न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिबाउंड रिलेशनशिप में करना पड़ता हैं कई दिक्कतों का सामना, जानें इसके नुकसान

जब भी किसी का ब्रेकअप होता हैं तो इंसान अंदर तक टूट जाता हैं और यह समय उसके लिए बेहद दुखदायी होता हैं। अपने प्यार को भुलाना आसान नहीं होता हैं और इस दौरान व्यक्ति अपने लिए ऐसा पार्टनर ढूंढने में लग जाता हैं जो उनके इस गम को भुला दे और जल्द ही रिलेशनशिप में आ जाता हैं जिसे रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 8:58:48

रिबाउंड रिलेशनशिप में करना पड़ता हैं कई दिक्कतों का सामना, जानें इसके नुकसान

जब भी किसी का ब्रेकअप होता हैं तो इंसान अंदर तक टूट जाता हैं और यह समय उसके लिए बेहद दुखदायी होता हैं। अपने प्यार को भुलाना आसान नहीं होता हैं और इस दौरान व्यक्ति अपने लिए ऐसा पार्टनर ढूंढने में लग जाता हैं जो उनके इस गम को भुला दे और जल्द ही रिलेशनशिप में आ जाता हैं जिसे रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता हैं। जल्दबाजी में बनाया गया यह रिबाउंड रिलेशनशिप उनके लिए आगे कई दिक्कतें पैदा कर सकता हैं और आपको एक बार फिर ब्रेकअप के दौर में ला सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रिबाउंड रिलेशनशिप से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है...

rebound relationship,relationship,relationship tips

नए रिश्ते से इमोशनली जुड़ने में दिक्कत

आपने बेशक से नया रिश्ता बना लिया हो, लेकिन आप अभी भी अपनी एक्स की यादों से घिरी हुई हैं। आपको अभी भी उनसे प्रेम है और आप अब भी उन्हें याद कर रही हैं। इस स्थिति में आप अपने नए पार्टनर के साथ दिल से या इमोशनल रूप से नहीं जुड़ सकतीं। रिबाउंड रिलेशनशिप में भी अब काफी सारी अड़चनें और लड़ाइयां होनी शुरू हो सकती हैं, क्योंकि आप नए साथी के लिए इमोशनल रूप से उपलब्ध नहीं हैं। ये सबसे बड़ी समस्या है रिबाउंड रिलेशनशिप की।

नए पार्टनर को भी दर्द पहुंचा सकतीं हैं

आपने यह रिश्ता अपने दर्द को भुलाने के लिए शुरू किया है। लेकिन हो सकता है आपको नए पार्टनर से प्यार न हो। यह भी संभव हो सकता है कि नया पार्टनर आपसे प्यार करने लगे। इस स्थिति में आप उन्हें हर्ट कर सकती हैं, क्योंकि वह आपसे इमोशनली जुड़ चुके हैं। लेकिन आप अभी भी अपने पुराने रिश्ते में ही हैं। इसलिए न आप खुद आगे बढ़ पाती हैं और न ही अपने पार्टनर को बढ़ने देती हैं। ये भी समस्या है रिबाउंड रिलेशनशिप की।

rebound relationship,relationship,relationship tips

गुस्से का नए रिश्ते पर असर

आप अभी-अभी एक ब्रेकअप से गुजरी हैं। इसलिए आपको हर समय अलग-अलग फीलिंग्स देखने को मिल सकती हैं। किसी भी समय आपको गुस्सा या फ्रस्ट्रेशन महसूस हो सकता है। जिससे आप नए पार्टनर को बिना वजह अपना गुस्सा दिखा देती हैं। इस वजह से उन्हें भी आपकी वजह से संघर्ष करना पड़ता है। इस तरह आप दोनों के बीच एक गलतफहमी पैदा हो जाती है और पुराने रिश्ते के साथ-साथ नया रिश्ता भी खराब होने लगता है।

आप चाह कर भी नहीं जुड़ पायेंगी

रिबाउंड रिलेशनशिप में आप हमेशा खुद को बीच में लटका हुआ महसूस करती हैं। न तो आप अपने नए पार्टनर के साथ जुड़ रही हैं और न ही आप अपने पुराने पार्टनर को छोड़ पा रही हैं। इसलिए आपको एक नया रिश्ता तब ही शुरू करना चाहिए जब आप अपने एक्स से रिश्ता पूरी तरह खत्म कर चुकी हों और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हों। इस तरह बीच में लटकना आप को केवल पीड़ा देगा और आप खुद ही नहीं बल्कि अपने रिबाउंड पार्टनर को भी बीच में लटका रही हैं।

इमोशनल सेहत के लिए अच्छा नहीं

यह रिश्ता एक तरह से आपके लिए टाइम पास और एक्स से उभरने का एक रास्ता होता है। इसे आप इतनी गंभीरता से नहीं लेतीं और इस रिश्ते में आप किसी भी निर्णय को बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में ले लेती हैं। ऐसा करना इमोशनल सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। यह काफी हानिकारक भी हो सकता है। इससे आप खुद को भविष्य के लिए भी हर्ट कर सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि विशेषज्ञ बताते हैं कि पहले तीन महीनों में 90% रिबाउंड संबंध विफल हो जाते हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर