स को यह पसंद नहीं होता कि उनका पार्टनर दूसरों से उनकी तुलना करें। पर अक्सर ऐसा होता है कि पार्टनर अपने दोस्त या उनके पार्टनर से अपने साथी की तुलना करते हैं। वह अपने भाई/बहन के पार्टनर या रिश्तेदार से भी तुलना करते रहते हैं। लगातार इसी तरह से पार्टनर की तुलना दूसरों से करना उन्हें पसंद नहीं आता। साथी को यह महसूस हो सकता है कि आप उन्हें पसंद नहीं करते।

these habits can ruin your married life,mates and me,relationship tips

पार्टनर से बातचीत न करना

कपल्स के बीच बातचीत होना बहुत जरूरी है। भले ही आप कितने भी रिजर्व टाइप हों लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से खुल कर अपने दिल की बात नहीं कर पाते, उनके साथ अधिक बातचीत नहीं करते, तो पार्टनर आपसे असंतुष्ट हो सकता है। ऐसे में रिश्ता कमजोर होने लगता है।

सबके सामने पार्टनर को शर्मिंदा करना

कई बार लोगों की आदत होती है कि वह अपने पार्टनर का मजाक बनाते हैं। अक्सर वह अपने दोस्तों, परिवार या रिश्तेदारों के सामने मजाक मजाक में अपने पार्टनर को शर्मिंदा करते हैं। हो सकता है कि आपका इंटेंशन ऐसा न हो लेकिन आपकी इस आदत से पार्टनर को बुरा लग सकता है।

बदलने की कोशिश करना

यह एक बहुत ही ख़तरनाक आदत है। कभी-कभी तो लगता है कि लोग एक-दूसरे को सुधारने के मक़सद से ही शादी करते हैं, ख़ासकर नए शादीशुदा जोड़े, जो सब कुछ अपने मुताबिक़ चाहते हैं। याद रहे, आपकी यह आदत पार्टनर को ग़ुस्सा दिलाने और चिड़चिड़ा बनाने के लिए काफ़ी है, जो आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं। शादी का मतलब एक-दूसरे को अपने मुताबिक़ ढालना नहीं, बल्कि ज़रूरत के मुताबिक़ ढल जाना है। आपको यह बात समझनी होगी कि आप दोनों ही अब तक अलग-अलग माहौल में पले-बढ़े हैं, जिससे आपकी आदतें भी काफ़ी अलग हैं, पर इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं कि आपकी आदतें अच्छी हैं और उनकी ग़लत। अपने रिश्ते को थोड़ा समय दें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।

these habits can ruin your married life,mates and me,relationship tips

पार्टनर के परिवार की बुराई करना

अगर आप अपने पार्टनर के सामने उनके परिवार की बुराई करते हैं या नकारात्मक बातें करते हैं तो यह उन्हें बुरा लग सकता है। किसी भी शख्स को उनके परिवार के बारे में कुछ बुरा सुनना पसंद नहीं होता। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के माता, पिता या भाई-बहन को लेकर कुछ बुरा कहते हैं तो इससे आपके शादीशुदा रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

अपने वादे तोड़ना

अगर आपने अपने पार्टनर से कोई वादा किया है लेकिन उसे आप बाद में भूल जाते हैं या वादा तोड़ देते हैं तो पार्टनर को इस बात से नाराज हो सकती है। अगर एक बार ऐसा हुआ हो तब तो पार्टनर का गुस्सा या नाराजगी खत्म की जा सकती है लेकिन अगर आप हमेशा ही पार्टनर से किए वादों से मुकर जाते हैं तो उनका आपकी बातों पर विश्वास खत्म हो जाता है।

बातचीत से उठकर चले जाना

अक्सर पार्टनर्स अपनी बात कहकर, सामनेवाले की बात बिना सुने वहां से हट जाते हैं। उन्हें लगता है कि इससे वो बहस को टाल रहे हैं, पर वो यह नहीं जानते कि अपने पार्टनर को अपनी बात रखने का मौक़ा न देकर, वो उसके साथ ज़्यादती कर रहे हैं। ऐसा करने से पार्टनर को बुरा लग सकता है, जिससे वो अगली बार किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखना बंद कर सकता है। इससे रिश्ते में खटास आती है, जो आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच यह एक नियम होना चाहिए कि जब भी एक किसी समस्या या मुद्दे पर अपनी बात रख रहा हो या सफ़ाई मांग रहा हो, तो दूसरा उसे सुनेगा और उस पर अपनी राय रखेगा और किसी भी हाल में वहां से उठकर नहीं जाएगा। यह नियम आपकी हर समस्या को सुलझा देगा। इस ख़्याल को दिमाग़ से निकाल दें कि उठकर चले जाने से आप बात को ख़त्म कर रहे हैं, बल्कि आप उसे और बढ़ा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह