न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल की शुरुआत में करें पार्टनर से ये वादे, रिश्ते में आएगी और मजबूती

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे वादों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नए साल की शुरुआत में अपने पार्टनर से जरूर करना चाहिए। इनसे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आइये जानते हैं इन वादों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 10:22:53

नए साल की शुरुआत में करें पार्टनर से ये वादे, रिश्ते में आएगी और मजबूती

साल 2022 का अंत होने वाला हैं और कुछ ही दिनों बाद साल 2023 की शुरुआत होने वाली हैं। नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आता है। इसलिए लोग आने वाले साल को शानदार बनाने के लिए कई प्लान बनाते हैं। हर कोई नए साल की शुरुआत अच्छे से करना चाहता हैं और इसके लिए वह खुद से कुछ प्रॉमिस करता हैं। खासतौर से जब बात रिलेशनशिप की हो, तो रिश्ते से जुड़ी पुरानी सभी बुरी बातों और यादों को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत करने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे वादों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नए साल की शुरुआत में अपने पार्टनर से जरूर करना चाहिए। इनसे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आइये जानते हैं इन वादों के बारे में...

make these promises to your partner at the beginning of the new year there will be more strength in the relationship,mates and,me,relationship tips

हफ्ते का एक दिन पार्टनर के नाम

कामकाज के बीच आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। हर दिन उनके साथ वक्त बिताना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक दूसरे से वादा करें कि हफ्ते में एक दिन या कोई एक शाम आप दोनों की होगी। कितने भी बिजी क्यों न हों, वीक में एक शाम आप उन्हें समय देंगे। मिलकर समय बिताएंगे। डिनर डेट पर जा सकते हैं, मूवी देख सकते हैं या घर पर ही सिर्फ एक दूसरे को समय दे सकते हैं।

शांत रह कर दूर करेंगे हर परेशानी

कई बार ऐसा होता है कि दोनों के बीच किसी बात पर मन मुटाव हो जाता है, ऐसे में अगर सामने वालो को गुस्सा ज्यादा आता है तो फिर आप शांत रहकर चीजों को ठीक करेंगे। ऐसे में आप वादा करें कि आप अपने पार्टनर की बात को शांत रह समझने की कोशिश करेंगें। इससे रिश्ते और प्यार को मजबूती मिलेगी।

make these promises to your partner at the beginning of the new year there will be more strength in the relationship,mates and,me,relationship tips

एक दूसरे से नहीं बोलेंगे झूठ

किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए उसका सच की बुनियाद पर टिका होना जरूरी है। अगर प्यार के रिश्ते में झूठ जगह ले लेती है तो फिर यह टूट जाती है। इसलिए पार्टनर के साथ हमेशा सच बोलने का वादा करें। कोई भी बात हो अपने पार्टनर से जरूर जिक्र करें। कोशिश करें कि इस वादे को ईमानदारी के साथ पूरे साल निभाए। देखिएगा आपके रिश्ते में कभी भी लड़ाई जगह नहीं लेगी और प्यार में हमेशा इजाफा होता रहेगा।

पार्टनर को देंगे पूरा सम्मान

रिश्ते में प्यार बरकरार रखने के लिए पार्टनर को सम्मान देना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में पार्टनर को खुद से कम आंकना आपके रिश्ते को खोखला कर सकता है। नए साल पर न सिर्फ पार्टनर बल्कि उनकी फैमली को भी पूरा सम्मान देने का प्रॉमिस कर सकते हैं। इससे पार्टनर के साथ-साथ उनके परिवार से भी आपकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग हो जाएगी।

make these promises to your partner at the beginning of the new year there will be more strength in the relationship,mates and,me,relationship tips

ईमानदारी से निभाएंगे रिश्ता

हर रिश्ते की बुनियाद ईमानदारी, भरोसा होता है। साथी को हमेशा अपने पार्टनर से खुले दिल से हर एक बार शेयर करनी चाहिए। इससे रिश्ता मजबूत रहता है। ऐसे में आप भी आज अपने पार्टनर से रिश्ते को ईमानदारी से निभाने का वादे करिए।

पार्टनर की तारीफ

शादी से पहले लड़का और लड़की अक्सर एक दूसरे की तारीफें करते नजर आते हैं। लेकिन शादी के बाद ऐसा बहुत कम होता है। अपने रिश्ते को खुशहाल बनाने के लिए इस नए साल यह संकल्प लें कि आप हर रोज अपने पार्टनर की किसी एक चीज की तारीफ जरूर करेंगे।

make these promises to your partner at the beginning of the new year there will be more strength in the relationship,mates and,me,relationship tips

बेड टाइम होगा साथ

काम में बिजी होने के कारण आप दिन रात भूल जाते हैं। ये न तो आपके रिश्ते के लिए सही है और न सेहत के लिए। आप दोनों भले ही एक साथ रहें, लेकिन सोने जगने के समय पर बदलाव होने से भी दोनों रिश्ते में अकेलापन महसूस करते हैं। वादा करें कि बेड टाइम एक साथ रखने की कोशिश करेंगे। कितना भी बिजी हों, एक समय पर सोएंगे। अगर सोने का समय एक न हो सका तो उठने की टाइमिंग एक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती