न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समय पर सुलझा लें ये मुद्दे, इनकी वजह से बढ़ रहे हैं तलाक के मामले

जब कोई कपल शादी के बंधन में बंधता है तो वह सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाता हैं। लेकिन आजकल शादी का रिश्ता एक जन्म के लिए भी चल जाएं तो बेहतर हैं। हेल्दी रिलेशनशिप में हल्की-फुल्की नोकझोंक जरूरी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jul 2023 4:17:31

समय पर सुलझा लें ये मुद्दे, इनकी वजह से बढ़ रहे हैं तलाक के मामले

जब कोई कपल शादी के बंधन में बंधता है तो वह सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाता हैं। लेकिन आजकल शादी का रिश्ता एक जन्म के लिए भी चल जाएं तो बेहतर हैं। हेल्दी रिलेशनशिप में हल्की-फुल्की नोकझोंक जरूरी है। लेकिन जब ये लड़ाई-झगड़े मन में कड़वाहट घोलने लगे तो रिश्ता खत्म होने की नौबत आ जाती है। जी हां, आजकल तलाक के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं। हर किसी की तलाक की अपनी वजहें हो सकती हैं लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर रिश्तों के टूटने की वजह बनती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि यहां बताई जा रही बातों पर गौर करते हुए उनपर काबू पाया जाए। आइये जानें इनके बारे में...

common reasons for divorce,causes of divorce,factors leading to divorce,why do couples get divorced?,top reasons for marital separation,factors contributing to divorce rates,understanding the reasons behind divorce,most frequent causes of divorce,key factors for divorce in relationships,exploring the grounds for divorce

कम्युनिकेशन गैप

ज्यादातर कपल्स में ​तलाक का कारण कम्युनिकेशन गैप होता है। रिसर्च बताती है कि 44 प्रतिशत रिलेशनशिप में डिवोर्स का कारण कम्युनिकेशन गैप होता है। असल में कम्युनिकेशन ही वह चीज होती है जो रिश्तों में प्यार भी लाती है और खटास भी लाती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने पार्टनर के साथ हर मुद्दे पर खुलकर और लंबी बात करें। अपने काम के बारे में, आपकी लाइफ में क्या चल रहा है और आपको अपने रिलेशन को किस दिशा ले जाना चाहिए इस बारे में खुलकर बात करें।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

अगर जीवनसाथी का विवाह के बाहर भी किसी से रिश्ता होता है। तो तलाक की नौबत आ ही जाती हैं। क्योंकि जब पार्टनर अपने जीवनसाथी को धोखा देता है और किसी अन्य के साथ रिश्ता रखता है। ऐसे में एक बार बदलाव आने के बाद भी ऐसे जीवनसाथी पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में लोग तलाक के बारे में सोचने लगते हैं। ज्यादातर तलाक की वजह से एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर ही होता है।

common reasons for divorce,causes of divorce,factors leading to divorce,why do couples get divorced?,top reasons for marital separation,factors contributing to divorce rates,understanding the reasons behind divorce,most frequent causes of divorce,key factors for divorce in relationships,exploring the grounds for divorce

रिश्ते में इन्टीमेसी की कमी

किसी रिलेशनशिप में लो इन्टीमेसी की इच्छा किसी एक व्यक्ति को भी हो सकती है और दोनों को भी हो सकती है। हालांकि कई कपल्स ऐसे भी होते हैं जो तलाक तो ले लेते हैं लेकिन समाज के डर से लो इन्टीमेसी को जगजाहिर नहीं करते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि इन्टीमेसी की कमी सिर्फ उम्रदराज कपल में ही नहीं बल्कि युवाओं में भी होती है। जिसका कारण तलाक के रूप में दिख रहा है। इसके पीछे तनाव, खराब खानपान और अनियमित दिनचर्या जैसे कई कारण जिम्मेदार हैं। अगर आपको भी अपने पति के साथ इस तरह की समस्या आ रही है तो खुलकर बात करें और इसका कोई समाधान निकालें। क्योंकि तलाक या अपने रास्ते अलग कर देना कोई सल्यूशन नहीं हो सकता है।

पैसा भी बनता है कारण

पति या पत्नी का दोनों में से किसी एक का अच्छे घर से ताल्लुकात होना बहुत जरूरी होता। अच्छे घर से हमारा मतलब फाइनेनशियली है। यानी एक का बहुत अमीर होना और दूसरे का गरीब होना भी कई बार तलाक का कारण बन जाता है। दरअसल, बात-बात पर झगड़े होने पर दोनों का एक-दूसरे की कमजोरी को गिनाने से भी तलाक हो जाता है। इसलिए अगर आपके बीच में ये चीज है तो आप पहले ही इसको लेकर सर्तक हो जाएं।

जरूरत से ज्यादा उम्मीदें

रिलेशनशिप में अपने जीवनसाथी से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें भी तलाक का कारण बन जाती हैं। क्योंकि अगर उम्मीद पूरी नहीं होती तो मन में कड़वाहट आ जाती है। ऐसे में तलाक होना जरूरी हो जाता है।

common reasons for divorce,causes of divorce,factors leading to divorce,why do couples get divorced?,top reasons for marital separation,factors contributing to divorce rates,understanding the reasons behind divorce,most frequent causes of divorce,key factors for divorce in relationships,exploring the grounds for divorce

सेल्फ रिस्पेक्ट खत्म होना

एक रिश्ते में महिला और पुरुष दोनों बराबरी के हकदार होते हैं, लेकिन समाज की दकियानूसी सोच आज भी इससे सहमत नहीं होती। जहां एक पति अपनी पत्नी को खुद से कमत्तर समझता है और ऐसे में उसे नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता। ऐसे में एक शादीशुदा रिश्ते में जब लगातार पत्नी अपने आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचता हुआ देखती है, तो वह बुरी तरह से टूट जाती है। लाख कोशिशों के बाद भी जब परिस्थिति नहीं सुधरती तो एक समय ऐसा भी आता है, जब वह डिवोर्स लेने का फैसला लेने पर मजबूर हो जाती है।

​मानसिक शोषण

इस बात में कोई शक नहीं है कि शादी के बाद एक महिला की कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, हालांकि उसके ऊपर इसका बोझ डाल देना गलत है। पत्नी पर घर के काम का प्रेशर उसे मानसिक रूप से तनाव से ग्रसित कर सकता है। आपको अपनी पत्नी के साथ काम में बराबर से हाथ बंटाना चाहिए, जिससे उनका बोझ कम हो सके। लेकिन जो पुरुष घर का काम करने को छोटा समझते हैं, वे लगातार पत्नी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे होते हैं। जिसका एक परिणाम तलाक के रूप में सामने आता है।

फैमिली की जिम्मेदारियां

बहुत से कपल्स के बीच तलाक का एक मुख्य कारण परिवार की जिम्मेदारियां है। फैमिली में पति-पत्नी के अलावा बच्चे भी होते हैं और जब दोनों ही पति-पत्नी वर्किंग होते हैं तो उन्हें बहुत सी चीजों को खुद ही मैनेज करना पड़ता है जैसे कि घर की साफ-सफाई, खाना बनाना, बच्चों की जिम्मेदारी आदि। ऐसे में जब साथ में मिलजुलकर जिम्मेदारियों को नहीं बांटा जाता तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है और कई बार बात तलाक तक पहुंच जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत