न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद लड़कियां अपनी मां से कभी ना करें ससुराल से जुड़ी इन 5 बातों का जिक्र

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं ससुराल से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जिनका अपनी मां से कभी जिक्र नहीं किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 6:11:06

शादी के बाद लड़कियां अपनी मां से कभी ना करें ससुराल से जुड़ी इन 5 बातों का जिक्र

शादी किसी की भी जिंदगी का ऐसा पल होता हैं जिसके बाद उनके जीवन में बहुत बदलाव आते हैं। खासतौर से लड़कियां जो शादी के बाद अपने ससुराल आती हैं और अब यही उनका घर होता हैं। लड़कियों द्वारा उठाया गया कोई भी कदम ससुराल की गरिमा और सम्मान से जुड़ा होता हैं। हांलाकि लड़कियां अपनी मां से बातचीत करती हैं और ससुराल से जुड़ी कई बातें उन्हें बताती हैं। ऐसे में लड़कियों को समझदारी दिखाते हुए यह ध्यान रखने की जरूरत होती हैं कि अपनी मां से ससुराल के बारे में क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं ससुराल से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जिनका अपनी मां से कभी जिक्र नहीं किया जाना चाहिए।

never talk about these things to your mother,mates and me,relationship tips

हर दिन हर चीज के बारे में बताना जरूरी नहीं

शादी के शुरुआती दिनों में हर मां के मन में ये सवाल रहता है कि 'मेरी बेटी खुश तो है?' ऐसे में उन्हें अपने दिन के बारे में बताने में कोई हर्ज नहीं। हालांकि, बीतते समय के साथ इस चीज में कमी आना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चीजों को तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से देखेंगी। ऐसे में ये काफी हद तक संभव है कि वह कुछ चीजों को लेकर आपत्ति दर्ज करें, जो आपके मन में भी शंका का बीज बो दे। घर में जरा सी भी बहस होती है, तो मां की कही बात और ज्यादा नकारात्मकता के साथ आपके दिमाग में आएगी। इससे आपको सबकुछ ही नेगेटिव लगने लगेगा।

पति से हुआ झगड़ा

दुनिया में ऐसा शायद ही कोई कपल हो, जिनके बीच में बहस या झगड़े न होते हों। लेकिन क्या इसके बारे में आपको अपनी मां को बताना चाहिए? ये इस बात पर निर्भर करता है कि बात कितनी गंभीर है। अगर छोटी-मोटी बात पर आपके बीच में बहस हुई है, तो इसे अपने घर पर शेयर न करें। वहीं अगर झगड़ा काफी गंभीर था या कुछ ऐसा हुआ हो, जिससे आप आहत हुई हों या चोट पहुंची हो, तो इसके बारे में मां को बताने से झिझकें ना।

सास की बातों के बारे में

सास ने आपसे क्या कहा और क्या नहीं, इससे जुड़ी हर चीज आपको मां के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी और सास की अपनी एक आपसी समझ है। इसमें अगर तीसरा व्यक्ति अपनी सोच डालेगा, तो चीजें बिगड़ेंगी ही। हालांकि, इस मामले में भी ये ध्यान रखें कि अगर सास कुछ ऐसा कर या कह रही है, जो आपको बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, तो इसे खुलकर अपने घर पर बताएं, ताकि चीजों को और बिगड़ने या गंभीर रूप लेने से पहले रोका जा सके।

never talk about these things to your mother,mates and me,relationship tips

फैमिली से जुड़ी गॉसिप्स

कोई परिवार ऐसा नहीं, जहां रिश्तेदारों के बीच में अपनों को ही लेकर गॉसिप्स न होती हों। बेहतर तो यही है कि आप इस तरह की चर्चा से दूर ही रहें। हालांकि, दूसरों से जुड़ी गॉसिप्स को सुनने के लिए अगर आपको जबरन शामिल किया ही जाता है, तो बात को वहीं सुनकर खत्म करें, इसे अपनी मां से बात करते हुए और न बढ़ाए व प्रचारित करें।

परिवार से जुड़े कुछ राज

कई फैमिली के अपने कुछ राज होते हैं। चूंकि अब आप उस परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं, ऐसे में कोशिश करें कि इसे मां को न बताएं। अगर ये बात बाहर जाती है या वह किसी और को बताती हैं, तो ये आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप पर से ससुरालवालों को विश्वास उठ जाएगा, जो शादीशुदा जिंदगी के लिए ठीक नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर