न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होने वाले पार्टनर में दिख रही हैं ये 7 आदतें, तो अपने फैसले पर जरूर करें विचार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं हो आपके होने वाले पार्टनर में हो तो आपको अपने शादी के फैसले पर गौर करने की जरूरत हैं की क्या आपके लिए यह पार्टनर सही हैं। तो आइये जानते हैं इन नकारात्मक आदतों के बारे में जो किसी शख्स में हो तो उसे हमसफर बनाने से पहले विचार जरूर करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 2:26:52

होने वाले पार्टनर में दिख रही हैं ये 7 आदतें, तो अपने फैसले पर जरूर करें विचार

शादी का फैसला जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कदम होता हैं जिसे बहुत सोच-विचार करने के बाद लेना चाहिए। इस फैसले से आपकी पूरी जिंदगी जुड़ी होती हैं। गलत पार्टनर का चुनाव आपका जीवन बर्बाद कर सकता हैं। ऐसे में शादी करने से पहले अपने होने वाले पार्टनर के बारे में अच्छे से जान लेना बहुत जरूरी हैं। खासतौर से होने वाले पार्टनर की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं हो आपके होने वाले पार्टनर में हो तो आपको अपने शादी के फैसले पर गौर करने की जरूरत हैं की क्या आपके लिए यह पार्टनर सही हैं। तो आइये जानते हैं इन नकारात्मक आदतों के बारे में जो किसी शख्स में हो तो उसे हमसफर बनाने से पहले विचार जरूर करना चाहिए।

habits in future partner,mates and me,relationship tips

हर वक्त बोले झूठ

यदि आपके पार्टनर के अंदर झूठ बोलने की आदत है तो यह आदत भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इससे आपका रिश्ता मजबूत होने की बजाय कमजोर हो सकता है। ऐसे पार्टनर से तुरंत बात करें। झूठ बोलने से विश्वास टूट सकता है। भविष्य में आप उसकी बातों पर भरोसा भी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपका पार्टनर झूठा है तो समय पर दूरी बना लें और ऐसे व्यक्ति से शादी के लिए हां बोलने से पहले सोचें।

अपनी चीज को लेकर शोऑफ करना

चूंकि आपका पार्टनर आपसे थोड़ा सा रिच है या उसके बाद आपसे ज्यादा पैसा है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वो शोऑफ यानि दिखावा करेगा। ऐसा करने वाले लोग भविष्य में दुख के सिवा और कुछ नहीं दे सकते। दिखावे की भावना को दूर करना जरूरी है। यदि आपके पार्टनर के अंदर दिखावा करने की आदत है तो ऐसे में व्यक्ति से शादी करने से पहले एक बार जरूर सोचें। वरना आपको शादी के बाद मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

खुद को परफेक्ट मानना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह खुद को एकदम परफेक्ट मानते हैं और सामने वाले को खुद से कम। यदि आपके पार्टनर के अंदर भी ऐसी आदत है तो हो सकता है कि भविष्य में वह आपकी अपने साथ तुलना करे और आपको नीचा दिखाने की कोशिश भी करे। ऐसे पार्टनर से शादी करने से पहले विचार करने की जरूरत है। वरना आपका रिश्ता शादी के बाद मजबूत होने के बजाय कमजोर हो सकता है।

habits in future partner,mates and me,relationship tips

अपनी बातों से मुकरना

क्या आपके पार्टनर की ये आदत होती है कि वे जो कहते हैं उसे करते नहीं। ऐसा यदि एक बार हो तो चलता है। लेकिन यदि बार बार पार्टनर आपके साथ यही हरकत कर रहा है तो विचार करने वाली बात है। ऐसे में हो सकता है कि वो शादी के बाद भी जिम्मेदार को केवल कहने के लिए ही उठाए। ऐसे में जो अपनी बात को पूरा ना करें या आपको दिया वादा पूरा ना करें बार-बार तोड़े तो उस इंसान से शादी करने से पहले एक बार जरूर सोचें।

अपनी बात कहना

आपके पार्टनर के अंदर यदि ये आदत है कि वह केवल अपनी ही बात कहता चला जाता है और आपकी बातों को अहमियत नहीं देता या आपकी बात को ध्यान पूर्वक नहीं सुनता तो ऐसे में विचार करने की जरूरत है। क्योंकि हो सकता है कि शादी के बाद यदि आपको किसी प्रकार की परेशानी हो और वो आपकी बातों को अनसुना करके अपनी ही टिप्पणी को कहे चले जाए। इससे शादी शुदा जीवन में तकरार आ सकती है।

केवल अपने काम को अहमियत देना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे केवल अपने काम को अहमियत देते हैं और दूसरों के काम को कुछ नहीं समझते। यदि आपके पार्टनर में ऐसी आदत है तो आप ऐसे पार्टनर को शादी के लिए हां बोलने से पहले एक बार विचार करें। क्योंकि शादी के बाद हो सकता है कि वे आपसे आपके काम को छोड़ने के लिए भी कहे। ऐसे में पहले से सतर्कता बरतनी जरूरी है।

आपके फोन को करें चेक

यदि आपका पार्टनर बार-बार आपका फोन चेक करता है या वह निगरानी रखता है कि आप कहां जा रहे हो या किससे बात कर रहे हो तो ऐसे पार्टनर को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने से पहले विचार करने की जरूरत है। चूंकि यदि जो व्यक्ति शादी से पहले इस तरीके की हरकत कर रहा है तो हो सकता है कि वो शादी के बाद भी आप पर शक करें। ऐसे में शक्की इंसान से शादी करने से पहले सोचें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज