न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरी तरह तोड़कर रख देता है ब्रेकअप का दर्द, इन तरीकों से करें मूव ऑन

जब आप किसी से दिल से प्यार करते हैं तो उसकी कही छोटी सी बुरी बात भी नाराज कर देती हैं। तो जरा सोचिए कि जब ब्रेकअप की स्थिति बनती हैं तो दिल का क्या हाल होता होगा। ब्रेकअप और तलाक ऐसी चीज है, जो व्यक्ति को बुरी तरह से तोड़कर रख देता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Apr 2023 12:21:50

बुरी तरह तोड़कर रख देता है ब्रेकअप का दर्द, इन तरीकों से करें मूव ऑन

जब आप किसी से दिल से प्यार करते हैं तो उसकी कही छोटी सी बुरी बात भी नाराज कर देती हैं। तो जरा सोचिए कि जब ब्रेकअप की स्थिति बनती हैं तो दिल का क्या हाल होता होगा। ब्रेकअप और तलाक ऐसी चीज है, जो व्यक्ति को बुरी तरह से तोड़कर रख देता है। अक्सर ब्रेकअप होने के बाद लड़का या लड़की मानसिक तौर पर अपना संतुलन खो बैठते है। कई लोग ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन में चले जाते हैं। उन्हें पूरी दुनिया सूनी लगने लगती है। अगर समय रहते ब्रेकअप से मूव ऑन ना किया जाए, तो विकट स्थिति खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आपको ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

coping with breakup pain,overcoming heartbreak,moving on after a breakup,self-care after a breakup,healing after a breakup,strategies for moving forward,letting go of a relationship,positive mindset after a breakup,building self-esteem after a breakup,self-improvement after a breakup,emotional healing after a breakup,rebuilding after a breakup,seeking support after a breakup,tips for a successful breakup recovery,taking control of your life after a breakup

पुरानी यादों से दूरी बनाएं

ब्रेकअप के बाद पुरानी हर तरह की यादों से दूरी बनाना जरूरी है। आपको अपने पास्ट के बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए। अच्छी और बुरी सभी पुरानी यादें आपको हर समय की टेंशन से घेर सकती है। इसके लिए अपने पुराने रिश्ते से जुड़ी सभी छोटी से छोटी निशानियां को अलविदा कहें और आगे बढ़े। अपने कार्यों में फोकस करें।

हॉबी को दें समय

अक्सर रिलेशनशिप में होने पर व्यक्ति खुद की हॉबी के लिए समय नहीं निकाल पाता, क्योंकि उसका पूरा ध्यान अपने पार्टनर के ऊपर रहता है। अलग होने के बाद आप क्यों न फिर से अपनी हॉबी को शुरू करें। हॉबी वह चीज होती है, जो दिल के सबसे करीब होती है और व्यक्ति को खुशी देती है। यही वजह है कि इसमें टाइम इंवेस्ट करना आपको एक बार फिर छोटी ही सही, लेकिन खुशी की वजह दे देगा।

खुद के लिए फूल खरीदें

एक्सपर्ट के अनुसार किसी रंग का फूल व्यक्ति के मन को खुश करने में मदद कर सकता है। यह व्यक्ति के अंदर आत्म महत्त्व और देखभाल की भावना पैदा कर सकता हैं। यदि आप ब्रेकअप के बाद खुद के लिए रोज फूल खरीदे, तो आप अपनी जिंदगी में आगे बिना किसी दुख के आगे बढ़ पाएंगे।

coping with breakup pain,overcoming heartbreak,moving on after a breakup,self-care after a breakup,healing after a breakup,strategies for moving forward,letting go of a relationship,positive mindset after a breakup,building self-esteem after a breakup,self-improvement after a breakup,emotional healing after a breakup,rebuilding after a breakup,seeking support after a breakup,tips for a successful breakup recovery,taking control of your life after a breakup

कोई संपर्क ना रखें

एक्स पार्टनर अगर ना दिखें तो इस कठिन समय को आप आसानी से पार कर जाएंगे। इसलिए इस समय एक्स के साथ हर तरह के संपर्क को तोड़ने की कोशिश करें। कम से कम कुछ दिन आपको वो नहीं दिखेंगे तो आपके लिए उन्हें भुला कर आगे बढ़ पाना आसान हो जाएगा।

दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं

ब्रेकअप के बाद मन में तरह-तरह के ख्याल आते हैं। इसलिए जरूरी है कि ब्रेकअप के बाद अकेले रहने से बचें। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना ब्रेकअप के बाद टेंशन फ्री रहने का सबसे अच्छा तरीका होता है। ब्रेकअप के बाद अपनी सोच को पॉजिटिव रखें और परिवार के साथ अपने मन की बातें शेयर करें। ऐसा करने से आप बेहतर फील कर सकते हैं।

coping with breakup pain,overcoming heartbreak,moving on after a breakup,self-care after a breakup,healing after a breakup,strategies for moving forward,letting go of a relationship,positive mindset after a breakup,building self-esteem after a breakup,self-improvement after a breakup,emotional healing after a breakup,rebuilding after a breakup,seeking support after a breakup,tips for a successful breakup recovery,taking control of your life after a breakup

नई चीजें ट्राई करें

लाइफ के नए चैप्टर को शुरू करने पर क्यों ना नई चीजें भी ट्राई की जाएं? कुछ ऐसा ट्राई करें जिसे आप हमेशा से करना चाहते हों, लेकिन रिलेशनशिप में होने की वजह से नहीं कर सके हों। इसमें सोलो ट्रिप, अडवेंचर ट्रिप, नई हॉबी बनाने जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। यह नयापन आपके खाली समय को भरेगा और दिमाग को नकारात्मक रूप से सोचने का मौका ही नहीं देगा।

मन को शांत रखें

कई लोग ब्रेकअप के बाद इतना टूट जाते हैं कि कुछ गलत कदम भी उठा लेते हैं। ऐसी गलतियां करने से बचने की जरूरत है। मन को बिल्कुल शांत रखना सबसे जरूरी है। वो हर काम कीजिए, जिससे आपका मन शांत हो। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। खूब सोएं, अच्छी किताबें पढ़ें, दोस्तों के साथ बाहर जाएं। इससे आपको फायदा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत