न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी न करें रिलेशनशिप में ये समझौते, खों देंगे आप अपना वजूद

कोई भी रिश्ता जब बनता हैं तो आपको बराबरी का हक़ देता हैं जिसमें एक-दूसरे पर आपका पूरा हक़ होता हैं। लेकिन जब यह बराबरी का स्तर खोने लगता हैं तो रिश्ते में खटास आने लगती हैं। इस खटास को दूर करने के लिए हर कोई अपने रिश्ते में कुछ समझौते करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Feb 2023 8:07:39

कभी न करें रिलेशनशिप में ये समझौते, खों देंगे आप अपना वजूद

कोई भी रिश्ता जब बनता हैं तो आपको बराबरी का हक़ देता हैं जिसमें एक-दूसरे पर आपका पूरा हक़ होता हैं। लेकिन जब यह बराबरी का स्तर खोने लगता हैं तो रिश्ते में खटास आने लगती हैं। इस खटास को दूर करने के लिए हर कोई अपने रिश्ते में कुछ समझौते करता हैं। लेकिन ये समझौते कभी भी एकतरफा बिल्कुल नहीं होने चाहिए। जी हां, रिलेशनशिप को बचाने के लिए किए जाने वाले समझौतों में आपको यह ध्यान रखने की जरूरत हैं कि कहीं इससे आप खुद का वजूद तो नहीं खो रहे हैं। इमोशनल होकर लिए गए फैसले बाद में अफसोस करने पर मजबूर कर देते है। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनपर कभी भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship tips in hindi,healthy relationship tips in hindi

अपने दोस्तों और परिवार का साथ

जो आपके दोस्त हैं या परिवार वाले हैं, वे आपके सबसे प्यारे हैं और हमेशा से आपके लिए हैं। जब आप एक रिलेशनशिप में हैं और आपका पार्टनर चाहता है कि आप उनके लिए अपने दोस्तों और परिवारवालों से बात करना छोड़ दें। तो ऐसा समझौता करना आपके लिए बहुत खराब हो सकता है। आपका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो आपको समझे। ऐसा पार्टनर जो आपको अपने दोस्तों और परिवारवालों से दूर ना करे, वह एक सच्चा और अच्छा पार्टनर होता है। आप ऐसा समझौता बिल्कुल न करें जिसका पछतावा आपको आगे चलकर हो। बिना दोस्तों और परिवार वालों के जिंदगी अधूरी है। ये बात आपको समझनी चाहिए और इस तरह का समझौता करने से बचें।

अपने सपनों के साथ कभी न करें समझौता

अगर आपने अपनी लाइफ को लेकर कुछ ड्रीम्स देखें हैं और आपका आपका पार्टनर आपको आपके सपने के लिए समझौता करने की बात कहे तो इमोशन्स में बहकर कभी अपने सपनों की कुर्बानी न दें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका सपना सच ही होगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप उसके लिए कोशिश करना भी नहीं समझेंगी।

relationship tips in hindi,healthy relationship tips in hindi

अपने आत्म-सम्मान से समझौता

शादी जैसे नाजुक रिश्ते में आप अपने आत्म-सम्मान को खोने न दें। शादी के बाद अगर करियर या बच्चों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला है तो उसके बारे में अपने पार्टनर से बात करें। अगर बात आपके आत्म-सम्मान की है तो पार्टनर को 'नो' कहने में हिचकिचाएं नहीं। आप बिना किसी शर्मिंदगी के अपनी मर्जी अनुसार किसी भी फैसले पर नो कह सकते हैं।

मूल्य और परम्पराओं से समझौता

अपने मूल्यों और परम्पराओं से कभी समझौता न करें। आपको अपने धर्म और मान्यताओं के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। आपके साथी को आपकी इच्छाओं और फैसलों का सम्मान करना चाहिए और हमेशा आपका साथ देना चाहिए। किसी भी चीज को करने और माने के लिए आपका पार्टनर आपको मजबूर नहीं कर सकता है। अपनी परंपराओं और संस्कृति को रिश्ते के लिए मत छोड़ें जो आपके परिवार के लिए बहुत जरुरी हैं।

आपके लक्ष्य और महत्वाकांक्षाएं

एक स्वस्थ रिश्ते में लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं के बारे में एक दूसरे को प्रोत्साहित करना और उत्थान करना शामिल है। आपके साथी को आपके सपनों का पीछा करने के लिए आपका सम्मान और प्रोत्साहन देना चाहिए। अगर वे आपको अपनी नौकरी की भूमिका या करियर की संभावनाओं से हटने के लिए कह रहे हैं, तो ऐसे व्यक्ति के साथ रहना ठीक नहीं है। जो व्यक्ति आपको आगे बढ़ने से रोकता है वह व्यक्ति ठीक नहीं है। अगर आपने लंबे समय से कोई लक्ष्य साधा हुआ है और आपका पार्टनर आपको उस लक्ष्य से हटने के लिए कहे तो ये बहुत गलत है। इस तरह का समझौता आपको कभी नहीं करना चाहिए।

अपने लुक को बदलना

आपको जैसे अच्छा लगता है आप वैसे रहें। जब तक आपकी अपनी इच्छा न हो तब तक आपको अपने लुक को दूसरों के लिए नहीं बदनला चाहिए। आप कोई छोटी बच्ची तो हैं नहीं। अगर आप अपनी पर्सनालिटी से खुश है तो किसी के लिए भी खुद को न बदले।

अपनी मर्जी को भी दें अहमियत

ऐसा जरूरी नहीं है कि शादी जैसे रिश्ते में आपको पार्टनर की हर एक बात से सहमत होने की जरूरत है। अगर किसी फैसले या मुद्दे पर आपकी राय, अपने पार्टनर से अलग है तो आप उसे तुरंत बताएं और असहमति होने पर नो भी कहें। इससे आपके पार्टनर को भी आपकी च्वॉइस के बारे में पता चलेगा और आपकी अहमियत की कद्र वो भी कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर