न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिखने लगे ये इशारे तो समझ जाएं कि आपको हो गया हैं प्यार!

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर पता लगाया जा सकता हैं कि आपको प्यार हो गया हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 5:28:43

दिखने लगे ये इशारे तो समझ जाएं कि आपको हो गया हैं प्यार!

प्यार एक अद्भुद अहसास होता हैं जो इस दुनिया से परे हैं। जब भी कोई इंसान प्यार में गिरता हैं तो खुद को इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान मानने लगता हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि लोग समझ ही नहीं पाते हैं कि उन्हें प्यार हो चुका हैं और बात आगे नहीं बढ़ पाती हैं। कई बार लोग प्यार को सिर्फ अट्रेक्शन मानकर बात आगे नही बढ़ाते हैं। वो इस बात से अंजान ही रह जाते हैं कि उनके दिल में किसी के प्रति प्यार की भावना पैदा हो रही है। लेकिन आपको समझने की जरूरत हैं कि अट्रेक्शन और प्यार में बेहद महीन लाइन होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर पता लगाया जा सकता हैं कि आपको प्यार हो गया हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know you are in love,relationship tips,mates and me

आंखों में आंखें डालकर देखना

बहुत सी रिसर्च में यह खुलासा किया गया है कि जब आप किसी से बेहद प्यार करते हो तो आप उसकी आंखों में आंखे डालकर देखते हो। अगर अपने आस-पास लोगों कि भीड़ के बावजूद आपकी नजरें बार-बार किसी एक खास व्यक्ति को ढूढंती हैं, तो समझ जाएं कि आपको प्यार हो गया है।

म्यूजिक की ओर अधिक झुकाव

अक्सर देखा गया है कि जब हम किसी के ख्यालों में डूबे रहते हैं, तो म्यूजिक का सहारा लेते हैं। सामने वाले की पसंद और न पसंद को ध्यान में रखते हुए म्यूजिक का चुनाव करते हैं। जब आपको किसी से प्यार होता है तो ज्यादातर रोमांटिक गाने पसंद आते हैं। अब आपको किसी से प्यार होगा तो आपकी प्ले लिस्ट अपने आप ही रोमांटिक गानों से भर जाएगी।

हमेशा उसी के बारे में सोचना

जब आप किसी से प्यार करने लगते हो तो आपके दिमाग में हर समय उसी व्यक्ति का ख्याल आता है। क्योंकि जब हम किसी के प्रति आकर्षित होते हैं तो हमारे दिमाग में phenylethylamine यानी लव ड्रग होर्मोन निकलता है। यह हार्मोन उस व्यक्ति के प्रति हमें प्यार का एहसास कराता है।

खुद से ज़्यादा होती है उसकी चिंता

जब आप किसी को पसंद करते हैं या प्यार करने लगते हैं, तो वह आपके लिए सब कुछ हो जाता है। अपने से ज्यादा आप उसके खाने-पीने, रहने की चिंता करने लगते हैं। किसी से भी उसकी बुराई नहीं सुन पाते। आपको भी किसी के लिए ऐसा महसूस हो रहा है, तो समझ लीजिए आप प्यार में हैं। अगर आप किसी व्यक्ति को खुश देखकर खुशी महसूस करते हो तो आपका यह एहसास इसी बात की तरफ इशारा करता है कि आपको उस व्यक्ति से प्यार हो गया है।

signs to know you are in love,relationship tips,mates and me

बिना किसी वजह मिलने का करें मन

अगर बिना किसी कारण आपका मन हर समय उससे मिलने का करता है, आप उससे मिलने के लिए घरवालों से बहाने बनाती हैं, उससे मिलना, उससे बात करना, उसके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगने लगता है। तो आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार होने लगा है, इसका एक संकेत यह भी है।

दर्द का एहसास ना होना

अगर किसी व्यक्ति के पास होने, या उसका फोटो देखने से आपको अपनी तकलीफ, परेशानियों का एहसास कम होता है तो मतलब यही है कि आपको उससे प्यार होने लगा है। इस बात का खुलासा एक रिसर्च में भी किया गया है। इस रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार जब आप किसी से प्यार करते हो और उस व्यक्ति से जुड़ी कोई भी चीज आपके पास होती है तो आपको अपनी परेशानियों का एहसास 40 फीसदी तक कम होता है।

नई चीजें ट्राई करना

हालांकि अपनी पहली डेट पर लड़के हो या लड़कियां सभी एक दूसरे को इंप्रेस करने के लिए कई तरह की चीजें ट्राई करते हैं। फिर चाहें कपड़े हों, लुक हो या फिर परफ्यूम। लेकिन अगर आप हमेशा ही किसी व्यक्ति की पसंद के अनुसार ही चीजें ट्राई करते हो तो समझ लीजिए कि आपको उससे प्यार हो गया है।

signs to know you are in love,relationship tips,mates and me

जरूरत पर सबसे पहले वो याद आए

दिल की कोई भी बात शेयर करनी हो, अपना दुःख बांटने के लिए किसी का साथ चाहिए हो या फिर कोई सीक्रेट शेयर करना हो। आपके मन में सबसे पहले अपने उस खास दोस्त का ही ख्याल आता है तो यह भी एक बड़ा संकेत है, जो बताता है कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार होने लगा है।

दिल का जोर से धड़कना

एस स्ट्डी की रिपोर्ट की मानें तो जब आपके दिल मे किसी के प्रति प्यार की भावना पैदा होती है तो उस व्यक्ति के सामने आने से या उसका जिक्र होने से आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इतना ही नहीं बल्कि शोध की रिपोर्ट यह भी दावा करती है कि जब आप किसी से प्यार करते हो तो आपका और उस व्यक्ति का दिल एक समान धड़कने लगता है।

उसके सामने अच्छा बनकर जाने की इच्छा

अब से पहले आप जिस दोस्त के सामने कुछ भी पहनकर, कैसे भी चले जाया करते थे, अब उसके सामने जाने से पहले आप खुद को आईने में एक बार अच्छे से निहारने लगे हैं, आपको इस बात की चिंता परेशान करती है कि आप जब उसके सामने जाएंगे तो उसे आप अच्छे लगेंगे की नहीं, तो समझ लीजिये आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता