न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों की इन 6 गलतियों की वजह से खराब होती हैं उनकी रिलेशनशिप, रिश्ते में आती है दरार

एक्सपर्ट्स की राय हैं कि ज्यादातर ब्रेकअप्स के पीछे कारण अक्सर लड़कों की छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से रिश्ते में दरार आती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 6:04:37

लड़कों की इन 6 गलतियों की वजह से खराब होती हैं उनकी रिलेशनशिप, रिश्ते में आती है दरार

रिलेशनशिप की मजबूती दोनों पार्टनर के रवैये और एक-दूसरे के भरोसे एवं विश्वास पर टिकी होती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि रिलेशनशिप में रहते हुए दोनों पार्टनर के बीच दूरियां आने लगती हैं जिसका उन्हें कारण भी पता नहीं चल पाता हैं। इसका अंदाजा आपको तब होता है, जब अचानक आपके बीच की तकरार, लड़ाई, झगड़े बढ़ जाते हैं। हालांकि कई बार रिलेशनशिप में रहते हुए ये समझ नहीं आता कि किन बातों के चलते हमारे रिश्तों में दूरी बनी है। इसे लेकर एक्सपर्ट्स की राय हैं कि ज्यादातर ब्रेकअप्स के पीछे कारण अक्सर लड़कों की छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से रिश्ते में दरार आती है।

दूसरी लड़कियों से ज्यादा घुलना मिलना

सबको नहीं, मगर बहुत सारी लड़कियों को ये बात बिल्कुल नहीं पसंद आती है कि उनका ब्वायफ्रैंड किसी और लड़की को इंटरटेन करे। ऐसे में अगर फ्रैंड्स सर्किल में आप दूसरी लड़कियों को हंसाते हैं, उनसे फ्रैंक होने की कोशिश करते हैं, तो आपकी गर्लफ्रैंड को बुरा लगता है। इससे भी बुरी स्थिति तब आती है, जब लड़कियां भांप लेती हैं कि आप किसी और की तरफ अट्रैक्टेड फील कर रहे हैं। इसलिए अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो इन बातों से बचना चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,boys mistakes

माता-पिता को लड़ाई के बीच में घसीटने की गलती

किसी ने ठीक ही कहा है कि शादी दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है, लेकिन आजकल के विवाहित जोड़े शायद इस बात को भूल गए हैं। तभी तो आपस की लड़ाई में एक-दूसरे के घरवालों को घसीटने से भी बाज नहीं आते। लड़ाई में दो लोग अक्सर इन बातों को भूल जाते हैं कि किसी को भी अपने परिवार की बुराई या उनके बारे में भला बुरा सुनना पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी शादीशुदा जोड़े के बीच अक्सर अपने ससुराल वालों को लेकर भी बहस होती रहती है, जिसका असर उन दोनों की शादीशुदा जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए बर्बाद कर देता है।

सम्मान न करना

महिला हो या पुरुष, सम्मान हर किसी के लिए जरूरी होता है। अगर आप किसी की तारीफ नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम दूसरों के सामने उसकी बेइज्जती भी नहीं करनी चाहिए। एक लव पार्टनर के तौर पर लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं, जो दोस्त जैसे मस्ती करे, नर्स जैसे केयर करे और पति जैसा सम्मान करे। कई बार आप अंजाने में ही सही, दूसरों के सामने कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिससे आपके पार्टनर को बेइज्जती फील होती है। ऐसी गलतियां बार-बार हों, तो रिश्ते को प्रभावित करती हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,boys mistakes

सही से बातचीत न करना

रोमांटिक रिलेशनशिप में एक दूसरे से बातचीत करते रहना बहुत जरूरी है। अक्सर लड़के ये गलतियां करते हैं कि शुरुआत में तो वो अपने पार्टनर के साथ खूब बातें करते हैं और इंट्रेस्ट लेते हैं, मगर समय बीतने के साथ वो बातचीत से कतराते हैं या कम कर देते हैं। रिलेशनशिप को सही दिशा में आगे बढ़ाना है, तो आप दोनों के बीच बातचीत हमेशा जारी रहनी चाहिए। इसके अलावा एक दूसरे के साथ थोड़ा समय बिताना भी बहुत जरूरी है। यदि आप अपनी लाइफ में मस्त हो जाएंगे, तो जाहिर सी बात है कि आपका रिश्ता खराब होगा।

बार-बार एक ही गलती करना

हर रिश्ते में छोटी-मोटी तकरार चलती रहती है। ऐसी तकरार आपके रिश्ते को मजबूत ही बनाती हैं। कुछ बातों और शर्तों पर एक दूसरे की सहमति के बाद आमतौर पर ये झगड़े सुलझ जाते हैं और रिश्ता फिर से ठीक हो जाता है। मगर यदि आप आपके पार्टनर द्वारा बताई गई बातों को नजरअंदाज करेंगे और बार-बार एक ही गलती दोहराएंगे, तो इसका असर भी आपके रिश्ते पर पड़ता है। आपको ऐसे कामों से बचना चाहिए, जो आपके पार्टनर को न पसंद हों या कम से कम उनसे ठीक से बात करके इस बारे में एकमत होने का प्रयास करना चाहिए।

बचकाना हरकतें

रिलेशनशिप की शुरुआत में जिन बचकाना हरकतों के कारण लड़कियां आपसे दोस्ती करती हैं, बाद में उन्हें वही हरकतें बुरी लगने लगती हैं। रिश्ते में रहने के दौरान हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर मेच्योर बिहैव करे। ऐसे में कई बार अपनी इम्मेच्योर (बचकाना) हरकतों के कारण भी आप अपना रिश्ता खराब कर लेते हैं। हालांकि ये आपको गंभीर बात नहीं लगती है, मगर कई मौकों पर बात इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ता टूटते तक आ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर