न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते के लिए खतरनाक हैं पार्टनर की नाराजगी, इन तरीकों से सुधारे अपने संबंध

किसी भी रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए उसे संभालना बहुत जरूरी होता हैं, खासतौर से जब बात आप और आपके पार्टनर के बीच हो। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 May 2023 9:47:51

रिश्ते के लिए खतरनाक हैं पार्टनर की नाराजगी, इन तरीकों से सुधारे अपने संबंध

किसी भी रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए उसे संभालना बहुत जरूरी होता हैं, खासतौर से जब बात आप और आपके पार्टनर के बीच हो। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। कई बार ऐसा वक्त भी आता है, जब रिश्ते में इनसिक्योरिटी, असुरक्षा, कम्युनिकेशन गैप, गलतफहमी और इमोशनल डिस्टेंस जैसी चीजें अपनी जगहें बना लेती हैं। इनसे दोनों पार्टनर के बीच दूरियां आने लगती हैं। समय पर स्थिति को समझते हुए उचित कदम उठाने की जरूरत होती हैं ताकि रिश्ते को बचाया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर से रिश्ते मधुर बना सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

हेल्दी कम्युनिकेशन पर दें जोर

अगर आपको अपने रिश्ते की वास्तविक समस्या के बारे में पता चल गया है तो यह वक्त है कि आप एक हेल्दी कम्युनिकेशन के जरिए उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। यह आपके साथी को उन तरीकों से ट्रिगर कर सकता है जिनके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। ऐसे में आप ऐसे विषयों पर बात करते हुए थोड़ा समझदारी का परिचय दें। साथ ही एक-दूसरे की भावनाओं व अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुनने के साथ-साथ सामने वाले व्यक्ति को आपकी भावनाओं को एक्सेप्ट करने के लिए भी थोड़ा समय दें।

कुछ टाइम एक-दूसरे से अलग बिताएं

बिगड़ते रिश्ते को सुधारने का यह उपाय आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन वास्तव में यह रिश्ते से खत्म हो चुके प्यार को वापस लाने का रामबाण तरीका है। दरअसल, यह नियम साथ रह रहे कपल के लिए कारगर होता है, क्योंकि कई बार उनके बीच झगड़ा जरूरत से ज्यादा एक साथ टाइम बिताने के कारण होता है। ऐसे में यदि आपके रिश्ते में दूरियां आ रही है, तो कुछ समय अपने पार्टनर से दूर अपने लिए निकालकर बिताएं। ऐसा करने से आप दोनों को एक-दूसरे से मिलने और बात करने का बेसब्री से इंतजार होगा, जो शादी के कुछ टाइम बाद रिश्ते से पूरी तरह गायब हो जाता है। इसके अलावा इससे आप अपने पार्टनर के बरताव को बेहतर तरीके से हैंडल करने के लिए खुद को तैयार भी कर सकेंगे।

लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव जरूरी

अपने पार्टनर के लिए अगर आप अपना लाइफस्टाइल थोड़ा सा बदल लेंगे और हमेशा एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे तो ये रिश्ता अटूट बना रहेगा। जब भी वक्त मिले बात करें। हल्की फुल्की बातचीत होने से पार्टनर को लगता है कि आप उसके लिए फिक्रमंद हैं और परवाह करते हैं। ध्यान रखें, ज्यादा लंबा गैप आने से आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है, यादें धुंधली पड़ सकती हैं, इसलिए रेगुलर टच में रहें।

सॉरी भी दिखाता हैं जादू

सॉरी बोल देना से कोई बड़ा या छोटा नहीं हो जाता। यह मूल मंत्र तो आप जानते ही होंगे। सॉरी बोल देने से कोई हमसे बड़ा नहीं होगा और ना ही छोटा तो अगर आपके रिश्ते में कभी किस बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे गुस्सा है या बात बहुत बिगड़ गई है जिससे रिश्ता खराब भी हो सकता है तो आप सॉरी बोलना सीखें। इससे स्थिति सुधरेगी ही।

पार्टनर की बात सुनें

जब आप अपनी पार्टनर की बात को सुनना बंद कर देंगे तो उसे समझ भी नहीं पाएंगे। किसी को समझने के लिए उनकी बातों को अच्छी तरह से सुनना-समझना जरूरी होता है। इसलिए जब आपकी पार्टनर किसी बात को बताए तो सुनने के बाद ही जवाब दें। साथ ही जजमेंटल होने से बचें।

छोटी-छोटी चीजों से सरप्राइज करें

रिश्ते छोटी-छोटी चीजों से सहजे जाते हैं। यदि आपको यह कला आती है, तो आप कम संसाधनों के साथ भी अपने पार्टनर के साथ जीवन भर खुश रह सकते हैं। हर इंसान यह चाहता है कि उसका जीवनसाथी उसे हमेशा स्पेशल महसूस कराएं, अपने एक्शन से अपने प्यार को जाहिर करें और उसकी खुशियों का ध्यान रखें। ऐसा करने के लिए जरूरी नहीं आप हमेशा पैसों से खरीदे हुए ही गिफ्ट लाए, दिल से बोला गया एक प्यार और कृतज्ञता से भरा शब्द भी आपके पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए काफी होता है।

तय करें सीमाएं

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि रिश्ते को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। लेकिन रिश्ते से बाहर दोनों ही पार्टनर्स की अपनी एक अलग पर्सनैलिटी, इच्छाएं व सोचने का तरीका है। ऐसे में रिलेशनशिप में सीमाओं को तय करने से आप वास्तव में बाद में होने वाली किसी परेशानी, झगड़े या मनमुटाव से काफी हद तक बच सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई एक पार्टनर इस सीमा को भूल जाता है और रिश्ते में समस्या या दूरी उत्पन्न होती हैं तो ऐसे में आपको बेहद ही जेंटल तरीके से उसे अपनी बात समझानी चाहिए, ताकि दूरियों को बेहद आसानी से मिटाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत