न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी लाइफ पार्टनर में खूबसूरती के अलावा ये खूबियां भी चाहते हैं पुरुष

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में चाहता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 3:06:40

अपनी लाइफ पार्टनर में खूबसूरती के अलावा ये खूबियां भी चाहते हैं पुरुष

जिस तरह महिलाओं की पार्टनर तलाश करके के दौरान चॉइस की एक लंबी लिस्ट होती हैं, उसी तरह पुरुषों को भी अपनी लाइफ पार्टनर को लेकर कुछ च्वाइस होती है। हर कोई पुरुष चाहता हैं कि उनका लाइफ पार्टनर खूबसूरत होने के साथ ही सर्वगुण संपन्न हो। महिलाएं सोचती हैं कि पुरुष उनमें सिर्फ सुंदरता ही ढूंढते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। हर पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में खूबसूरती के अलावा कई ओर भी खूबियां चाहते हैं ताकि उनकी जिंदगी खुशियों के साथ बीते। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में चाहता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

men wants these qualities in life partner,mates and me,relationship tips

प्यारी सी मुस्कान

आपको शायद इस बात का एहसास न हो कि आपके लाइफ पार्टनर को आपकी प्यारी सी मुस्कान आप पर फिदा होने पर मजबूर कर देती है। आपके प्यारे से मुस्कुराते चेहरे को देखकर आपके लाइफ पार्टनर के मन में पॉजिटिव फीलिंग्स आती हैं। इसलिए आप ऐसे ही हंसती-मुस्कुराती रहिए, जिससे आप और आपके लाइफ पार्टनर की जिंदगी यूं ही खुशनुमा बनी रहे।

परिवार को दिल से अपनाए

पुरुष चाहते हैं कि उनकी पत्नी न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी दिल से अपनाएं। घर के बड़े-बुज़ुर्गों से लेकर बच्चों तक को प्यार करें। उनकी पत्नी का मन खूबसूरत हो और वो अपनी सादगी और अच्छे व्यवहार से पूरे परिवार का मन मोह ले।

बनावटी व्यवहार से दूरी

पुरुषों को किसी भी तरह के बनावटीपन से दूर रहने वाली महिलाएं बहुत भाती हैं। साफ शब्दों में अपने मन की बात कहने वाली लड़कियां पुरुषों को बहुत प्रभावित करती हैं। अगर उनके व्यवहार में किसी तरह का बनावटीपन होता है तो पुरुषों को मन ही मन उससे चिढ़ हो जाती है। जो लड़कियां किसी दूसरे की तरह बनने की कोशिश करती हैं, वे भी पुरुषों की समझ से परे होती हैं। वैसे भी किसी भी तरह का बनावटी चेहरा किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता।

men wants these qualities in life partner,mates and me,relationship tips

अच्छी कुकिंग जानती हो

आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि पति के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर पत्नी अच्छा खाना पकाना जानती हों तो खाने के शौकीन पुरुष रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने भी अच्छा महसूस करते हैं।

देखभाल और अपनेपन की भावना

एक पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में देखभाल और अपनेपन की भावना को बहुत शिद्दत से चाहता है। आखिर जिसके साथ उसे अपना परिवार बसाना है, उससे वह प्यार व अपनेपन की भावना और खुद की देखभाल करने की उम्मीद तो रखता ही है। जिन महिलाओं में यह खूबी होती है, वे पुरुषों की कमजोरी बन जाती हैं।

मुश्किल घड़ी में साथ दे

पुरुषों को ऐसी महिलाएं बेहद पसंद होती हैं जो सुख में ही नहीं बल्कि दुख के समय में भी उनके साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। पुरुषों की नजर में ऐसी स्त्री दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होती है।

men wants these qualities in life partner,mates and me,relationship tips

जिंदादिली से भरपूर

जिंदगी को खुल कर जीना एक अद्भुत कला है। सच मानिए, एक खुशनुमा जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है कि जिंदगी को भरपूर जिया जाए। जिंदगी के हर पल को महसूस किया जाए। हर पल अपने आप में अनमोल होता है। ऐसा ही नेचर रखने वाली महिलाएं पुरुषों की मनपसंद संगिनी होती हैं।

बचपना भी है जरूरी

जिंदगी में कभी-कभी बच्चों की तरह खिलखिला कर हंसना-मुस्कुराना और शरारतें करना भी बहुत जरूरी है। बचपन वाला वह अल्हड़पन खुद को तो सुख देता ही है, साथ ही आपके लाइफ पार्टनर को भी कुछ सुनहरे पल दे जाता है। वैसे भी कभी-कभी सभी का मन करता है कि कुछ देर के लिए जिंदगी के सभी गम भुला कर बच्चों की तरह शरारतें की जाएं और हर पल को खुशी से बिताया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती