न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन वजहों से शादी के कई साल बीतने के बावजूद अलग हो जाते हैं पति-पत्नी, जानें इनके बारे में

कि इसके पीछे का कारण क्या रहा होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बताते हैं कि शादी के कई साल रिश्ता टूटने की कगार पर क्यों आ जाता हैं । तो आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 4:44:07

इन वजहों से शादी के कई साल बीतने के बावजूद अलग हो जाते हैं पति-पत्नी, जानें इनके बारे में

शादी का रिश्ता बहुत खास होता हैं जिसमें पति-पत्नी अपने रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए कई जतन करते हैं। समय के साथ शादी के इस रिश्ते में प्यार और बढ़ जाता है। लेकिन कई बार हमारे आसपास और कई बड़े सेलेब्रिटी के रिश्ते शादी के इतने सालों बाद टूटते हुए देखने पर हैरानी होती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि इसके पीछे का कारण क्या रहा होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बताते हैं कि शादी के कई साल रिश्ता टूटने की कगार पर क्यों आ जाता हैं । तो आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

reasons why husband and  wife get separated,mates and me,relationship tips

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शादीशुदा लोगों के अलग होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। शुरुआत में तो सभी अपनी लाइफ और करियर में बिजी होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे जैसे कुछ समय निकलता है, तो उन्हें महसूस होता है कि उनकी पति या पत्नी से ज्यादा उनकी दिलचस्पी किसी ओर में है या वे किसी ओर से इमोशनली अटैच हैं। ऐसा होना भी पति-पत्नी के लंबे रिश्ते को तोड़ सकता है।

मजबूरी वाली शादी

कई लोग घर वालों के कारण या बिना पसंद के शादी कर लेते हैं। शुरुआत में तो घर वालों का मन रखने के लिए वे लोग शादी कर लेते हैं, लेकिन समय रहते उनके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जाती है और फिर वे अलग होने का फैसला कर लेते हैं।

एक-दूसरे से विपरीत होना

शुरुआत में दोनों अगर अपने-अपने करियर को बनाने में लग जाते हैं, तो दोनों की ग्रोथ अलग-अलग दिशा में होती है, किसी भी चीज को देखने का नजरिया अलग-अलग हो जाता है आदि। उदाहरण के लिए कई रिश्तों में अलग-अलग नौकरी वाले लोगों की आपसी सहमति नहीं बन पाती, क्योंकि दोनों को अपना काम अधिक महत्वपूर्ण लगता है। फिर जैसे-जैसे करियर के कारण लंबा समय निकल जाता है, उसके बाद उन्हें लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

reasons why husband and  wife get separated,mates and me,relationship tips

बच्चों के कारण मजबूरी

शादी के बाद कई लोगों के रिश्तों में प्रॉब्लम शुरू से ही होती है, लेकिन जब बच्चे हो जाते हैं तो वे लोग बच्चों की परवरिश के कारण एक साथ रहते हैं। फिर वे सोचते हैं कि बच्चे 15-16 साल के हो जाएं, तब कुछ फैसला लेंगे। एक यह भी कारण हो सकता है।

ध्यान नहीं देना

आज के समय में देखा जा रहा है समय गुजरने के साथ रिश्ते में प्यार और केयर कम हो रही है। अगर किसी मामले में ऐसा होता है तो यह भी रिश्ता टूटने का कारण हो सकता है।

रिश्ते को ठीक करने की कोशिश करते रहना

उन्होंने आगे बताया कि इंडियन कल्चर में यह अधिक देखने मिलता है कि अगर शुरुआत में पति-पत्नी के बीच कुछ प्रॉब्लम हैं, तो बच्चे होने के बाद सब ठीक हो जाएंगी। ऐसे में पति-पत्नी बच्चे होने के बाद भी रिश्ते को लगातार सही करने की कोशिश करते रहते हैं, कि हो सकता है कुछ समय बाद सब सही हो जाए। लेकिन फिर जब लंबे समय तक भी ऐसा नहीं होता तो वे अलग होने का फैसला कर लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत