न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के रिश्ते में पैसों को लेकर आती हैं कुछ दिक्कतें, दूर करने के लिए करें ये काम

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं शादी के रिश्ते में पैसों को लेकर आने वाली इन दिक्कतों और उनका सामना कैसे किया जाए इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 3:18:51

शादी के रिश्ते में पैसों को लेकर आती हैं कुछ दिक्कतें, दूर करने के लिए करें ये काम

शादी का रिश्ता अपनेआप में बड़ा फैसला होता हैं जिसके बाद जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। शादी के बाद रिश्ते में कई परेशानियां भी सामने आती हैं जिसका दोनों पार्टनर को मिलकर सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से कुछ दिक्कतें पैसों से जुड़ी हुई हैं। पैसों से जुड़ी इन दिक्कतों के बारे में शादी स पहले ही बात कर लेनी चाहिए ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कई बार तो शादी टूटने का कारण पैसों से जुड़ी दिक्कत ही बनती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं शादी के रिश्ते में पैसों को लेकर आने वाली इन दिक्कतों और उनका सामना कैसे किया जाए इसके बारे में।

how to deal with  financial problems in marriages,mates and me,relationship tips

मैरिज में खर्च को लेकर अलग-अलग नजरिया
जिस तरह हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, ठीक उसी तरह उनकी फाइनेंशियल हैबिट्स भी अलग हो सकती हैं। कई बार ऐसा होता है कि एक पार्टनर को बचत करने की आदत होती है तो वहीं दूसरे पार्टनर को घूमना-फिरना, शॉपिग करना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में उनके बीच पैसों को लेकर समस्या पैदा होती हैं। दोनों ही पार्टनर को एक-दूसरे की पैसों से संबंधित आदतें पसंद नहीं आती हैं और उनके बीच झगड़े होते हैं।

क्या करें - भले ही आप दोनों की आदतें अलग हैं, लेकिन फिर भी आप बीच का एक रास्ता निकाल सकते हैं। मसलन, आप दोनों की कमाई को तीन हिस्सों में बांट सकते हैं। जिसमें एक हिस्सा जरूरी खर्चो के लिए रख लें। जबकि दूसरा हिस्सा बचत के रूप में रखें और तीसरे हिस्से से आप घूमना-फिरना व शॉपिंग आदि अतिरिक्त खर्चे कर सकते हैं। इससे दोनों में से किसी भी पार्टनर को अपना मन नहीं मारना पड़ेगा।

मैरिज के बाद पैसों की बचत ना हो पाना
यह भी एक समस्या है, जो अक्सर झगड़े की वजह बनती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शादी के बाद व्यक्ति का खर्च काफी बढ़ जाता है। फैमिली में रहकर व्यक्ति को कई तरह के खर्चे करने पड़ते हैं। ऐसे में बचत का ना होना और उसके चलते झगड़ों का बढ़ना बेहद आम है। कई बार तो पैसों की किल्लत के चलते कपल्स के बीच तलाक तक हो जाते हैं।

क्या करें - अगर आपको ऐसा लगता है कि आप चाहकर भी पैसे नहीं बचा पाते हैं तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप एक डायरी मेंटेन करें। जिसमें आमदनी व खर्च का रिकॉर्ड हो। ऐसा करने से आपको यह समझ में आएगा कि आपका अतिरिक्त खर्च कहां हो रहा है और आप इसे किस तरह से सेव कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अतिरिक्त आमदनी के भी कुछ रास्तों को खोजने का प्रयास करें, जिससे आप अपनी सभी जरूरतों को बहुत आसानी से पूरा कर पाएं।

how to deal with  financial problems in marriages,mates and me,relationship tips

मैरिज में केवल एक पार्टनर का कमाई करना

कुछ समय पहले तक केवल पुरूष ही घर में कमाई करता था और महिलाएं घर संभालती थीं। लेकिन आज के समय में चीजें काफी बदल गई हैं और दोनों ही पार्टनर कमाई करके घर का खर्चा उठाते हैं। हालांकि, कुछ घरों में आज भी केवल पुरूष ही केवल नौकरी करते हैं, जिसके कारण बढ़ती महंगाई के कारण एक व्यक्ति के लिए घर का बोझ उठाना संभव नहीं हो पाता है और कपल्स के बीच तनाव पैदा होता है। इतना ही नहीं, दोनों ही पार्टनर को ऐसा लगता है कि सारी जिम्मेदारी उन्हीं पर हैं और इसलिए उनके बीच झगड़ा होता है। वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि महिला शादी के बाद काम करना चाहती हैं, लेकिन ससुरालपक्ष में उन्हें बाहर जाकर काम करने की इजाजत नहीं दी जाती है और इस वजह से भी उनके बीच झगड़े होते हैं।

क्या करें - मैरिज में इस तरह के तनाव से बचने के लिए जरूरी है कि आप शादी से पहले ही इस विषय में एक-दूसरे से बात कर लें। मसलन, अगर आप शादी के बाद काम करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पहले से ही अपने पार्टनर से इस विषय पर चर्चा कर लें। इसी तरह, अगर आप पहले से कोई काम नहीं करती हैं तो इस विषय में भी अपने पार्टनर को बता दें। काम और पैसों के प्रति एक-दूसरे से की जाने वाली अपेक्षाओं के बारे में विवाह से पहले बातचीत कर लेना सबसे अधिक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।


मैरिज में लोन्स का ओवरलोड होना

यह भी कई बार कपल्स के बीच झगड़े पैदा करता है। दरअसल, जब एक व्यक्ति की शादी होती है, तो वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छी लाइफ जीना चाहता है। इसलिए, घर से लेकर गाड़ी तक सब कुछ लोन पर ले लेते हैं। लेकिन बाद में उसकी किश्तें कमाई पर भारी पड़ती है। जिसका तनाव रिश्ते पर साफतौर पर नजर आता है।

क्या करें - यकीनन पार्टनर के साथ एक अच्छी जिन्दगी जीने की इच्छा करना गलत नहीं है। लेकिन इसके लिए सही प्लानिंग का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो पहले यह जरूर देखें कि आप दोनों की इनकम कितनी है और इसलिए आप कितना लोन अफोर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप दोनों में से किसी की जॉब चली जाती है या फिर कोई परेशानी होती है तो आप लोन की किस्तें चुकाने में कितने सक्षम हैं। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही लोन लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत