न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन इशारों से समझें कि शादी में प्यार जैसा कुछ नहीं बचा, रिश्ता संभालने की हैं जरूरत

ऐसी कंडीशन में रिश्ते का कोई भविष्य नहीं रह जाता हैं। आज हम आपको रिलेशनशिप के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि शादी में प्यार जैसा कुछ नहीं बचा और अब प्यार की जगह झगड़े ने ले ली है। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 5:29:02

इन इशारों से समझें कि शादी में प्यार जैसा कुछ नहीं बचा, रिश्ता संभालने की हैं जरूरत

कोई भी रिलेशनशिप तभी अच्छे से चलती है जब दोनों पार्टनर के बीच प्यार और रोमांस बना रहता हैं। कई रिश्तों में देखा गया हैं कि शुरुआत में तो प्यार देखते ही झलकता हैं, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में ऐसे मोड़ आ जाते हैं जहां दोनों पार्टनर के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं बचता। अगर रिश्ते में आपको भी ऐसा महसूस होने लगे तो समय रहते आपको अपने रिश्ते को संभालने की जरूरत हैं। ऐसी कंडीशन में रिश्ते का कोई भविष्य नहीं रह जाता हैं। आज हम आपको रिलेशनशिप के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि शादी में प्यार जैसा कुछ नहीं बचा और अब प्यार की जगह झगड़े ने ले ली है। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your relationship is in danger,mates and me,relationship tips

पार्टनर के बारे में सोचना छोड़ दिया है

प्यार की शुरुआत में तो आप अपने पार्टनर के ख्यालों में खोए रहते थे। अपने दोस्तों से भी आप उसी की बातें करते रहते थे। उसकी पसंद नापसंद हर चीज के बारे में सोचते थे। जब वह सामने नहीं होती तो उसकी यादें आपको परेशान करती थी, लेकिन एक्सटाइमेंट खत्म होने के साथ अब आपकी सोच भी बदल गई है। अब उससे दूर होने पर आप उसके बारे में नहीं सोचते। आपको लगता है कि उसे याद करूं या फिर अपने काम पर फोकस करूं। आप घबरा जाते हैं कि आखिर पूरी जिंदगी सिर्फ एक ही इंसान के साथ कैसे गुजारी जा सकती है। इसका मतलब है कि अब आप उसे पहले जैसे नहीं चाहते।

कम्यूनिकेशन गैप

रिलेशनशिप की नींव को सबसे ज्यादा मजबूत रखने में कम्यूनिकेशन बड़ा रोल निभाता है। इसके लिए कपल कॉल से लेकर मेसेज और पिक्स शेयरिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप दोनों के बीच सिर्फ तभी बात हो रही हो, जब आप दोनों को कोई काम हो, तो इसका मतलब यह है कि आपकी एक-दूसरे से बात करने में भी रुचि समाप्त होती जा रही है। अगर आपके बीच कम्यूनिकेशन ही प्रॉपर नहीं रहेगा, तो आप दोनों को यह भी पता नहीं चलेगा कि दूसरे की जिंदगी में क्या चल रहा है? ऐसे में गलतफहमियों को रिश्ते में जगह बनाने में देर नहीं लगेगी और नेगेटिविटी बढ़ती जाएगी।

परवाह कम हो जाना

आप कई दिन से बीमार हैं, लेकिन आपका पार्टनर सिवाए दवाई ले आने के आपसे हालचाल पूछते रहने का भी जतन न करे, तो यह दिखाता है कि उसे आपकी परवाह नहीं। यह स्थिति तब आती है, जब प्यार खत्म होने लगता है। परवाह कम होती है, तो कपल एक तरह से सिंगल लाइफ जीने लगते हैं। वे परिवार की ओर से मिलकर जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन इसके अलावा एक-दूसरे की लाइफ में इंट्रेस्ट न के बराबर रखते हैं।

प्यार जाहिर करने जैसी चीज का खत्म हो जाना

आई लव यू कहना, हगिंग, कडलिंग, डेट, लंबी बातें, साथ में रोमांटिक डिनर आदि कई चीजें हैं, जिससे कपल एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करता है। अगर ये सब चीजें रिश्ते में दिखना बंद हो जाए, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति लवलेस मैरेज में जी रहा है। चाहे शादी का रिश्ता कितना ही पुराना क्यों न हा जाए, जो कपल एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वे किसी ने किसी तरह इसे जाहिर जरूर करते हैं और जो नहीं करते वे बिना प्यार की शादी में जी रहे होते हैं।

signs to know your relationship is in danger,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे के प्रति प्रैक्टिकल अप्रोच रखना

रिलेशनशिप की सबसे बड़ी कमजोरी और स्ट्रेंथ इमोशन्स को माना जाता है। हालांकि, जिन कपल्स के बीच में लव खत्म होता जाता है, वे अपने रिश्ते से जुड़ी चीजों को भी इमोशन्स की जगह प्रैक्टिकल सोच पर तोलने लग जाते हैं। उदाहरण के लिए, पत्नी के लिए ऐनिवर्सरी पर गिफ्ट लेने जाना, तो इस दौरान यह न सोचना कि उसे यह पसंद आएगा या नहीं, या इसके जरिए भावनाएं जाहिर हो पाएंगी या नहीं। इसकी जगह बस इसलिए गिफ्ट ले लेना, क्योंकि कपल के बीच सालों से ऐनिवर्सरी पर गिफ्ट एक्सचेंज किया जाता रहा है। यह दिखाता है कि व्यक्ति इमोशन्स की जगह प्रैक्टिकल अप्रोच से इन लम्हों को डील कर रहा है।

इंटीमेसी खत्म होना

कुछ दिनों से आप नोट कर रहे हैं कि आप अपने पार्टनर के करीब नहीं जाना चाहते। जब आप अपने पार्टनर की वजह से परेशान होते हैं, तो वह आपको अट्रैक्टिव नहीं लगेगा। अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो आप सोचें कि आप अपने साथी से इंटिमेट क्यों नहीं होना चाहते, क्योंकि एक स्वस्थ प्रेम संबंध के लिए पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन का होना बहुत जरूरी है। अगर आप उनके करीब जाना ही अच्छा नहीं लगता। इसका मतलब अब आपका प्यार खत्म होने की कगार पर है।

दूसरों की कंपनी में ज्यादा खुशी मिलना

अगर आपको अपने पार्टनर की कंपनी से ज्यादा अपने दोस्तों, कलीग या फिर कजिन्स की कंपनी में टाइम स्पेंड करना ज्यादा अच्छा लग रहा है, यानी आपकी शादीशुदा जिंदगी से प्यार मिसिंग है। कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए चीजें प्लान करते हैं, लेकिन जब प्यार नहीं रहता, तो उनके लिए एक-दूसरे की कंपनी ही बोझिल होने लग जाती है। उन्हें दूसरों की कंपनी में ज्यादा खुशी और सुकून मिलने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती