न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय प्रेमी जोड़े जरूर जान लें ये नियम-कानून, उनके फायदे की हैं बात

प्यार का रिश्ता अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आज देश विकास की ओर गति कर रहा हैं लेकिन इसके बावजूद कई लोगों की सोच पूरी तरह से विकसित नहीं हो पा रही हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 12:34:16

भारतीय प्रेमी जोड़े जरूर जान लें ये नियम-कानून, उनके फायदे की हैं बात

प्यार का रिश्ता अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आज देश विकास की ओर गति कर रहा हैं लेकिन इसके बावजूद कई लोगों की सोच पूरी तरह से विकसित नहीं हो पा रही हैं जिसकी वजह से प्रेमी जोड़ों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। कई बार तो ऐसा भी होता हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी होटल में ठहरते हैं और आपको पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ जाता हैं। ऐसे में आपको अपने फायदे के कानूनी दांव-पेंच और नियम-कानून जान लेने चाहिए ताकि किसी तरह की दिक्कत ना उठानी पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही नियम बताने जा रहे हैं जो हर भारतीय प्रेमी जोड़े को जरूर जान लेने चाहिए।

indian lovers rules and regulations

लिव-इन रिलेशनशिप कानून

शादी किए बिना कपल्स का रहना यानी लिव-इन रिलेशन का चलन समय के साथ तेजी से बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कहा था, दो बालिग (लड़का या लड़की), जिसमें लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल या उससे अधिक हो, वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स को मर्जी से फिजिकल रिलेशन बनाने की भी पूरी तरह आजादी है। वयस्क होने के बाद व्यक्ति किसी के साथ रहने या शादी करने के लिए आजाद है। लेकिन जिस तरह पति-पत्नी का तलाक होने पर पति, पत्नी को खर्चा-भत्ता देता है, उसी प्रकार लिव इन रिलेशन खत्म होने पर कोर्ट आखिरी फैसला लेगा और जुर्माना भी लगा सकता है।

प्रेम विवाह करने वालों के लिए कानून

आप अपनी पसंद के आधार पर किसी भी धर्म और जाति के लड़के या लड़की से शादी कर सकते हैं। आपको ये संवैधानिक अधिकार दिया गया है। अगर आप दोनों बालिग हैं तो शादी कर सकते हैं। इसके लिए न्यायालय में जाकर रजिस्टर मैरिज कर सकते हैं।

प्रेमी जोड़ों के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगने का अधिकार
प्रेम विवाह करने वालों को कई बार मार दिया जाता है। अधिकतर ऑनर किलिंग के मामले प्रेम विवाह को लेकर होते हैं। इसलिए आप इसको लेकर पहले से तैयारी कर लें। यदि आपको परिवार या रिश्तेदारों से खतरा है तो इस बात को लोकल पुलिस, एसपी, डीएम को बताएं। वो आपकी मदद करेंगे। आप पुलिस से मदद ले सकते हैं।

indian lovers rules and regulations

होटल में ठहरने के नियम

कई बार आपके सामने खबरें आती रहती होंगी कि अनमैरिड बालिग कपल्स को होटल में नहीं रुकने नहीं दिया जाता। लेकिन भारतीय कानून बालिग कपल्स को ये अधिकार देता है कि वे कहीं भी जाकर किसी भी होटल में रुक सकते हैं। ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो बालिग कपल्स को एक साथ होटल में ठहरने से रोके। लेकिन इसके लिए दोनों पार्टनर को अपना पहचान पत्र और जरूरी डॉक्युमेंट की कॉपी देनी होगी। कई होटल्स में लोकल आईडी एक्सेप्ट नहीं की जातीं इसलिए होटल में रुकने से पहले वहां के नियम व शर्तें जरूर जान लें।

एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स

कपल्स को इसके बारे में भी अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। आपको 'घरवाली और बाहरवाली' का अधिकार नहीं दिया गया है। अगर आप ऐसा करते हैं तो कानून की नजर में ये गलत है। इसलिए शादी करने के बाद किसी गैर औरत के साथ रिश्ता न रखें। अगर आपको शादी करनी है तो इसके लिए पहली पत्नी से तलाक लें या उसकी मर्जी के आधार पर अपने नए रिश्ते को लेकर सोच सकते हैं।

सार्वजनिक जगह पर बैठने के नियम

अगर आप शादीशुदा नहीं भी हैं तो आप किसी भी सार्वजनिक जगह पर बैठ सकते हैं। आईपीसी की धारा 294 के तहत अगर कोई सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करता है तो उसे 3 महीने तक की सजा सुनाई जा सकती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि इस धारा का दुरुपयोग किया जाता है। हमेशा ध्यान रखें सार्वजनिक जगह पर ऐसी कोई हरकत न करें। अगर आप किसी सार्वजनिक जगह पर बैठकर बात कर रहे हैं तो पुलिस अरेस्ट नहीं कर सकती।

अपशब्द के लिए नियम

यदि कोई कपल्स ऐसे रिलेशन में हैं, जिसमें अपशब्दों या गाली-गलौच का प्रयोग होता है। ऐसे में घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 के अनुसार, लड़कियां सुरक्षा की डिमांड कर सकती हैं।

फिजिकल रिलेशन पर नियम

भारत का संविधान अनुच्छेद 21 के माध्यम से निजता का अधिकार प्रदान करता है। आसान शब्दों में कपल्स प्राइवेट जगह पर एक-दूसरे से फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी 2017-2018 में 2 मामलों पर अपने इस फैसले को दोहराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर