न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए वीकेंड को बनाए खास, अपनाएं ये टिप्स

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में कपल्स एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से उनमें वह पहले जैसा रोमांस नहीं रहता और दूरियां आने लगती हैं। हालांकि कुछ छोटी छोटी चीजें करके आप रिश्ते में प्यार और एक्साइटमेंट बनाए रख सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 5:02:05

रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए वीकेंड को बनाए खास, अपनाएं ये टिप्स

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में कपल्स एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से उनमें वह पहले जैसा रोमांस नहीं रहता और दूरियां आने लगती हैं। हालांकि कुछ छोटी छोटी चीजें करके आप रिश्ते में प्यार और एक्साइटमेंट बनाए रख सकते हैं। बारिश का मौसम है, इस मौसम में पार्टनर के साथ वक्त बिताना और अधिक रोमांटिक बन सकता है। इसके लिए सबसे ख़ास समय हैं आपका वीकेंड जो रिलेशनशिप को बेहतर बनाने में मदद कर सकता हैं। जी हां, इन दिनों में आप कुछ आसान से टिप्स अपनाकर अपने रिश्ते में रोमांस और उत्सुकता को बढ़ा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते में गर्माहट लाने में मदद करते है और रिलेशनशिप को बेहतर बनाते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

weekend tips,enjoy weekend with partner,relationship

बाहर घूमने जाएं

आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव, वाॅटर पार्क या पास के ही किसी हिल स्टेशन पर वीकेंड पर कपल्स जाकर एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर किसी ट्रिप पर शहर से बाहर नहीं जा सकते है तो शहर में ही पार्टनर संग हैंगआउट करें। बाहर लंच पर या मूवी देखने, किसी पार्क में आप जाकर एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएं।

साथ में खेलें गेम्स

छुट्टी के दिन पार्टनर के साथ कोई इंडोर या आउटडोर गेम प्लान करें और कहीं खेलने जाएं। आप चाहें तो घर पर भी इंडोर गेम साथ में खेल सकते हैं।

मिलकर करें कुकिंग

घर पार्टनर घर पर ही छुट्टी मनाना चाहता है तो उनके साथ घर पर ही कुछ मजेदार कर सकते हैं। आप घर पर पार्टनर की पसंद का खाना बना सकते हैं। उन्हें भी कुकिंग में अपने साथ शामिल करें। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं।

weekend tips,enjoy weekend with partner,relationship

गपशप ज़रूरी

पूरे वीक अगर आप ऑफिस की भागदौड़ में व्यस्त रहते हैं तो आप वीकेंड पर चाय की प्याली के साथ गपशप का मजा लें। हफ्ते भर में कामकाज के कारण हो सकता है कि आप दोनों के बीच एक दूसरे से जुड़ी बातें न हो पाए। इसलिए जब वीकेंड में पार्टनर की छुट्टी हो तो दोनों शाम के वक्त बालकनी या छत पर सुहाने मौसम में चाय या कॉफी लेकर बैठ जाएं और खुलकर बातें करें। ध्यान रखें कि कभी कभी श्रोता भी बनना जरूरी होता है। ऐसे में केवल अपनी बात बताने के साथ साथ दूसरे की बात भी ध्यान से सुनें और एन्जॉय करें। हालांकि ये बातें शिकायतों में न बदलें, इस बात का भी ध्यान रखें।

कपल पार्टी

आप दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए घर पर ही डिनर या डांस पार्टी रख सकते हैं। जिसमें चाहें तो सिर्फ आप दोनों शामिल हों या अपने खास दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। यहां आप कैंडल लाइट डिनर करें और रोमांटिक गाने लगाकर डांस कर सकते हैं।

लॉन्ग ड्राइव पर ले जाए

कभी-कभी प्रेमी के साथ ड्राइव पर जाना भी बेहतर ऑप्शन है। बिना किसी मंजिल के गाड़ी में बैठे और बगल की सीट पर पार्टनर को बैठाकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं।

एक साथ वर्कआउट करें


वीकेंड पर पार्टनर के साथ वर्कआउट करना अच्छा ऑप्शन है। एक साथ पसीना बहाना, एक दूसरे के साथ छेड़खानी करना आप दोनों के अंदर उर्जा का संचार कर सकता है। कसरत के दौरान, आपका शरीर एंडोर्फिन और डोपामाइन हार्मोन जारी करता है जिससे आप खुश होते हैं। अगर आप वर्कआउट नहीं करना चाहते हैं तो जुम्बा, इनडोर रॉक क्लाइम्बिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। सबसे जरूरी है कि आप कुछ भी करें लेकिन दोनों को हॉट और पसीने से तरबतर होना चाहिए। ताकि एक दूसरे के और नजदीक आ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत