न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाएंगे एक-दूसरे से किए ये वादे, लाइफ में बना रहेगा रोमांस

आज इस कड़ी एमें हम आपके लिए कुछ ऐसे वादों की जानकारी लेकर आए हैं जो दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से करने चाहिए ताकि मैरिड लाइफ हंसी, खुशी व शांति से बीत सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 4:13:52

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाएंगे एक-दूसरे से किए ये वादे, लाइफ में बना रहेगा रोमांस

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने रखने के लिए दोनों पार्टनर को एफर्ट लगाने की जरूरत होती हैं ताकि समय के साथ रिश्ते में रोमांस की कमी ना आए और रिश्ता मजबूत होता रहे। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे को समझते हुए साथ देने की जरूरत होती हैं। शादी के सात फेरों के दौरान किए गए वादे आपके रिश्ते को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसी के साथ ही आज इस कड़ी एमें हम आपके लिए कुछ ऐसे वादों की जानकारी लेकर आए हैं जो दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से करने चाहिए ताकि मैरिड लाइफ हंसी, खुशी व शांति से बीत सके। तो आइये जानते हैं इन वादों के बारे में।

relationship tips,relationship tips in hindi,promise with partner

हर काम में साथ देने का वादा

शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर को एक-दूसरे के सपोर्ट की जरूरत होती है। इससे वे जिंदगी के हर पड़ाव को आसानी व खुशी से पार कर लेते हैं। इसके लिए आपको पहले एक-दूसरे को विश्वास दिलाना चाहिए। साथ ही पार्टनर से हर हाल में साथ निभाने का वादा करें। अगर कभी पार्टनर से कोई गलती हो भी जाए तो उन्हें माफ करें। साथ ही उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्हें सपोर्ट करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

मैं कभी नहीं बदलूंगा


कहा जाता हैं कुछ लोग रिलेशनशिप में आने के बाद बदल जाते हैं, इसी कारण कई बार रिश्ता टूट जाते हैं। इस प्रॉमिस डे के मौके पर आप अपने साथी को अपने आप को न बदलने के लिए वादा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप उसे निभाने के लिए भी अपने आप में बदलाव जरुर करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,promise with partner

ईमानदार रहने का करें वादा

शादीशुदा जिंदगी को मजबूत बनाने के लिए ईमानदार होना बेहद जरूरी है। इसलिए साथी से हमेशा ईमानदार रहने का वादा करें। इसके साथ ही अपने रिश्ते को पूरी वफादारी से निभाने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में गलतफमियां व दूरियां कम होंगी। साथ ही रिश्ता मजबूत होने में मदद मिलेगी।

प्‍यार न होगा कभी कम


वैसे तो यह आप अपने पार्टनर से किसी भी दिन कह सकते हैं कि आपका प्‍यार उसके लिए कभी कम नहीं होगा। मगर प्रॉमिस डे पर आपका प्‍यार कम न होने देने का वादा आपके साथी को और खुशी देगा। तो इस बार अपने पार्टनर का हाथ प्‍यार से हाथ में लेकर आप प्‍यार कभी कम न होने का वादा कर सकते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,promise with partner

दुख-सुख बांटने का वादा

कहते हैं शादी के बाद पार्टनर को अपनी दुख-सुख बांटना चाहिए। इसलिए आप भी पार्टनर से दुख-सुख बांटने का वादा करें। उसे अपने दिल की बात बताएं और उनकी भावनाओं को समझें। आप पार्टनर से दोस्ती भरा रिश्ता भी रख सकती है। ऐसा करने से आपमें आपसी प्यार व विश्वास बढ़ेगी। साथ ही आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बीतेगी।

धैर्य न खोने का वादा


जीवन में कभी भी धैर्य नहीं खोना चाहिए। असल में, धैर्य खोने से व्यक्ति जल्दी ही गुस्से में आकर कुछ भी कह देता है। यह रिश्ते में खटास आने का कारण बनता है। इसलिए साथी से धैर्य ना खोने का वादा करें। किसी परिस्थिति में गुस्सा होने पर भी उसे कंट्रोल करें। इसके अलावा पार्टनर के किसी बात पर गुस्सा होने पर उनसे लड़ने की जगह पर प्यार व शांत मन से उन्हें समझाएं। इससे आपके पार्टनर के मन में आपके लिए और भी प्यार व सम्मान बढ़ेगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत