न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Holi 2026: पिचकारी की धार... दोस्तों और परिवार के लिए 51 शानदार होली मैसेज और शायरी, एक क्लिक में करें शेयर

Happy Holi 2026 के खास मौके पर दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के लिए 51 शानदार होली मैसेज और शायरी। रंगों के इस पावन पर्व पर अपनों को भेजें प्यार भरी शुभकामनाएं और एक क्लिक में करें आसान कॉपी-पेस्ट शेयर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 04 Mar 2026 8:44:45

Happy Holi 2026: पिचकारी की धार... दोस्तों और परिवार के लिए 51 शानदार होली मैसेज और शायरी, एक क्लिक में करें शेयर

रंगों का पावन पर्व होली हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। साल 2026 में यह उल्लासपूर्ण त्योहार 4 मार्च यानी आज बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि रिश्तों को नया रंग देने, दिलों की दूरियां मिटाने और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश फैलाने का अवसर है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है।

इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं, गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास घोलते हैं। जो अपने पास होते हैं, उनके घर जाकर बधाई दी जाती है, और जो दूर हैं उन्हें संदेश, कॉल या सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजी जाती हैं। अगर आप भी इस होली अपने दोस्तों, परिवार या खास व्यक्ति को कुछ अलग अंदाज में विश करना चाहते हैं, तो यहां पेश हैं 51 बेहतरीन मैसेज और शायरी—सीधे कॉपी-पेस्ट कर भेज दीजिए।

1) पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार।
अपनों का प्यार,
यही है होली का त्योहार।

2) खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों से भरी रहे हर बात।
इस होली पर मिले आपको,
खुशियों की सौगात।

3) होली के दिन वो दोस्त भी याद आते हैं,
जो खुद तो 'बंदर' लगते हैं पर रंग दूसरों को लगाते हैं।

4) मक्का की रोटी,
नींबू का अचार।
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार।
चांद की चांदनी,
अपनों का प्यार।

मुबारक हो आपको होली का त्योहार...

5) रंगों के होते कई नाम,
कोई कहे लाल कोई कहे पीला।
पर हम तो उसे ही अपना मानते हैं,
जिसका दिल हो प्यार के रंग से रंगीला।

6) मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार।
वृंदावन की सुगंध,
बरसाने का प्यार।

मुबारक हो आपको होली का त्योहार...

7) सुनो! इस बार होली पर सिर्फ रंग ही नहीं,
अपनी पुरानी उधारी भी चुका देना!

बुरा न मानो होली है...

8) फागुन का महीना, वो गुलाबी ठंड,
बिखरे हैं रंग, जैसे कोई ब्रह्मांड।
दिल से दिल मिलने का है ये दस्तूर,
होली की खुशियां मिलें आपको भरपूर।

9) तेरे बिना इस फाग का हर रंग अधूरा है मेरे यार,
जल्दी आ जा, क्योंकि तेरे बिना फीका है ये त्योहार।

10) बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का दुलार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।

11) मम्मी के हाथ के पकवान और पापा का प्यार,
सदा बना रहे आपका यह खुशहाल परिवार।

12) पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।

13) गले मिलकर मिटा दो सारी दूरियां,
होली आई है, छोड़ो भी ये मजबूरियां।

14) कदम-कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना।
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना।

15) खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी।
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।

16) गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली।

17) भगवान करे हर साल चांद बन कर आए,
दिन का उजाला शान बन के आए।
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।

18) सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार,
दिल से मिट जाए आज हर दीवार।
प्रेम और सौहार्द का रंग चढ़े ऐसा,
गुड मॉर्निंग, होली मुबारक अपार।

19) तुझे लाल करूं या पीला,
या कर दूं तुझे गीला।
इस होली बस ये याद रख,
तू है मेरा सबसे प्यारा रंगीला।

20) सदा हंसते रहें आप खुशियों के बहाने,
हम लाए हैं प्यार के रंग आपको भिगोने,
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की टोली।

मुबारक हो आपको 2026 की होली...

21) इश्क के रंग में रंग जाऊं,
तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं।
इस होली बस इतनी सी ख्वाहिश है,
कि मैं तेरा और तू मेरी बन जाए।

22) रंगों का त्यौहार तो बस एक बहाना है,
असली रंग तो तेरे साथ मुस्कुराना है।

23) लाल, गुलाबी, नीला, पीला...
सब रंग फीके हैं, तेरे इश्क का रंग ही सबसे चटक है।

24) मंजिल मिले न मिले,
सफर का मजा लेंगे,
इस होली हम अपनों को रंगों से सजा देंगे।

25) गुलाल का रंग,
गुजिया की मिठास,
आप रहें हमेशा हमारे पास।

26) खुशियों के रंग में रंग जाएं सब,
होली की मस्ती में खो जाएं अब।

27) रंग उड़ेंगे, अबीर उड़ेगा, उड़ेगा खूब गुलाल,
तेरी-मेरी यारी से ही तो मचेगा आज बवाल।

28) जो पक्के रंग की तरह जिंदगी से कभी ना छूटे,
तू मेरा वो इकलौता और सबसे कीमती दोस्त है।

29) चेहरे पर रंग और दिल में तेरी यादें हैं,
दोस्तों के बिना ये फाल्गुन भी सादा है।

30) ना गुब्बारों की फिक्र है, ना कपड़ों का ख्याल,
दोस्तों की टोली हो, तो हर दिन है कमाल।

31) दूर रहकर भी तेरा हिस्सा मेरे पास है,
मेरी हर होली में तेरी दोस्ती का अहसास है।

32) महफिल सजेगी, ढोल बजेंगे, होगा खूब धमाल,
इस होली यार मेरे, तूझे कर देंगे लाल।

33) होली पर कुछ रिश्तेदार ऐसे रंग लगाते हैं,
जैसे पुरानी किसी दुश्मनी का बदला चुकाते हैं।

34) आंगन में सजे रंगोली और घर में गूंजे किलकारी,

मेरे परिवार को मुबारक हो खुशियों की ये सवारी।

35) गिले-शिकवे भूलकर आओ फिर से एक हो जाएं,
रंगों के इस पर्व पर घर को स्वर्ग बनाएं।

36) हर चेहरे पर मुस्कान रहे, घर में सदा सम्मान रहे,
इस होली आप सभी का जीवन खुशहाल रहे।

37) फाल्गुन की हवाएं आपके आंगन में सुख-शांति ले आएं,
मेरे पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

38) बड़ों का सानिध्य और छोटों की चहक,
इसी से महकती है हमारे घर की होली।

39) नफरत की होलिका जले और प्रेम का प्रह्लाद बचे,
हमारे परिवार में यूं ही सदा स्नेह का रंग सजे।

40) मुझे किसी और रंग की अब कोई दरकार नहीं,
तेरी प्रीत के रंग से गहरा कोई खुमार नहीं।

41) मैं एक कोरा कैनवास हूं, और तू मेरा सबसे सुंदर रंग।

हैप्पी होली जान!

42) इस बार होली पर मुझे सिर्फ तेरा साथ चाहिए,
रंगों से ज्यादा मुझे तेरे हाथों में अपना हाथ चाहिए।

43) आओ इस फाग में कुछ इस कदर खो जाएं,
हमेशा के लिए एक-दूजे के रंगों में सराबोर हो जाएं।

44) मोहल्ले की रौनक और मस्ती का तू ही तो कारण है,
मेरे यार, इस होली पर तेरा ही तो हर पल में नाम है।

45) पक्की यारी है अपनी, कोई कच्चा रंग नहीं,
इस होली तेरे बिना, कोई खुशी की तरंग नहीं।

46) होली है भाई, बुरा न मानना,
मेरे रंग से बचकर कहीं दूर ना भागना।

47) छोटे भाई-बहनों की मस्ती, और अपनों की दुलार,
बधाई हो सबको, आ गया होली का खुशियों भरा त्योहार।

48) बड़े-बुजुर्गों का हो सम्मान, छोटों को मिले दुलार,
सदा ऐसे ही महकता रहे हमारे घर का संसार।

49) तेरे इश्क का रंग ही तो मेरी होली है,
तू नहीं पास तो मेरी हर रंगोली अधूरी है।

50) स्क्रीन के उस पार से भी मेरी खुशियां तुम तक पहुंचे,
होली की इस शुभकामना से तुम्हारा दिल भी महके।

51) डिजिटल इस युग में, मेरा ये मैसेज ही गुलाल है,
होली पर दूर बैठे अपनों का आना ही तो कमाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
हम बंटे थे, इसलिए कटे थे... अयोध्या में CM योगी बोले- संभल हिंसा में हिंदू ही था निशाने पर
हम बंटे थे, इसलिए कटे थे... अयोध्या में CM योगी बोले- संभल हिंसा में हिंदू ही था निशाने पर
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की रद्द
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की रद्द
नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल का पलटवार, बोले- पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिश कामयाब नहीं होने दूंगा
नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल का पलटवार, बोले- पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिश कामयाब नहीं होने दूंगा
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल