न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयफ्रेंड के मतलबी होने का इशारा करते हैं ये संकेत, उठा रहे हैं वो आपका फायदा

आप जान सकते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या आपके साथ सिर्फ प्यार करने का दिखावा कर रहा है। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Mar 2023 2:28:39

बॉयफ्रेंड के मतलबी होने का इशारा करते हैं ये संकेत, उठा रहे हैं वो आपका फायदा

हर लड़की चाहती हैं कि वह जिससे सच्चा प्यार करती हैं, वह भी उसके साथ पूरी ईमानदारी से रहे और साथ दें। प्यार में धोखा पाने से हर कोई डरता है। रिलेशनशिप सीरियस होने के बाद जब भी धोखा मिलता हैं तो दिल टूटने के साथ इंसान भी टूट जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि लडकियां अपने बॉयफ्रेंड की अच्छे से जांच-परख कर लें। क्योंकि कुछ लड़के सिर्फ अपना मतलब पूरा करने या सिर्फ किसी का फायदा उठाने के लिए एक रिलेशनशिप में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनको समझकर आप जान सकते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या आपके साथ सिर्फ प्यार करने का दिखावा कर रहा है। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your boyfriend is taking advantage of you,mates and me,relationship tips

आपकी फीलिंग्स की कदर नहीं करता है

एक रिलेशनशिप में भावनात्मक सपोर्ट होना बहुत जरूरी है। अगर आप एक-दूसरे भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस नहीं कराते हैं तो ऐसे रिलेशन का कोई मतलब नहीं है। एक रिश्ते में सिर्फ घूमना-फिरना, खाना-पीना ही नहीं होता है। आपको एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ना होता है। बुरे वक्त में अपने पार्टनर को अच्छा महसूस कराना और उसे ये एहसास दिलाना की आप उसके साथ हैं एक रिश्ते को लंबे समय तक चलाने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है तो वह सिर्फ आपको फायदा उठा रहा है।

हर बार आप में कमी निकालना

हर बड़ी से छोटे बात पर आपकी अलोचना करना। आपको जिम्मेदार ठहराना, आपकी कमियां निकालना। किसी भी बात पर आपकी सराहना करने की बजाय आपके बारे में अगर वो निगेटिव सोच रखता है तो वह दिल से आपको पसंद नहीं करता है। इस रिश्ते में होने के पीछे उसकी कोई और ही मंशा है।

आपसे हर बात पर झूठ बोलना

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे हर बात को लेकर झूठ बोलता है या बहाने बनाता है तो समझ लें आपका बॉयफ्रेंड भरोसा करने लायक नहीं है। ऐसे बॉयफ्रेंड से आपको सचेत रहने की आवश्यकता होती है। साथ ही समझ लें कि वो आपसे प्यार करने का दिखावा मात्र कर रहे हैं।

दोस्तों के लिए आपको इग्नोर करना

लड़के अपने दोस्तों से बहुत करीब होते हैं, उनके साथ समय बिताने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। लेकिन यदि आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ के प्लान को दोस्तों के लिए कैंसिल कर दे, तो आपको समझ जाना चाहिए उसके लिए आप बस टाइम पास है।

signs to know your boyfriend is taking advantage of you,mates and me,relationship tips

खाली रहने पर ही मिलना या बात करना

यदि आपका बॉयफ्रेंड आपसे अपने कंफर्ट के हिसाब से मिलने या बात करने का समय निकालता है, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह संकेत हो सकता है कि वह आपको यूज कर रहा है। पार्टनर को हमेशा एक-दूसरे के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालना चाहिए। यह आपके जीवन में रिलेशनशिप के अहमियत को दर्शाता है।

शॉपिंग के बिल भर रहे हैं आप

जब लोग एक रिलेशनशिप में होते हैं तो वे अक्सर साथ में टाइम बिताने के बहाने ढूंढते हैं। वे रेस्टोरेंट्स में खाते-पीते हैं और शॉपिंग जैसी चीजें करते हैं। यह बहुत सामान्य है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि जब बिल भरने की बात आती है तो आपका पार्टनर हमेशा आप पर टाल देता है। बहुत बार वह अपने फायदे के लिए भी ऐसा करते हैं।

आपके सामने किसी और से फ़्लर्ट करना

आप उनके साथ हैं लेकिन राह चलती हर लड़की परब उसकी नजर है। आप कैसी दिख रही हैं, आपने क्या पहना है, उससे कोई मतलब नहीं। लेकिन पार्टी में दूसरे की गर्लफ्रेंड कैसी दिख रही है और साथ ही उसे कॉम्प्लीमेंट करना, फ़्लर्ट करना, ऐसे लड़के स्वार्थी होते हैं। वह आपका फायदा उठा रहा है।

इंटिमेसी के दौरान आप पर अपनी इच्छाएं थोपता है

बहुत सारे लड़के सिर्फ सेक्सुअल प्लेजर के लिए रिलेशनशिप में आते हैं। ऐसे में यदि आपका बॉयफ्रेंड फिजिकल इंटिमेसी के दौरान सिर्फ अपनी फैंटसी और इच्छाओं को महत्वपूर्ण मानता है, और आप पर इसे थोपता है, तो समझ जाएं आपको वह यूज कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता