न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या समय के साथ रिलेशनशिप में आने लगी हैं दूरियां, इन तरीकों से रिश्‍ते को दोबारा बनाए मजबूत

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से रिश्‍ते को दोबारा मजबूत बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 3:54:09

क्या समय के साथ रिलेशनशिप में आने लगी हैं दूरियां, इन तरीकों से रिश्‍ते को दोबारा बनाए मजबूत

रिलेशनशिप की शुरुआत में देखा जाता हैं कि दोनों पार्टनर के बीच प्यार होता हैं और दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं जिससे रिश्ते में भरोसा बढ़ता हैं। लेकिन जैसे-जैसे यह रिश्ता आगे बढ़ता हैं और समय निकलता जाता हैं रिलेशनशिप को निभाना मुश्किल होने लगता हैं और कई बार दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने मतभेद को मनभेद ना बनने दें, नहीं तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से रिश्‍ते को दोबारा मजबूत बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

एक दूसरे की करें मदद

जब आप काफी समय तक किसी एक इंसान के साथ रहने लगते हैं तो उसकी पसंद नापसंद, जरूरतों को भी जानने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को उसके काम और सपनों तक पहुंचने में मदद करें तो यह आपके रिश्‍ते को मजबूती देने का काम करेगी।

एक-दूसरे को समझने का करें प्रयास

आप अपने पार्टनर के बहुत करीब रहते हुए भी उसे समझ नहीं पा रहे तो यह आप दोनों के बीच की खाई को बढ़ा सकती है। ऐसे में आप अपने साथी से ज्यादा से ज्यादा बात करें और उसकी असली समस्या का पता लगाने की कोशिश करें।

क्या समय के साथ रिलेशनशिप में आने लगी हैं दूरियां, इन तरीकों से रिश्‍ते को दोबारा बनाए मजबूत

समय दें

अगर आपका पार्टनर कुछ दिनों से आपसे बात नहीं करना चाहता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो आपसे परेशान है। हो सकता है कि उसे बस अपने लिए थोड़ा समय चाहिए। ऐसे में उन्‍हें समय दें और पॉजिटिव रहें।

कभी कभी इशारों में करें बात

अगर आप लोगों से आजकल घिरे रहते हैं और आपस में बात नहीं कर पा रहे तो समय देखकर इशारों में बात करें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच कुछ गुप्‍त भाषा या इशारे की भाषा पनपेगी और आप एन्‍जॉय कर पाएंगे।

अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश ना करें

कई लोग अपने साथी को बदलने की कोशिश करने की गलती लंबे समय तक करते रहते हैं। वे अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं और अपने जीवनसाथी को भी अपने इशारों पर बनाना चाहते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो बता दें कि आज ही ऐसा करना छोड़ दें। उसे वैसा ही अपनाएं जैसा वो है।

क्या समय के साथ रिलेशनशिप में आने लगी हैं दूरियां, इन तरीकों से रिश्‍ते को दोबारा बनाए मजबूत

हर बात को सीरियसली ना लें

कभी कभी कुछ बातों को मजाक में उड़ा लेना चाहिए। बेहतर होगा अगर आप अपने साथी के साथ हंसना सीखें। गलती हर किसी से होती है और हर काम प्लान के हिसाब से नहीं होता। ऐसे में आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर गलती को सीरियसली ना लें।

छोटे छोटे मौकों को करें सेलेब्रेट

जीवन में छोटे-छोटे अवसरों को बड़े जश्न के रूप में मनाना सीखें। अपनी सालगिरह, जन्मदिन और अन्य खास मौकों को सेलिब्रेट करना न भूलें। यह आपके रिश्तों में और भी खुशियां लाएगा।

काउंसलर की मदद लें

बिगड़े हुए रिश्तों को ठीक होने में समय लग सकता है। लेकिन अगर बात अधिक बिगड़ गई है तो आप दोनों को किसी काउंसलर के परामर्श लेना चाहिए। वे आपकी मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा