न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती, शायद पति दे रहा हो धोखा!

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी सामंजस्य पर टिका होता है। शादी के बाद रिश्ते में शक और धोखे की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jun 2023 8:03:08

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती, शायद पति दे रहा हो धोखा!

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी सामंजस्य पर टिका होता है। शादी के बाद रिश्ते में शक और धोखे की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। लेकिन रिलेशनशिप में प्यार करने वाले दो लोगों के बीच कब दूरी आ जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि आपके पति का आपको धोखा देने का ख्याल ही कितना दुखदायी हो सकता है। जब पति की लाइफ में कोई और महिला आ जाए, तो जिन्दगी बर्बाद होना तय है। लेकिन लाचार बनने से ज्यादा जरूरी हैं कि स्थिति को भांपते हुए स्थिति को संभाला जाए। आप जितना इस कष्टदायक स्थिति का सामना करने से परहेज़ करेंगे, उतना ही ये सच सामने आने पर आपको बुरा लगेगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो पति द्वारा धोखा देने का संकेत करते हैं जिन्हें नजरअंदाज करने की जगह आपको सतर्क होने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs of husband cheating,signs of infidelity in marriage,signs of a cheating spouse,how to tell if husband is cheating,signs of unfaithful husband,signs of marital infidelity,signs of cheating husband,husband cheating signs to watch for,red flags of husband infidelity,detecting signs of husband cheating

अपनी हर चीज को सीक्रेट रखना

जीवनसाथी एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसके साथ आप सबसे ज्यादा खुलकर रह सकते हैं। लेकिन अफेयर में शामिल पार्टनर ऐसा नहीं कर पाता है। वह अपने फोन, लैपटॉप के पासवर्ड के साथ अपने घर से बाहर जाने के कारण को भी सीक्रेट रखता है। ताकि उसकी चोरी कभी न पकड़ी जाए।

हर समय फोन अपने साथ रखना

धोखेबाज पति की खासियत होती है, कि वह अपना फोन हर वक्त अपने साथ रखता है। यहां तक की फोन अगर बाथरूम में ले जाएं, तो आपको इस बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। यदि कभी आपने गलती से उनका फोन ले भी लिया और वो अचानक से आप पर भड़क उठे, फोन पर फुसफुसाते हुए बात करे, फान पर रॉंग नंबर ज्यादा आने लगें खासतौर से जब आप फोन उठाएं, फोन पर बात करने के लिए कमरे से बाहर जाएं, कॉलर आईडी से अज्ञात व्यक्ति का तुरंत नंबर हटा दे, तो समझ जाए कि आपका पति आपसे बेवफाई कर रहा है।

signs of husband cheating,signs of infidelity in marriage,signs of a cheating spouse,how to tell if husband is cheating,signs of unfaithful husband,signs of marital infidelity,signs of cheating husband,husband cheating signs to watch for,red flags of husband infidelity,detecting signs of husband cheating

खुद पर ज्यादा ध्यान देना

जब आदमी प्यार में होता है या फिर किसी के साथ रिश्ते की शुरुआत में होता है तो अपने ऊपर बहुत ध्यान देता है। अपनी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाने की कोशिश करता है। अगर आपके पति भी ऐसा कर रहे हैं तो ये एक इशारा हो सकता है, कि उनकी जिंदगी में किसी की एंट्री हो चुकी है।

इंटिमेसी में कमी

फिजिकल इंटिमेसी शादीशुदा जिंदगी का एक पार्ट है। समय के साथ रिश्ते का यह हिस्सा थोड़ा कमजोर पड़ता ही है। हालांकि, अगर आपका पति आपके टच को ही अवॉइड करने लगे या फिर इंटिमेसी के दौरान आपको इमोशन्स बिल्कुल भी फील न हों, तो आपके लिए यह बड़ा इशारा है। इंटिमेसी उसी के साथ संभव है जिससे व्यक्ति प्यार करे या अट्रैक्शन फील करे। अगर ये दोनों ही चीजें नहीं हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपके रिश्ते से ये पार्ट मिस होने लगेगा।

इमोशनल का खत्म होना

शादी के रिश्ते में पति-पत्नी के बीच इमोशन का खत्म होना बेवफाई का एक आम संकेत है। अक्सर अफेयर रखने वाला व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ बातचीत करने, एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने में कम दिलचस्पी दिखाता है। इन चीजों से बचने के लिए वह अपने काम में बिजी होने का नाटक भी कर सकता है। ऐसे में आपको ये सोचने की जरूरत है, कि आपने आखिरी बार कब अपने पति के साथ बैठकर दिल खोलकर बातें की थी। क्या इस दौरान वह आपको ध्यान से सुन रहे थे या नहीं?

signs of husband cheating,signs of infidelity in marriage,signs of a cheating spouse,how to tell if husband is cheating,signs of unfaithful husband,signs of marital infidelity,signs of cheating husband,husband cheating signs to watch for,red flags of husband infidelity,detecting signs of husband cheating

यदि पति दे महंगे गिफ्ट

पति घर लौटते वक्त जब पत्नी के लिए फूलों से सजा गुलदस्ता और उपहार लेकर आए, तो किस पत्नी को अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन अचानक से आपका पति रोजाना बिना किसी मौके के आपके लिए उपहार लाने लगे, तो ये आपके लिए किसी खतरे की घंटी हो सकती है। जब एक पति अपनी पत्नी को महंगे गिफ्ट देता है, उसे कहीं बाहर घूमने ले जाता है, इसका मतलब हमेशा ये नहीं होता, कि वह आपसे प्यार करता है, कई बार ये धोखेबाजी का संकेत भी हो सकता है।

बॉडी लैंग्वेज बदल जाना

अगर आपके पति के हाव-भाव बदल रहे हैं तो हो सकता है कि ये किसी दूसरी महिला की वजह से हो रहा हो। ऐसे में लोग ऑफिस में ज्यादा काम होने का बहाना करते हैं। बाहर ज्यादा समय बिताने लगते हैं। कई बार आपसे कह सकते हैं कि आपके लिए समय नहीं है या व्यस्त है। आपके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से बचें, तो समझ जाएं कि आपके पति का कहीं दूसरी जगह इनवॉल्वमेंट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत