न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों शादी के कई सालों बाद भी तलाक तक पहुंच जाता हैं रिश्ता, जानें वजह

कई सालों बाद टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। सभी के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर शादी के कई सालों बाद भी तलाक क्यों हो जाते हैं। हम आपको आज इसके पीछे की वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 12:23:50

आखिर क्यों शादी के कई सालों बाद भी तलाक तक पहुंच जाता हैं रिश्ता, जानें वजह

शादी का बंधन बेहद पवित्र होता हैं जहां दो लोग अपने प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत करते हैं और एक-दूसरे के प्रति समर्पित होते हुए रिश्ते को संभालते हैं। हर शादीशुदा इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसकी जिंदगी भी खुशनुमा हो और वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ जीवन के हर पहलुओं को अच्छे तरीके से जी सकें। हांलाकि कई लोगों को रिश्ते के शुरूआती दौर में ही परेशानियां आने लगती हैं और रिश्ता टूटने का डर बना रहता हैं। लेकिन आजकल के दौर में कई ऐसे रिश्ते भी देखने को मिलते हैं जो कई सालों बाद टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। सभी के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर शादी के कई सालों बाद भी तलाक क्यों हो जाते हैं। हम आपको आज इसके पीछे की वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reasons behind divorce in a relationship,beauty tips,beauty hacks

एक-दूसरे को न समझना

रिश्ते में खटास या उसके खत्म होने की वजह कभी-कभी एक-दूसरे को न समझने की भूल हो सकती है। कपल अक्सर हालातों को या एक-दूसरे समझने के बजाय चीजों को और उलझा देते हैं। वे बात-बात पर झगड़ने लगते हैं और इस कारण रिश्ते में ऐसी खटास या खाई आ जाती है, जिसे दूर करना आसान नहीं होता। वे एक घर में होकर भी साथ नहीं होते। रिश्ते को बचाने के लिए अपने पार्टनर की बात को सुनें और समझने की कोशिश करें कि आखिर वो कहना क्या चाहता है। शांत होकर उसकी बात सुनने से हो सकता है कि गलतफहमियां दूर हो जाएं।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शादीशुदा लोगों के अलग होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। शुरुआत में तो सभी अपनी लाइफ और करियर में बिजी होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे जैसे कुछ समय निकलता है, तो उन्हें महसूस होता है कि उनकी पति या पत्नी से ज्यादा उनकी दिलचस्पी किसी ओर में है या वे किसी ओर से इमोशनली अटैच हैं। ऐसा होना भी पति-पत्नी के लंबे रिश्ते को तोड़ सकता है।

परिवार को महत्व देना

कभी-कभी कपल के बीच झगड़े की वजह उनका अपना-अपना परिवार बन जाता है। वे पार्टनर से ज्यादा परिवार को महत्व देते हैं और ये वजह उनके रिश्ते में खटास का कारण बन जाती है। लाइफ को बैलेंस करके चलाना ही सबसे बेस्ट रहता है और इसलिए परिवार और लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स को समझें और फिर जरूरत या हालात से हिसाब से उन्हें महत्व दें।

reasons behind divorce in a relationship,beauty tips,beauty hacks

एक-दूसरे से विपरीत होना

शुरुआत में दोनों अगर अपने-अपने करियर को बनाने में लग जाते हैं, तो दोनों की ग्रोथ अलग-अलग दिशा में होती है, किसी भी चीज को देखने का नजरिया अलग-अलग हो जाता है आदि। उदाहरण के लिए कई रिश्तों में अलग-अलग नौकरी वाले लोगों की आपसी सहमति नहीं बन पाती, क्योंकि दोनों को अपना काम अधिक महत्वपूर्ण लगता है। फिर जैसे-जैसे करियर के कारण लंबा समय निकल जाता है, उसके बाद उन्हें लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

उम्मीदें

शादी के शुरू के दिनों में कपल को एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीदें नहीं होती हैं, लेकिन समय बीतने के बाद वे उम्मीदें बढ़ने लगती हैं। अगर इन उम्मीदों को पूरा न किया जाए, तो ये भी रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकती हैं। ऐसा भी होता है कि हर उम्मीद को एक-साथ पूरा करना संभव नहीं होता, ऐसे में आप हर चीज के लिए समय तय करें और उन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करें, जो आपके पार्टनर को खुशी दे।

धोखा देना

किसी भी कपल के खत्म होने के पीछे ये सबसे बड़ी वजह होती है। इस गलती को माफ करना किसी के लिए भी संभव नहीं माना जाता है। देखा गया है कि कभी-कभी लोग अपनी शादी से बोर होने या अन्य कारणों की वजह से किसी तीसरे इंसान की ओर रुख कर लेते हैं। हम बात कर रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की। अगर इस अफेयर के बारे में पार्टनर को पता चल जाए, तो तलाक होना स्वाभाविक है। शादी को चाहे 10 या 15 साल हुए हो फिर भी इन हालातों में तलाक हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता