न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते की खुशियों के लिए पति से छिपाती हैं पत्नियां ये बातें, आइये जानें

लेकिन पत्नियां अपने पति से कुछ बातें छिपाकर रखती हैं ताकि रिश्ते की खुशियां बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति से छिपाती हैं पत्नियां...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 1:40:21

रिश्ते की खुशियों के लिए पति से छिपाती हैं पत्नियां ये बातें, आइये जानें

पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का नाता माना जाता हैं जो एक मजबूत डोर के साथ बंधा होता है। समय के साथ दोनों के बीच प्यार और भरोसा बढ़ता चला जाता हैं जो रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करते हैं। कहा जाता हैं कि दोनों पार्टनर के बीच हर बात शेयर की जानी चाहिए। ऐसा करना भी चाहिए जिससे हम भरोसे के साथ अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय जीवन बिता सकें। लेकिन पत्नियां अपने पति से कुछ बातें छिपाकर रखती हैं ताकि रिश्ते की खुशियां बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति से छिपाती हैं पत्नियां...

reasons why wives dont tell every thing to their husband,mates and me,relationship tips

ऑफिस में मिल रही सफलता

वर्किंग महिलाएं ऑफिस में मिल रही सफलता को ज्यादातर छुपाने का प्रयास करती है। क्योंकि उन्हें लगता है उनके पति को इस बात का बुरा न लग जाए की उनकी पत्नी आगे जा रही है और वह अभी तक पीछे हैं। वह इस बारे में सहेलियों या अपने परिवार वालों को बता देती हैं लेकिन पति से चर्चा नहीं करती।

अपना पहला या पुराना प्यार

हर महिला के जीवन में कोई ना कोई जरूर आता है उन्हें भी पति के जीवन में आने से पहले किसी न किसी पुरुष से प्रेम होता है लेकिन ये बात वो किसी को भी नहीं बताना चाहती। महिलाएं अपने पहले प्यार को कभी भूल नहीं पाती। वो अपने पति को कभी नहीं बताती हैं कि उनके मन में अब भी उसके लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। उन्हें हमेशा इस बात का डर रहता है कि ये बात पता चलने पर उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आ जाएंगी।

बैंक अकाउंट और पैसों का लेन-देन

पत्नियां अपने बैंक अकाउंट और पैसों के लेन-देन के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं चाहती हैं, वो इन बातों को छुपाती है क्योंकि उनका मकसद होता है भविष्य के लिए पैसों को बचाकर रखना। जो जरूरत पड़ने पर घर के काम आ सकें। इसलिये वह इस बात को गोपनीय रखना पसंद करती हैं।

स्वास्थ से जुड़ी बातें

पत्नियां अपने स्वास्थ से जुड़ी छोटी-छोटी बातों अपने पति से शेयर नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है बिगड़ती सेहत को देख उनके पति परेशान हो सकते है। गुप्तांगों में गांठ, या कोई दाग उभर आने की बातें वह पति को बताने में हिचकिचाती हैं। ऐसे में वह अपनी छोटी-मोटी परेशानियों को भी खुद ही हैंडल करने की सोच रखती हैं।

reasons why wives dont tell every thing to their husband,mates and me,relationship tips


घर की आर्थिक परेशानियां

महिलाएं अपने घर की आर्थिक परेशानियों को भी पति से छिपाकर रखती हैं। वे चाहती हैं कि इन परेशानियों को वो अकेले ही एडजस्ट कर लेगीं। महिलाएं कई बार पति के रिश्तेदारों, घर के कामकाज और बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर परेशान हो जाती हैं लेकिन इस बारे में वह अपने पति से बातें शेयर नहीं करतीं।

सेक्स से जुडी बातें

कई महिलाएं यौन संबंधों या संभोग के दौरान अपनी पसंद ना पसंद के बारे में पति को नहीं बताती। अपनी भावनाएं बताने के बजाए वह चुप रहती हैं। इसके लिए वह किसी सहेली का सहारा लेना ज्यादा पसंद करती हैं।

सहेलियों की बातें

पत्नी अक्सर अपने पति से अक्सर कहती हैं कि वो हमारे आपस की बातें सहेलियों से शेयर नहीं करती।लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि वो अपने और अपने पति के कई राज सहेलियों के साथ शेयर नहीं करती। महिलाएं अपनी सहेलियों को सब कुछ बता देती हैं लेकिन पति को हमेशा यही कहती हैं कि उसने ये बात किसी से नहीं कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन