न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे की परवरिश करने के चक्कर में कहीं आप उन्हें बिगाड़ तो नहीं रहे, रखें इन बातों का ध्यान

। इसका असर उनके भविष्य पर भी पड़ता हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए की अपने बच्चों की परवरिश के दौरान उन्हें सही और गलत के बारे में समझाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बेटे की परवरिश की जाए कि वो बिगड़े नहीं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 6:53:55

बेटे की परवरिश करने के चक्कर में कहीं आप उन्हें बिगाड़ तो नहीं रहे, रखें इन बातों का ध्यान

बच्चे जब छोटे से बड़े होते हैं तो घर वालों से उन्हें बहुत प्यार मिलता हैं और इसी चक्कर में कई बार बच्चे गलत राह पकड़ लेते हैं और उनकी ख्वाहिश जिद में बदल जाती हैं। पेरेंट्स भी अपने बच्चों के प्यार में उनकी सही या गलत मांग को पूरा करने में लग जाते हैं। खासतौर से बेटों के साथ यह ज्यादा देखा जाता हैं। ऐसे में पेरेंट्स अनजाने में अपने बेटे की परवरिश करने के चक्कर में उन्हें बिगाड़ देते हैं। इसका असर उनके भविष्य पर भी पड़ता हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए की अपने बच्चों की परवरिश के दौरान उन्हें सही और गलत के बारे में समझाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बेटे की परवरिश की जाए कि वो बिगड़े नहीं...

parenting tips,mates and me,relationship tips

खाने में देना एक्स्ट्रा ध्यान

बहुत से बच्चे खाने को लेकर बहुत नखरे करते हैं। उन्हें सब्जी में केवल आलू या जंक फूड खाना ही पसंद आता है। जिसको लेकर माएं बहुत परेशान हो जाती हैं और रोज नई-नई तरकीब निकालती हैं उसको खिलाने की। कुछ माएं थक-हारकर आखिर में उनकी डिमांड पूरी कर देती हैं। बस यहीं पर उनसे चूक हो जाती है। बच्चों के खाने-पीने को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करना और उनके अनहेल्दी फूड की मांग को पूरा कर देना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है।

इसके अलावा अगर आप ऐसे ही उसके खाने की डिमांड को पूरा कर देंगी तो वो इसका आदि हो जाएगा। ऐसे में जब भी बड़ा होगा और उसे घर से दूर रहना पड़ा तो उसके लिए आपके लिए परेशानी हो सकती है। क्योंकि वहां कोई उसकी जररूतों को पूरी नहीं करेगा। इसलिए अपने बच्चे को हर परिस्थिति के लिए तैयार करें।

जब बात हो सफाई की

अगर आप भी उन माओं में से हैं जो, अपने बेटों को कुछ नहीं करने देती, तो यह गलत है। आप उसे अपने कमरे की साफ-सफाई, कपड़े धोना, समान को सही ढंग से रखना आदि जैसी आदतें डालें। न की खुद करने लग जाएं। इससे बच्चे में इंडिपेंडेंट बनने की क्षमता का विकास होगा। साथ ही बच्चे में डिसप्लीन भी आएगी। ये अच्छे परवरिश की निशानी है।

हर बात में साइड लेना

अपने बेटे को डांट से बचाने की कहानी तो हर घर की है। आप भी उन में से एक हैं, और हर बात में यही बोलती हैं, कि ‘बच्चा है, जाने दो’ तो आप गलती कर रही हैं। आप इस तरह अपने बेटे की गलतियों को बढ़ावा दे रहीं हैं। आपके ऐसा करने से उसके खराब व्यवहार को प्रोत्साहन मिलता है। आपको बेटे की परवरिश में सही समय पर सही सबक सिखाना जरूरी है। ताकि वो आगे चलकर एक अच्छा इंसान बन सके।

parenting tips,mates and me,relationship tips

पैसे ऑफर करना

बात-बात में अपने बेटे को जरूरत से ज्यादा पैसे देना, उसे कभी भी पैसों की कमी महसूस ना होने देना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। आप ऐसा करेंगी तो उसे पैसों की अहमियत के बारे में कभी भी एहसास नहीं होगा। आप उसे ज्यादा खर्चा करने से रोकिए, ताकि उसके मुश्किल समय में उसे परिस्थियों से लड़ना आए।

अगर उठाती हैं, हर नखरा

माना की आपका बेटा आपकी आँखों का तारा है लेकिन, उसकी स्वतंत्रता के साथ आप उसे अनुशासन और जिम्मेदारी लेना भी सिखाएं। मां के लिए अपने बेटे की ये सारी आदतें छोड़ना मुश्किल हो सकता है। लेकिन आपने उसकी आदतों में सुधार दिया तो, आप उसे खुद के बाद उसकी पत्नी पर निर्भर होने से बचा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर