न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी का फैसला लेते समय जरूरी हैं प्रैक्टिकल होना, इन 5 तरह के लोगों से दूरी जरूरी

। ऐसे लोगों से शादी ना करके आप खुद के भविष्य को गर्त में जाने से बचा सकते हैं। तो आइये जानते हैं किन लोगों से शादी नहीं की जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 1:28:56

शादी का फैसला लेते समय जरूरी हैं प्रैक्टिकल होना, इन 5 तरह के लोगों से दूरी जरूरी

शादी का फैसला जिन्दगी का सबसे महत्वपूर्ण कदम होता हैं। कई लोग यह फैसला लेते समय दिल से विचार करते हैं जबकि यहां आपको थोडा प्रैक्टिकल होकर सोचने की भी जरूरत होती हैं। शादी दो लोगों के साथ ही दो परिवारों का मिलन भी होता हैं। ऐसे में अपने पार्टनर का चुनाव करते समय थोड़ी समझदारी दिखानी जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे दूरी बनाने में ही भलाई हैं। ऐसे लोगों से शादी ना करके आप खुद के भविष्य को गर्त में जाने से बचा सकते हैं। तो आइये जानते हैं किन लोगों से शादी नहीं की जानी चाहिए।

keep distance with these type of people,mates and me,relationship tips

खुद को विक्टिम दिखाने वाले

ऐसे लोगों की एक पूरी बड़ी कैटेगरी होती है, जो हमेशा खुद को बेचारा दिखाते रहते हैं। ये बहुत नेगेटिव होते हैं। अतीत में अगर कोई उन्हें चोट पहुंचाता है, तो वे उसे छोड़ते नहीं हैं और ये हमेशा कहीं न कहीं उन्हें प्रभावित करता रहता है। ये भावनाएं उन तक ही सीमित नहीं होती हैं, बल्कि इसका असर उनके आसपास वालों पर भी होता है। वे कहेंगे कि आज वे जो भी गलतियां कर रहे हैं, वो किसी और की वजह से कर रहे हैं। वे खुद को हमेशा इस तरह से पेश करेंगे कि उन्हें आपका दुख कभी नजर ही नहीं आएगा।

मैं, मेरा।। सोच वाले लोग

'मैं अपनी फेवरिट हूं' करीना कपूर का ये डायलॉग है तो बहुत अच्छा, लेकिन जब ये एक हद से बढ़ जाए, तो ये दूसरों के लिए मुश्किल का सबब बन जाता है। शुरुआत में कुछ लोगों को यह दिलचस्प लगता है, वे इसे कॉन्फिडेंस और क्यूट रूप में देखेंगे, लेकिन आखिर में आपको उनसे दूर भागना ही पड़ जाएगा। इस प्रकार के लोग सोचते हैं कि दुनिया उनके चारों ओर घूमती है और वे 'कभी गलत नहीं' हैं। ऐसे लोगों से शादी करना खुद की जिंदगी बर्बाद करना है।

अनिश्चित सोच वाले लोग

ऐसे लोग आपकी भावनाओं को दबाते रहते हैं और अगर वे आपसे शादी भी करते हैं, तो वे हमेशा कमिटमेंट के बारे में अनिश्चित रहेंगे। वे हमेशा आपको लेकर शक करते रहेंगे, चाहे आप कुछ भी कर लें और उन्हें कितना ही यकीन दिला लें। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे खुद ही अपने आप या किसी और चीज को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। ऐसे लोग निगेटिव सोच वाले होते हैं, इसलिए अपनी भलाई के लिए आपको इनसे बचना चाहिए।

keep distance with these type of people,mates and me,relationship tips

झूठे व्यक्ति से

वे कभी-कभी झूठ बोलते हैं और चीजें छिपाते भी हैं 'लेकिन मैं उससे प्यार करता/करती हूं'। ऐसा आपके साथ हो रहा है, तो अपनी फीलिंग्स को थोड़ा कंट्रोल करें। कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से शादी न करें, जो आपके साथ बहुत रहस्यमय रहता हो। इस तरह के लोग कई बार बड़े खतरनाक राज छिपाते हैं, जो आपके जीवन को बिखेरकर रख सकते हैं। कई बार पैथोलॉजिकल लायर यानी आदतन झूठे लोग इतने झूठ बोलते हैं कि वे खुद ही उन पर विश्वास करने लगते हैं, जैसे वे जो बोल रहे हैं वो ही वास्तविकता है। सच्चाई सामने आने पर न केवल इसमें शामिल लोग बल्कि आप भी आहत होंगे। और हम तो यह भी नहीं जानते कि उस छिपी हुई परत के पीछे कौन-से विचार पनप रहे हैं।

पाखंडी लोगों से

कुछ ऐसे लोग हैं, जो कहते कुछ और करते कुछ और हैं। इस तरह के लोग वो होते हैं, जो खुद कुछ करें तो सही, लेकिन अगर सामने वाला करे तो वो उनके लिए गलत होता है। आपको अगर ऐसा लगता है कि आप प्यार के खातिर ये अजस्टमेंट कर सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न सोचें। क्योंकि थोड़े समय तो आप ये सब सह सकते हैं, लेकिन जब शादी कर उस व्यक्ति के साथ रहेंगे, तो इस तरह का व्यवहार आपकी शांति छीन लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर