न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 बातों का ध्यान रख करें बच्चों की परवरिश, बनेंगे नेक इंसान

ऐसे में जरूरी हैं कि परवरिश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों पर कोई बुरा असर ना पड़े और आपकी परवरिश उसे नेक इंसान बनाने में अड़चन का कारण ना बन जाए। तो आइये जानते हैं इन पेरेंटिंग टिप्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 1:46:10

इन 6 बातों का ध्यान रख करें बच्चों की परवरिश, बनेंगे नेक इंसान

माता-पिता बनना जिम्मेदारी का काम होता हैं जिसमें बच्चों को अच्छी सीख देते हुए उन्हें नेक इंसान बनाना कोई आसान काम नहीं हैं। बच्चों की परवरिश का उनके जीवन में मिली सफलता पर भी असर पड़ता हैं और वही आपके बुढ़ापे की लाठी बनता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि परवरिश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों पर कोई बुरा असर ना पड़े और आपकी परवरिश उसे नेक इंसान बनाने में अड़चन का कारण ना बन जाए। तो आइये जानते हैं इन पेरेंटिंग टिप्स के बारे में।

parenting tips to make your child good human being,mates and me,relationship tips

डर के साथ सुझाव

माता पिता अपने बच्चे को सही गलत की पहचान कराएं किंतु डर के बिना। उदाहरण के तौर पर मां का आम तौर पर कहना, खाना खाले वरना पापा से शिकायत कर दूंगी… पढ़ ले वरना हॉस्टल में डाल दूंगी। वो कहते हैं ना कि इतना भी मत डराओ कि डर का डर खत्म हो जाए। इस तरह जब आप डर के साथ कोई सुझाव देते हैं तो एक समय पर बच्चा आपकी बात मानने से इंकार कर देता है। बच्चा आपकी बात ध्यान से सुनना छोड़ देता है। आपका आदर करना छोड़ देता है। बच्चे को नकारात्मक नहीं अपितु सकारात्मक सुझाव दें।

बहुआयामी परवरिश

अधिकतर यह होता है की अपने बच्चे को लेकर माता-पिता की सोच भिन्न होती है। दोनों ही अपने अनुसार बच्चे की परवरिश करना चाहते हैं। हमें अच्छे मम्मी-पापा ही नहीं बल्कि सच्चे मम्मी पापा बनना है। आज के समय में माता और पिता को एक टीम बन कर काम करना पड़ेगा। एक समय में अगर मां बच्चे को डांट रही है तो पिता को उस वक्त बच्चे की तरफदारी ना कर चुप रहना चाहिए और अकेले में आपस में बात करनी चाहिए। बच्चा इस बात को समझता है। वह यह समझ जाता है कि उसे अपने पिता से कौन सा काम करवाना है और अपनी मां से कौन सा काम करवाना है। वह घर में ही राजनीति शुरू कर देता है। बच्चों के सामने माता पिता को आपस में आदर से बात करनी चाहिए और एक दूसरे से असहमति नहीं दिखानी चाहिए। अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माता-पिता की टीम जितनी अच्छी रहेगी, बच्चों की परवरिश उतनी ही अच्छी होगी।

संघर्ष के बिना हर चीज दे देना

हर माता-पिता चाहता है कि उन्हें जो जीवन में नहीं मिला वह अपने बच्चों को दें। बिना संघर्ष के मुंह मांगी वस्तु बच्चों को दे देना उस वस्तु की कीमत को ही सिर्फ कम नहीं करता अपितु वस्तु देने वाले माता-पिता की कीमत को भी कम करता है। फिर बच्चे को लगता है कि सारी चीजें लेना उसका अधिकार है। वह अनुशासन में नहीं रहता।

parenting tips to make your child good human being,mates and me,relationship tips

नैतिक कहानियां

एक बार आइंस्टाइन से पूछा गया कि बच्चों को जीनियस बनाने के लिए क्या किया जाए तो आइंस्टाइन का जवाब था कि बच्चों को कहानियां सुनाई जाए। बच्चों को कोई भी बात समझाने का सही तरीका है नैतिक कहानियां। कहानियों के माध्यम से बच्चे बहुत जल्दी और आसानी से समझ जाते हैं।

जादू की झप्पी

बच्चे को सोने से पहले, उठने के बाद एक जादू की झप्पी जरूर दें। बच्चा यदि गुस्से में है तो उसे गुस्से से ना समझा कर मुस्कुरा एक जादू की झप्पी कर जरूर दें। गारंटी है कि बच्चे का गुस्सा शांत हो जाएगा। आजकल के बच्चे प्यार से मानते हैं, डांट फटकार से नहीं।

बच्चों के बचपन का आनंद लें

बच्चों को हर वक्त सुधारने की बजाए उनके साथ रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। उनके साथ समय व्यतीत करें। आप बच्चों के बचपन को स्वीकार करें। वह बच्चे हैं उन्हें बच्चा ही रहने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर