न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार करना जितना आसान हैं, उतना ही मुश्किल है इसका इजहार, लें इन तरीकों की मदद

प्यार एक ऐसा शब्द है जिसमें कई लोगों की पूरी दुनिया समाई हुई हैं। प्यार का अहसास अपनेआप में अनूठा होता हैं जो कोई वजह नहीं ढूंढता बस हो जाता हैं। किसी ने सच ही कहा है कि किसी को चाहना हमारे बस में नहीं होता। लोगों को किसी की खूबियां, तो किसी की मासूमियत इतनी भा जाती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Sep 2022 12:19:00

प्यार करना जितना आसान हैं, उतना ही मुश्किल है इसका इजहार, लें इन तरीकों की मदद

प्यार एक ऐसा शब्द है जिसमें कई लोगों की पूरी दुनिया समाई हुई हैं। प्यार का अहसास अपनेआप में अनूठा होता हैं जो कोई वजह नहीं ढूंढता बस हो जाता हैं। किसी ने सच ही कहा है कि किसी को चाहना हमारे बस में नहीं होता। लोगों को किसी की खूबियां, तो किसी की मासूमियत इतनी भा जाती है कि वो उसे चाहने से खुद को रोक नहीं पाते। लेकिन प्यार करना भले ही आसान हो उसका इजहार करना उतना ही मुश्किल होता हैं। कई लोग होते हैं जो प्यार तो कर लेते हैं लेकिन इजहार करने से डरते हैं और अपने दिल की बात कह नहीं पाते हैं। ऐसे में आपके प्यार की कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बिना किसी झिझक के अपने प्यार को प्रपोज कर पाएंगे। जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

love,love affair,proposal tips

केक में लिखवाकर

इसके लिए पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आपके साथी को कौन सा केक पसंद है। फिर उन्हें सरप्राइज देने के लिए और अपनी मन की बात जाहिर करने के लिए उनकी पसंद के केक पर अपने दिल की बात लिखवा कर उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। यह प्रपोजल अगर आप उनके दोस्तों के सामने रहते हुए करेंगे तो उन्हें और भी खुशी और स्पेशल महसूस होगा।

गुलाब का फूल गिफ्ट करें

यह तो हम सभी जानते हैं कि गुलाब का फूल प्यार की निशानी होती है और प्यार में पार्टनर अक्सर एक दूसरे को लाल गुलाब का फूल गिफ्ट करते हैं। तब यदि आप अपने पार्टनर को बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आप उन्हें लाल रंग का गुलाब जरूर दें। इससे वह आपके भावनाओं को समझ जाएंगे और साथ ही काफी इंप्रेस भी होंगे।

उन्हें सरप्राइज दें

आमतौर पर हर लड़की को सरप्राइज पसंद होते हैं। आप भी अपनी पसंदीदा लड़की को सरप्राइज देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। ऐसे में सरप्राइज के तौर पर आप उन्हें पहले पूरे दिन छोटे-छोटे गिफ्ट्स भेज सकते हैं। इसके अलावा, आप उनके लिए सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर दोपहर का लंच तक उनकी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। साथ में बीच-बीच में फूल, चॉकलेट्स और साथ में कुछ प्यारे-प्यारे नोट्स भिजवा सकते हैं। अंत में आप फाइनल नोट में साथ में डिनर के प्लान का लिखकर भेजें और डिनर डेट में उन्हें अपनी दिल की बात बोल दें।

लव लेटर का सहारा लें

सोशल मीडिया के इतने अधिक चलन से लव लेटर का सहारा लेना काफी पुरानी तरकीब मानी जाएगी लेकिन वो कहते हैं ना "Old is Gold", अब ऐसे में यदि आप बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो अपने फिलिंग्स को कागज में लिखकर अपने पार्टनर को देना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। यदि आप बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कागज में अपने प्रेम की भावनाओं को डुबोकर उन्हें किसी तरह से उनके पास पहुंचा दें ताकि वह आपकी फीलिंग को समझ जाए। यदि आप लव लेटर देना चाहते है तो हमें इस पर एक दिल को छू लेने वाला लव लेटर लिखा है वहां से अपने लेटर के लिए आडिया ले सकते है।

love,love affair,proposal tips

फिल्मी तरीका अपनाएं

आप किसी फिल्मी सीन की तरह अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। इसमें आप, उनके लिए कोई गाना गाकर, गिटार बजाकर, या फिर उनकी बालकनी के नीचे खड़े होकर फिल्मी तरीके से उन्हें अपने प्यार का प्रस्ताव दे सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें एक प्यारा सा वीडियो प्रपोजल भेजें और उसी वक्त उनके घर, पीजी या ऑफिस के बाहर केक फूल या गिफ्ट लेकर तैयार रहें। वीडियो के अंत में आप उन्हें कह सकते हैं कि अगर ‘हां, है तो बस एक बार बाहर आ जाओ’। फिर क्या वो न सिर्फ आपको हां कह सकती है, बल्कि ये पल उन्हें भावुक करने के साथ-साथ हमेशा याद भी रहेगा।

लॉन्ग ड्राइव पर जाएं

दोस्तों यह ख्वाहिश तो सभी की होती है चाहे वह लड़का हो या लड़की कि वह अपने पार्टनर या जिसे पसंद करते हैं, उसके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाए। अब ऐसे में यदि आप अपने पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव के लिए पूछेंगे तो वह आपसे ना नहीं कह पाएगा। आप उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर किसी खूबसूरत सी जगह पर जाएं। इस तरह आप बिना बोले प्यार का इजहार कर सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव पर जाना बेस्ट सल्यूशन होगा। अब यदि आपने लॉन्ग ड्राइव प्लान करने का सोच लिया है तो आप ऐसी जगह चुनें जहां काफी कम ट्रैफिक हो और मानसून भी काफी अच्छा हो ताकि आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकें।

कस्टमाइज्ड टीशर्ट

इसमें कोई शक नहीं है कि लड़कियों को शॉपिंग करने और कपड़े खरीदने का खूब शौक होता है। ऐसे में क्यों न इस बार आप उन्हें थोड़ी अलग शॉपिंग कराएं। इसके लिए आप टीशर्ट में आई लव यू विद नेम उन्हें भेंट में दे सकते हैं। इसके अलावा, आप टी-शर्ट में आप दोनों की फोटो और आई लव यू लिखवाकर भी उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। उन्हें यह तरीका जरूर अच्छा लगेगा।

फ्लैश मॉब प्रपोजल
आजकल इंटरनेट पर बहुत से फ्लैश मॉब प्रपोजल ऑर्गेनाइजर्स उपलब्ध हैं। इसमें, जब आप अपने साथी के साथ कहीं घूम रहे होंगे तो कुछ लोग डांस करते हुए आपके साथी को खास महसूस कराएंगे और अंत में सभी अपने हाथों में “विल यू मैरी मी?” का लेटर बोर्ड लेकर आपको उस खास इंसान को प्रपोज करने में मदद करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत