Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक उम्र के बाद शादी करना महिलाओं के लिए बनता हैं दिक्कत, जानें इनके बारे में

किसी भी काम को करने की एक उम्र होती हैं जिसे उस समय ही कर लिया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। ऐसा ही कुछ कहा जाता हैं शादी के लिए जो सही समय पर ना हो, तो कई परेशानियों का कारण बनती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 12:34:23

एक उम्र के बाद शादी करना महिलाओं के लिए बनता हैं दिक्कत, जानें इनके बारे में

किसी भी काम को करने की एक उम्र होती हैं जिसे उस समय ही कर लिया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। ऐसा ही कुछ कहा जाता हैं शादी के लिए जो सही समय पर ना हो, तो कई परेशानियों का कारण बनती हैं। खासतौर से महिलाओं को एक उम्र के बाद शादी करना दिक्कत पैदा करता हैं। किसी के लिए भी शादी का फैसला सबसे अहम होता है। शादी के लिए पूरा वक्त लेना सही बात है लेकिन बहुत ज्यादा देरी करने के भी अपने नुकसान हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अधिक उम्र में शादी करने वाली महिलाओं को होने वाली उन दिक्कतों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
women marriage tips,married tips,relationship,marriage in old age पार्टनर के साथ एडजस्ट करना होता है मुश्किल

महिलाओं की कम उम्र में शादी करने का एक फायदा यह होता है कि जब वे छोटी होती हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बैठाना आसान हो जाता है। लेकिन जब आप लंबे समय तक सिंगल और इंडिपेंडेंट रहती हैं। फिर अधिक उम्र में शादी करने के बाद पति की पसंद-नापसंद और जरूरतों के साथ तालमेल बैठाना कुछ मुश्किल हो जाता है। ज्यादा देर से शादी होने पर ज़िम्मेदारी और प्राथमिकताए बदलने के कारण कपल एक दूसरे को समझ नहीं पाते है और नतीजा वह एक दूसरे से बात बात मे झगड़ा करते रहते है। इसके अलावा उम्र बढ़ जाने पर इगो लेवल भी बढ़ जाता है जिससे लड़ाई झगड़े की सम्भावना बनी रहती है, क्योंकि दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं होता है।

चीजों को एक्सप्लोर करने का मन नहीं रहता

कम उम्र में लड़कियों के कई तरह के शौक होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है तो उत्साह में कमी आने लगती है, जिससे एक उम्र आने पर महिलाओं का फोकस घूमने-फिरने या चीजों को एक्सप्लोर करने पर नहीं बल्कि जिम्मेदारियों पर अधिक रहता है। जब कि चीजों को एक्सप्लोर करने और घूमने-फिरने से मन सही रहता है।

प्रेग्नेंसी में कठिनाई

महिलाओं की प्रजनन क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है। एक रिसर्च में कहा गया है कि उम्र ज्यादा बढ़ने से पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में 30 की उम्र के आसपास प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। 35 साल की उम्र के बाद तो यह और अधिक तेजी से घटने लगती है। जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है, उसके गर्भवती होने की संभावना घटती जाती है और प्रजनन अक्षमता उत्पन्न होने की संभावना बढ़ती जाती है।अधिक उम्र के माता-पिता से पैदा हुए बच्चों में डाउन सिंड्रोम और अन्य शारीरिक समस्याओं का जोखिम भी अधिक रहता है।
women marriage tips,married tips,relationship,marriage in old age पार्टनर चुनने के विकल्प होते हैं कम

महिलाएं हो या पुरुष, उम्र बढ़ने के साथ ही पार्टनर चुनने के विकल्प भी कम होते जाते हैं। समय पर शादी ना करने के कारण कई बार घरवालों के दबाव में आकर लड़कियां बिना सोचे-समझे ही शादी कर लेती हैं, जिससे बाद में उन्हें पति के साथ एडजस्ट करने में काफी समस्याएं होती हैं। क्योंकि कई मामलों में आपसी सहमति नहीं बन पाती और दोनों की सोच किसी भी चीज को लेकर अलग-अलग हो सकती है, जिससे मनमुटाव होने लगता है।

फिजिकल इंटीमेसी की कमी

देर से शादी करने पर कपल्स की सेक्स लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। अधिक उम्र होने पर महिलाओ के शारीरिक क्रिया मे मन नहीं लगता और वह उदासीन होने लगती है। इस कारण पति पत्नी मे झगड़ा होता रहता है। इसके अलावा उम्र के साथ ही पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होने लगता है और सेक्स की इच्छा उतनी नहीं रहती जितनी की कम उम्र में होती है।

बच्चे करने का प्रेषर


यंग कप्लस में भरपूर जोश होता है और उम्र कम होने के चलते शुरुआत में उनके ऊपर बच्चे को लेकर कोई प्रेशर नहीं डाला जाता। लेकिन ज्यादा उम्र होने पर शादी करने वाले लोगों के ऊपर बच्चे पैदा करने के लिए प्रेशर डाला जाता है, जिससे वह अपनी लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology