Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने प्यार को पाने के लिए कर रहे हैं पार्टनर के परिवार से पहली मुलाकात, रखें इन बातों का ध्यान

कोई भी रिश्ता हो उसे बनने में समय नहीं लगता है लेकिन संभालने में पूरी जिंदगी बीत जाती हैं। आज के समय में लव मैरिज करने वालों की तादाद बहुत बड़ी हैं। कई लोग ऐसे में भागकर शादी कर लेते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 11:41:45

अपने प्यार को पाने के लिए कर रहे हैं पार्टनर के परिवार से पहली मुलाकात, रखें इन बातों का ध्यान

कोई भी रिश्ता हो उसे बनने में समय नहीं लगता है लेकिन संभालने में पूरी जिंदगी बीत जाती हैं। आज के समय में लव मैरिज करने वालों की तादाद बहुत बड़ी हैं। कई लोग ऐसे में भागकर शादी कर लेते हैं। लेकिन लव मैरिज का भी असली मजा तभी आता हैं जब परिवार की रजामंदी हो। इसमें कड़ी मेहनत और कठिन रास्ता जरूरी हैं लेकिन मंजिल पर पहुंचने के बाद सुकून मिलता हैं। इसके लिए सबसे अहम काम होता हैं पार्टनर के परिवार से पहली मुलाकात के समय अच्छा इम्प्रेशन जमाने का। अगर आप भी पार्टनर के परिवार से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपको मिलने के दौरान किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
relationship,relationship tips पार्टनर के पैरेंट्स के बारे में पहले से जान लें

आप अपने पार्टनर के पैरेंट्स से अगर पहली बार मिलने जा रहे हैं, तो सबसे पहले उनके बारे में थोड़ी जानकारी ले लें। इससे आपको उन्हें इम्प्रेस करने में मदद मिलेगी। अब अगर आप लड़की हैं, तो अपने ब्वॉयफ्रेंड से जान लें कि उसके घर वालों की सोच कैसी है, उन्हें कैसी लड़की पसंद हैं और कैसा रहन-सहन वो लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा, लड़के को भी लड़की के पैरेंट्स के बारे में बेसिक जानकारी ले लेनी चाहिए जैसे कि उन्हें कैसा लड़का पसंद है, वो किस तरह की बातें पसंद करते हैं।

अपने अंदर आत्मविश्वास रखें

जब आप पहली बार लड़की के घरवालों से मिल रहे हों तो आप मुस्कुराते हुए बहुत ही शालीनता के साथ उनसे मुलाकात करें। यही नहीं बहुत ही विनम्रता के साथ उनसे हाथ भी मिलाना। इससे यह होगा कि आपको जो थोड़ी बहुत घबराहट हो रही होगी वह कम हो जाएगी। आपको डरना बिलकुल भी नहीं है और कोई भी बात करिये तो आंखों में आंखें डालकर। अपने अंदर आत्मविश्वास रखो और जो कह रहे हो वह भी बहुत आत्मविश्वास के साथ कहो।

अच्छे से तैयार होकर जाएं

जब आप अपने पार्टनर के परिवार से मुलाकात करते हैं तो वे लोग आपसे अपेक्षा रखते हैं कि आप जिम्मेदार हों। उनके बेटे या बेटी के जीवन में एक ऐसे साथी की तरह हों जो हर कदम पर साथ निभाई और जिम्मेदारियां उठाने के लायक हो। इसलिए आपकी ड्रेसिंग स्टाइल और लुक मायने रखता है। जब पार्टनर के परिवार से मिलने जाएं तो अच्छे से ड्रेसअप होकर जाएं ताकि आपके लुक से वह महसूस कर सकें कि आप जिम्मेदार हैं। relationship,relationship tips पहली मुलाकात में कुछ अच्छा सा गिफ्ट

लड़की या लड़के के पैरेंट्स से पहली मुलाकात में, जब भी आप शादी के लिए उनसे मिल रहे हों, तो कुछ ऐसा गिफ्ट लेकर जाएं, जिससे आपको उन्हें इम्प्रेस करने में मदद मिलेगी। भले ही आप उनके लिए कुछ मिठाई ही लेकर क्यों न जाएं या फिर फूलों का गुलदस्ता भी लेकर जा सकते हैं।

सही जगह का चयन

अगर पार्टनर की फैमिली से मुलाकात के लिए अपनी जगह का चयन किया है तो ध्यान रखें कि आप फैमिली से मिल रहे हैं, न कि अपने दोस्तों या पार्टनर से। इसलिए जगह मुलाकात के लिए उपयुक्त होनी चाहिए। ऐसी जगह का चयन करें, जहां अच्छे से आप पार्टनर के माता पिता या परिवार के अन्य लोगों से बात कर सकें।

फोन बंद करके मिले

अक्सर ऐसा होता है हम जब किसी महत्वपूर्ण जगह पर बैठे होते हैं तो हमारा फोन रिंग करने लगता है, जिससे कि हम तो डिस्टर्ब होते हैं ही, साथ ही जिसके साथ हम मुलाकात कर रहे होते हैं वह भी परेशान होता है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लड़की के घरवालों से मुलाकात करने से पहले अपना फोन बंद कर दें।

परिवार के सवालों के जवाब गंभीरता से दें

पार्टनर का परिवार आप में अपने बेटे या बेटी का भावी साथी देखना चाहते हैं, इसलिए वह आपके बारे में जानना चाहेंगे। कई सारे सवाल उनके मन में आपके लिए हो सकते हैं। कई सवाल अच्छे तो कई सवाल अटपटे भी हो सकते हैं। लेकिन आपको इस बात को समझना होगा कि वह आपको जांच परख रहे हैं, इसलिए उनके सवालों से परेशान न हों। बल्कि गंभीरता से उनके हर सवाल का जवाब दें। अपने बारे में उनको खुलकर बताएं ताकि वह आपको लेकर संतुष्ट हो सकें। जवाब देते समय आपकी गंभीरता और सक्रियता दिखनी चाहिए, उनके सवालों का मजाक में जवाब न दें। relationship,relationship tips बेरुखी दिखाएं तो भी विनम्र रहें

अगर कोई लड़की अपने परिजनों से अपने प्रेमी को मिलवाती है तो उनके स्वभाव में बेरुखी आना बहुत ही स्वभाविक है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि कुछ मामलों को लेकर आपस में राय नहीं बन पाती और विवाद खड़ा हो जाता है, जिनमें सबसे बड़ा मुद्दा राजनीति है। राजनीति एक ऐसा मुद्दा है कि कभी भी दो लोग एक राय नहीं रख सकते और फिर बहस छिड़ जाती है। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि ऐसे मुद्दों में फंसने से बचे ताकि विवाद न हो और अगर लड़की के घरवाले आपके साथ बेरुखी से बात करें तो भी आप विनम्र रहें।

पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करें

आप अपनी बातों, व्यवहार से पार्टनर के परिवार को अहसास करवाएं कि आप उनके लिए कितने गंभीर और ईमानदार हैं। आपकी अच्छाई को देख वो इम्प्रेस हो सकते हैं। ज्यादा शो आॅफ न करें। इससे उन्हें आपके बारे में गलत भी महसूस हो सकता है और वह आपके अपने बेटे या बेटी के रिश्ते को खत्म करने के लिए भी बोल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology