न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों का ध्यान रख बनाए अपनी दोस्ती को मजबूत, रिश्ते होंगे बेहतर

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपनी दोस्ती को और भी मजबूत बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 1:51:05

इन बातों का ध्यान रख बनाए अपनी दोस्ती को मजबूत, रिश्ते होंगे बेहतर

जिंदगी में दोस्तों का महत्व कितना होता हैं यह सभी जानते हैं। दोस्त ही होते हैं जो अच्छे-बुरे में आपके साथ हमेशा आपके लिए खड़े होते हैं। कहते हैं कि अच्छे दोस्त किस्मत से मिलते हैं और जिसके पास सच्चे दोस्त होते हैं, उनके जीवन की कठिनाइयां अपने आप कम हो जाती हैं। लाइफ में अगर दोस्त न हो तो सब कुछ अधूरा सा लगने लगता है। ऐसे में अपने दोस्तों की कद्र करते हुए इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं कि कैसे दोस्तों से रिश्ते को बेहतर बनाया जाए। कई बार कुछ कारण की वजह से दोस्ती के रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपनी दोस्ती को और भी मजबूत बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

keeping these things in mind,make your friendship strong,relationships will be better,mates and me,relationship tips

बात-बात पर दोस्त का मजाक न बनाएं

दोस्तों के बीच हंसी-मजाक होते रहते हैं, लेकिन बात-बात पर अपने दोस्तों का मजाक बनाने से बचें। दोस्तों का काम एक-दूसरे को सपोर्ट करना होता है न की एक-दूसरे को नीचा दिखाना। ऐसे करने से आपकी दोस्ती में दरार पड़ सकती है।

दोस्तों को कॉल करते रहे


आज कल के बिजी शेड्यूल होने के कारण कई बार हम अपने दोस्तों को कॉल नहीं कर पाते है। ऐसा करने से दोस्तों के बीच दूरी आने लगती है। इसलिए हमें समय निकाल के अपने दोस्तों को समय- समय पर कॉल करना चाहिए। दोस्तों के साथ मिलते रहना चाहिए।

keeping these things in mind,make your friendship strong,relationships will be better,mates and me,relationship tips

दोस्तों से माफी मांगने से हिचकिचाएं नहीं

गलती किसी से भी हो सकती है और अपनी गलती को मान लेने में ही समझदारी होती है। अगर आपकी किसी गलती की वजह से आपका दोस्त आप से नाराज हो जाए तो अपने दोस्त से माफी मांगने में हिचकिचाएं नहीं। अपने दोस्त को अपने दिल की बात बताएं कि आप उनके बिना कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करने से आपकी दोस्ती का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

दोस्तों के पीठ पीछे ना करे बुराई


कभी भी अपने दोस्त की बुराई किसी दूसरे दोस्त से नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो आपके दोस्त को काफी ज्यादा बुरा लग सकता है और इससे आपकी दोस्ती भी खराब हो सकती हैं। अगर आपको अपने दोस्त की कोई चीज या कोई आदत पसंद नहीं है तो आप उसे सामने से कहें, या उसे समझाएं। लेकिन आपको उसकी बुराई नहीं करनी चाहिए।

keeping these things in mind,make your friendship strong,relationships will be better,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे की मदद करें

जब आपके दोस्त को किसी चीज की जरुरत होती है तो आपको उसकी मदद करनी चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं कि पहले दोस्ती का दिखावा करते है लेकिन जब जरूरत पड़ती है दोस्त ही दोस्त के काम नहीं आते है। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। दोस्ती का मतलब ही होता है एक- दूसरे की मदद करना।

ईमानदार रहें

हमेशा अपने किये गए वायदों को पूरा करें क्योंकि झूठ बोलने वाले व्यक्ति से कोई दोस्ती नहीं करना चाहता। अपनी दोस्ती की नींव ईमानदारी के आधार पर रखें। अपने दोस्तों के विश्वास पात्र बनकर रहें। अगर एक बार विश्वास टूट जाए तो ताउम्र आप उसको वापिस नहीं पाते। इसलिए हर कीमत पर अपनी ईमानदारी में दाग़ न लगने दें।

keeping these things in mind,make your friendship strong,relationships will be better,mates and me,relationship tips

अपनी एक्सपेक्टेशन्स को दूसरों पर न थोपें

किसी भी रिश्ते में यदि हम अपनी एक्सपेक्टेशन को सामने वाले व्यक्ति पर थोपना शुरू कर देते हैं, तो उसी समय से हमारा रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है, कि जिस तरह वह हमारे दोस्त हैं, उसी तरह उनके पास कई अन्य रिश्तों की जिम्मेदारी भी होगी। इसलिए वह हर वक्त हमारे एक्सपेक्टेशन पर खरे नहीं उतर सकते। वहीं उनकी गलतियों को भी समझने का प्रयास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत