न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के लिए घातक बन सकती हैं हाईपर पेरेंटिंग, जानें इसके नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको हाईपर पेरेंटिंग से बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 12:02:42

बच्चों के लिए घातक बन सकती हैं हाईपर पेरेंटिंग, जानें इसके नुकसान

हर पेरेंट्स अपने बच्चों की भलाई चाहते हैं और उसके लिए उन्हें अच्छी परवरिश या पेरेंटिंग करने की कोशिश करते हैं। सभी पेरेंट्स का अपने बच्चों की परवरिश करने का एक अलग तरीका होता है। लेकिन कई बार आपकी यह कोशिश बच्चों को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाती हैं। जी हां, कई पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ हाईपर पेरेंटिंग को अपनाते हैं। यह पेरेटिंग का एक ऐसा रूप है जहां माता-पिता बच्चे की हर एक्टिविटी को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। वह बच्चों की हर समस्या को खुद ही हल करने का प्रयास करते हैं। वह चाहते हैं कि उनका बच्चा हर चीज में आगे हो। कई बार इसका नकारात्मक असर भी बच्चों पर पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको हाईपर पेरेंटिंग से बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

hyper parenting can become fatal for children know its disadvantages,mates and me,relationship tips

माता-पिता से टकराव

कई बार इस दौरान बच्चों के मन में माता-पिता के प्रति नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। इस दौरान बच्चों को ऐसा लग सकता है कि वे किसी की कैद में हैं। इसकी वजह से धीरे-धीरे उनके बड़े होने पर अपने माता-पिता के प्रति नकारात्मक विचार पैदा होने की आशंका बनी रहती है।

सोचने के क्षमता का कमजोर हो जाना

जब बच्चे हर काम पेरेंट्स की मदद से करते हैं तो उनमे खुद की समझ भी देर डेवलप होती है। हर काम को सपोर्ट से करते-करते उनकी थिंकिग स्किल कमजोर पड़ जाती है। वहीँ जब उनको स्कूल या कहीं बाहर खुद की समझ से कुछ काम करने को दिया जाता है तो वह और बच्चों की तुनला में पिछड़ जाता है। इसलिए पेरेंट्स को हर काम में बच्चे की मदद करके उसकी सोचने के क्षमता को कमजोर नहीं बनाना चाहिए।

hyper parenting can become fatal for children know its disadvantages,mates and me,relationship tips

खुद को कम समझना

माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर बच्चों को लगने लगता है कि वह दूसरे बच्चों से कम हैं। उन्हें खुद में कमी महसूस होने लगती है, जिससे वह अपने माता-पिता सहित अन्य लोगों से भी कटने लगते हैं। बच्चों में यह व्यवहार घातक हो सकता है। ऐसे बच्चों में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। वह घर से बाहर या स्कूल में किसी भी काम को अकेले करने में घबराते हैं। वो हर छोटे काम को करने में चिंता और परेशानी महसूस करते है।

बिमारियों का शिकार हो जाना

अपने बच्चों को लेकर हर समय चिंतित करना ऐसे पेरेंट्स की आदत होती है। अगर उनका बच्चा अगर बाहर पार्क में खेलने जाए तो उनको हाइजीन की चिंता सताती है। उनको लगता है दूसरे बच्चों के साथ धूल मिट्टी में खेलने से वह जर्म्स के कॉन्टेक्ट में आएगा। जबकि हर समय साफ़ सफाई के माहौल में रहने वाले बच्चे जल्दी बिमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

hyper parenting can become fatal for children know its disadvantages,mates and me,relationship tips

डर महसूस करना

हाइपर पेरेंटिंग के चलते कई बार बच्चे डर का शिकार होने लगते हैं। वह हर चीज को करने और किसी मुश्किल का सामना करने से कतराते हैं। हर चीज से डरते हैं और निरंतर समर्थन चाहते हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह है मानसिक शक्ति की कमी

बुलिंग का शिकार होना

हाईपर पेरेंटिंग से अकसर बच्चे फ्रीडम वाले महौल को मिस कर जाते हैं। वो अपने से जुड़ी हर बात या फैसले के लिए पेरेंट्स पर डिपेंड होते हैं। क्योंकि उनको ज्यादा फ्र्रेंडम नहीं मिली होती इसलिए वो बुलिंग के टाइम पर अपने साथयों को ज्यादा जवाब नहीं दे पाते। हर बात में पेरेंट्स के कंट्रोल से बच्चे शर्मीले बन सकते हैं जो आसानी से दूसरों के कमेंट से ही दुखी हो जाते हैं।

hyper parenting can become fatal for children know its disadvantages,mates and me,relationship tips

माता-पिता पर निर्भरता बढ़ना

ऐसे बच्चे जिनका पालन-पोषण हाईपर पेरेंटिंग के तौर तरीकों से हुआ है उनकी अपने माता-पिता पर निर्भरता बढ़ जाती है। ऐसे बच्चे हर किसी चीज के लिए माता-पिता पर निर्भर हो जाते हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है वहीं हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग बच्चों को माता-पिता पर अधिक निर्भर बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती