न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये संकेत बताते हैं कि आपने चुना हैं गलत पार्टनर, समय रहते बचाएं अपना जीवन

ऐसे में आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर में दिखाई दें तो समझ लें कि आपने अपने लिए गलत पार्टनर चुना हैं। समय रहते ऐसे पार्टनर से पल्ला छुड़ाने में ही आपकी भलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 6:33:21

ये संकेत बताते हैं कि आपने चुना हैं गलत पार्टनर, समय रहते बचाएं अपना जीवन


वर्तमान समय में अरेंज मैरिज से ज्यादा तवज्जो लव मैरिज को दी जाती हैं, जिसमें कोई गलत बात नहीं हैं। हर किसी को अपना लाइफ पार्टनर चुनने का पूरा हक हैं। लड़कियां अपने लिए लड़कों का चुनाव करती हैं लेकिन रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले जरूरी हैं कि उनको अच्छे से परखा जाए ताकि जीवन में आगे किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। कभी-कभी पार्टनर चुनने में गलती हो जाती है और इसका अंदाजा तब होता है जब वह आपको छोड़ कर चला जाता है या धोखा दे देता है। ऐसे में आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर में दिखाई दें तो समझ लें कि आपने अपने लिए गलत पार्टनर चुना हैं। समय रहते ऐसे पार्टनर से पल्ला छुड़ाने में ही आपकी भलाई हैं।

signs to know your partner is wrong,mates and me,relationship tips

अपने मूड के हिसाब से करे बात

अगर आपका पार्टनर आपसे केवल मूड के हिसाब से बात करे यानी जब उसका मूड आप से बात करने का हो या वह बेहद अकेला महसूस कर रहा हो तब वह आपसे बात करे और बाकी समय में आपको भूल जाए तो समझ जाइए कि वह आपका सही लाइफ पार्टनर नहीं है। यह संकेत यह दर्शाता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए गंभीर सोच नहीं रखता है। इस संकेत को अनदेखा करने पर आप हर वक्त यही प्रतीक्षा करते रहेंगे कि कब आपके पार्टनर का मूड अच्छा हो और कब वह आपसे बात करे। ऐसे में समय रहते अपने पार्टनर से इस विषय पर बात करनी जरूरी है।

आप और उसके दोस्तों में नहीं है फर्क

अगर आपका पार्टनर आपको लेकर अलग अनुभव करता है तो वो आपके साथ व्यवहार भी अलग करेगा। कोई भी रोमांटिक रिलेशनशिप ऐसा नहीं चाहेगा जिसमें आपके साथ वो अपने किसी दोस्त की तरह ही बर्ताव करे। जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे स्पेशल फील करवाने के लिए प्रयास करते हैं।

हर वक्त करे लड़ाई

लड़ाईयां हर रिश्ते में होती हैं। वहीं कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि लड़ाई करने से रिश्ता और मजबूत होता है। लेकिन अगर वह लड़ाई ज्यादा देर तक चले या उसके कारण आप लोगों का रिश्ता कमजोर हो जाए तो ऐसे में उस लड़ाई को समय रहते खत्म करना जरूरी है। वहीं अगर आपका पार्टनर लड़ाई को जानबूझकर खींच रहा है तो हो सकता है कि वह आप से रिश्ता तोड़ना चाहता हो। यह भी एक प्रकार का संकेत है, जिसे पहचानकर आपको खुद ही समय रहते यह समझ जाना चाहिए कि आपने एक ऐसे इंसान से प्यार किया है जो आपसे प्यार नहीं करता। ऐसे में अगर आप अफना रिश्ता बचाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से बात करें या कोई गंभीर कदम उठाएं।

signs to know your partner is wrong,mates and me,relationship tips

आपकी कही बातें उसे नहीं रहती याद

ये बहुत ही सामान्य बात है कि लाइफ में जो बहुत महत्वपूर्ण होता है उसकी हर खास बात याद रहती है। अगर वो आपकी बातें नहीं सुनता है और आपकी कही बातें भी याद नहीं रखता है तो आप उसकी लाइफ में खास जगह नहीं रखती हैं। खास तारीखें याद रखना किसी भी लड़के के लिए मुश्किल काम हो सकता है लेकिन कम से कम उसे आपके ऑफिस या फिर बचपन से जुड़ी कुछ बातें तो याद होनी चाहिए।

जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय में साथ नहीं

एक अच्छा पार्टनर वही कहलाता है जो हर फैसले में आपको अपने साथ रखे या आपके जीवन के फैसलों में अपनी राय दे। वहीं अगर आपका पार्टनर अपने फैसलों में आपको शामिल नहीं कर रहा है या आपके फैसले से उसे किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ता है तो हो सकता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपको पसंद नहीं करता हो। यह भी एक प्रकार का संकेत है जो यह दर्शाता है कि आपने एक ऐसे इंसान से प्यार किया है जो आप से दूरी बनाना चाहता है।

साथ में कम वक्त बिताने से नहीं पड़ता उसे फर्क

जब एक आदमी को कुछ चाहिए होता है तब वो उसके पीछे भागता है। वो आराम से सोफे पर बैठकर किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करता है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ समय नहीं बिताता है, घूमने नहीं जाता है, आपके ना रहने पर भी उसे फर्क नहीं पड़ता है और वो आपके नजदीक रहने के बहाने भी नहीं ढूंढता है तो गर्ल्स इसे एक सिग्नल की तरह देखें।

signs to know your partner is wrong,mates and me,relationship tips

करीब लोगों से रखे आपको दूर

अकसर आपने देखा होगा कि एक आईडियल लाइफ पार्टनर न केवल अपने दोस्तों से बल्कि अपने परिवार वालों से भी अपने जीवनसाथी को मिलाकर रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह आपके लिए बहुत सीरियस होता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर दोस्तों से आप को छुपा रहा है या दोस्तों से आपको मिलवाना नहीं चाहता है तो हो सकता है कि उसे आपके साथ शर्म आती हो। और वह लोगों को नहीं बताना चाहता हो कि वे आपको डेट कर रहा है। यह भी एक प्रकार का संकेत है जो यह दर्शाता है कि आपका पार्टनर आपके साथ ज्यादा कंफर्टेबल नहीं है। या पार्टनर आपके साथ सीरियल नहीं है।

शब्दों से मेल ना खाए उसकी बॉडी लैंग्वेज

जब हम प्यार में होते हैं तो हम अक्सर छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आपको यह ध्यान देना चाहिए कि क्या आपका पार्टनर जो बोल रहा है वैसा कर भी रहा है या नहीं। मतलब उसकी बॉडी लैंग्वेज क्या उसके शब्दों से मेल खाती है? उदाहरण के तौर पर अगर वह आपसे कहता है कि मैं आपको बहुत प्यार करता है लेकिन वह आप को समय नहीं दे पा रहा है या आपसे बाते नहीं करता है तो हो सकता है कि वह आपके साथ टाइम पास कर रहा है या आपको धोखा दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन