न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परवरिश के दौरान की गई ये गलतियां बन रही बच्चों के डगमगाते आत्मविश्वास का कारण!

पेरेंट्स बनना जितना सुखद अहसास हैं, उतना ही मुश्किल काम भी। पेरेंट्स बनते ही आपके साथ कई जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं जिनका निर्वाह करते हुए आपको अपने बच्चे की परवरिश करनी होती हैं। पेरेंट्स का फर्ज बनता है कि वे बेहतर तरीके से बच्चे की परवरिश करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 2:04:24

परवरिश के दौरान की गई ये गलतियां बन रही बच्चों के डगमगाते आत्मविश्वास का कारण!

पेरेंट्स बनना जितना सुखद अहसास हैं, उतना ही मुश्किल काम भी। पेरेंट्स बनते ही आपके साथ कई जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं जिनका निर्वाह करते हुए आपको अपने बच्चे की परवरिश करनी होती हैं। पेरेंट्स का फर्ज बनता है कि वे बेहतर तरीके से बच्चे की परवरिश करें। लेकिन कई बार परिजनों के लिए तय करना कठिन हो जाता है कि बच्चों की परवरिश का कौन सा तरीका ज्यादा बेहतर है। परवरिश के दौरान की गई कुछ गलतियों का बच्चों पर इस कदर असर पड़ता हैं कि उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगता हैं। जी हां, पैरेंटिंग से जुड़ीं कुछ गलतियां कई बार बच्चों पर बुरा असर भी डालती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

simple parental tips in hindi

बच्चे की समस्याओं को जरूरत से ज्यादा महसूस करना

अगर आप बच्चे की हर समस्या को तुरंत अपनी समस्या मान लेते हैं तो आप बच्चे से उस समस्या का सामना करने की आजादी छीन रहे हैं। इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आप बच्चे का साथ ना दें या उसकी परेशानियों को ना समझें। आप उसके पैरेंट हैं और आपका फर्ज है हर मुश्किल में उसके साथ खड़े रहना। लेकिन साथ खड़े रहने का ये मतलब नहीं कि आप उसकी हर प्रॉब्लम खुद सुलझाने पहुंच जाएं और उसे सोचने-समझने का मौका ही ना दें।

दूसरों के सामने अनुशासन में रखना

लोगों के लिए गुस्से पर काबू करना उस वक्त मुश्किल हो जाता है, जब बच्चे दूसरों के सामने मिसबिहेव या गलती कर देते हैं। दूसरों के सामने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए बाधित करने से वे शर्मिंदा या अपमानित महसूस करते हैं। इससे बच्चों के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है। बेहतर होगा कि आप बच्चों को दूसरों के सामने धमकाने की बजाय थोड़ा शांत रहें और सही समय आने पर उन्हें प्राइवेट में समझाएं।

खुद के काम करना ना सिखाना

बेटी को तो फिर भी एक उम्र के बाद घर के काम करना सिखा दिया जाता है लेकिन बेटों की परवरिश इस तरह की जाती है कि बड़े होकर उसे अपने हाथ से पानी लेकर पीना तक अहंकार पर चोट जैसा लगने लगता है। बेटों और बेटियों दोनों को बराबर काम ना सिखाना और उनमें भेदभाव करना गलत परवरिश की निशानी है।

हर काम में कमी निकालना
बचपन में किसी काम में परफेक्ट होने में समय लगता है। ऐसे में उसके काम में गलती निकालने की भूल ना करें। इसके विपरित बच्चे की कोशिश अच्छी ना होने पर भी उसकी तारीफ करें। आप बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटी में डाल भी सकती है। इससे आपको भी पता चलेगा कि आपके बच्चे की किस काम में रूचि है। साथ ही बच्चा सही दिशा में ध्यान लगाएं।

simple parental tips in hindi

उसे अपने झगड़ों का हिस्सा बनाना

हर पति-पत्नी के बीच लड़ाइयां होती ही हैं। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद आपको अपनी लड़ाइयों के दौरान ये खास ध्यान रखना पड़ता है कि आप बच्चे को उसका हिस्सा ना बनाएं। कई बार पैरेंट्स बच्चे को जज बना देते हैं और पूछते हैं कि उसकी नजर में कौन सही है! ये जगह बच्चे के लिए बहुत मुश्किल होती है क्योंकि वो आप दोनों से बेहद प्यार करता है और आप दोनों को एक साथ एक ही टीम में देखना चाहता है।

दूसरों से बच्चों की तुलना

अपने बच्चों की दूसरे बच्चों के साथ तुलना करने से वे असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। ऐसा होने पर वे असहज महसूस करने लगेंगे। जब बच्चों की तुलना दूसरों से होती है तो उनका आत्मविश्वास और स्वाभिमान कमजोर पड़ने लगता है। योग्यताओं के आधार पर उनकी तुलना ना करें। उदाहरण के लिए, आपके बच्चे का क्लासमेट कितनी तेजी से गणित के सवाल हल कर लेता है, इस पर ध्यान देने की बजाय अपने बच्चे की ताकत और क्षमताओं को पहचानें।

सभी के सामने बच्चों का मजाक बनाना

बच्चों का दिल बेहद ही नाजुक होता है। ऐसे में उनके किसी काम को पूरा ना करने पर उनका मजाक बनाने की गलती ना करें। इससे बच्चे का हौंसला टूट सकता है। इसके अलावा बच्चा अगली वह काम करने से कतरा भी सकता है। इसलिए बच्चे की छोटी-बड़ी कोशिश पर उसका आत्मविश्वास बढ़ाएं।

छोटी-छोटी बातों पर डांटना या पीटना

बच्चे बेहद ही मासूम होते हैं। ऐसे में उनके द्वारा कोई गलती करने पर उन्हें डांटने या पीटने की जगह पर उन्हें प्यार से समझाएं। असल में, बच्चे का मन बेहद ही कोमल होता है। ऐसे में वे गुस्से की जगह प्यार से जल्दी बात को समझते हैं। इसके अलावा बच्चे को मारने से वे मां-बाप से डरने लगते हैं। कई बच्चे तो पेरेंट्स को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती