न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से पता लगाए कि आपका बच्चा बोल रहा हैं झूठ, आसानी से पड़ेगा मालूम

हम सभी अपने जीवन में कभी न कभी झूठ बोलते हैं, हांलाकि वह झूठ किस हालात में बोला गया हैं निर्भर करता हैं। लेकिन, बच्चों का झूठ बोलना पेरेंट्स के लिए आफत बन सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 5:33:42

इन तरीकों से पता लगाए कि आपका बच्चा बोल रहा हैं झूठ, आसानी से पड़ेगा मालूम

हम सभी अपने जीवन में कभी न कभी झूठ बोलते हैं, हांलाकि वह झूठ किस हालात में बोला गया हैं निर्भर करता हैं। लेकिन, बच्चों का झूठ बोलना पेरेंट्स के लिए आफत बन सकता हैं। जी हां, बच्चे समझते हैं कि झूठ बोलने से किसी परेशानी से बचकर निकला जा सकता है, पर ये उस वक़्त के लिए ही होता है। बाद में उस झूठ का हर्ज़ाना भरना ही पड़ता है। बच्चे डांट के डर या फिर शर्म की वजह से आपसे झूठ बोलने लगते हैं। बचपन में ही इस आदत पर नियंत्रण ना किया जाए तो आगे बड़ी परेशानी बन सकती हैं। इसलिए आपके लिए बहुत ही जरूरी है कि आप उनके झूठ को पकड़कर उनके व्यवहार को सुधारे। आइये जानते हैं किस तरह बच्चो का झूठ पकड़ा जाए।

easy way to find kids telling lie,parental tips,parents,kids care tips

आंखें चुराकर बात करना

सभी जानते हैं कि झूठ बोलते वक्त सभी सामने वाले की आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते। इसलिए हो सकता है जो बच्चा आपसे झूठ बोल रहा है वह खुद को सही साबित करने के लिए आपकी आंखों में आंखें डालकर अपनी बात कहे। एक्सपर्ट का कहना कि जो बच्चा सच बोलता है वो बेहद शांत स्वभाव से आपकी आंखों में देखकर बोलता है, जबकि झूठ बोलने वाला बच्चा जबरदस्ती आंखों में देखने की कोशिश करता है।

बिना बात के चिढ़ना

कभी-कभी बच्चे जब झूठ बोलते हैं, तो वह आपके द्वारा पूछे जा रहे हर छोटी बातों से भी चिढ़ने लगते हैं। अगर आपके साथ भी बच्चा ऐसा कर रहा है, तो समझ जाएं कि आपका बच्चा आपसे कुछ छिपा रहा है।

आवाज को सामान्य से ऊंचा रखना

जब कोई बच्चा झूठ बोलता है तो वह अपनी आवाज को सामान्य से ऊंचा रखकर बात करता है। जबकि सच बोलने वाला बच्चा आराम से बात करता है। हालांकि, इससे आप यकीनी तौर पर तो नहीं कह सकते हैं कि बच्चा आप से झूठ बोल रहा है या नहीं, लेकिन इससे अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। अगर आपका बच्चा हकलाता नहीं है और कभी-कभी आपके पूछे सवालों से बिना बात के हकलाने लगे, तो समझ जाएं कि आपका बच्चा आपसे झूठ बोल रहा है।

फेस एक्सप्रेशन
अपने अपने फेश एक्सप्रेशन यानि चेहरे के हाव-भाव को छुपाना नहीं जानते हैं। इसलिए अगर आपको लगे की आपका बच्चा झूठ बोल रहा है, तो उनके चेहरे के हाव-भाव पर ध्यान दें। इससे आप समझ सकेंगे कि आपका बच्चा आपसे झूठ बोल रहा है। साथ ही उनके बॉडी लैंग्वेज को देखकर समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा आपसे क्या छुपा रहा है।

easy way to find kids telling lie,parental tips,parents,kids care tips

शक होने पर बात को दोबारा बताने कहें

अगर आपको किसी बात पर यह शक हो रहा है कि आपका बच्चा आपसे झूठ बोल रहा है, तो उसे उसी बात को दोबारा बताने के लिए कहें। ऐसा करने से आपका बच्चा अगर झूठ बोल रहा होगा, तो असहज या फिर घबराने लगेगा। ऐसे में समझ जाएं कि आपका बच्चा आपसे झूठ बोल रहा है। क्योंकि बार-बार झूठ बोलना बच्चों के लिए आसान नहीं होता है। वे झूठ बोलने से घबराने लगते हैं।

एक के बाद एक करें सवाल

अगर आप बच्चे के झूठ को पकड़ना चाहते हैं तो कोशिश करें कि झूठ बोलने वाले बच्चे से जल्दी-जल्दी एक के बाद एक सवाल करते रहें। झूठ बोलना आसान होता है लेकिन झूठ को छुपाना मुश्किल। लगातार सवाल करने से झूठ बोलने वाले बच्चे पर प्रेशर बढ़ेगा और उस बच्चे के मुंह से घबराकर गलती से सच निकल ही जाएगा।

चेहरे को छूना

अगर आपका बच्चा कुछ बोलते समय बार-बार नाक या फिर कान छू रहा है, तो समझें कि आपका बच्चा आपसे कुछ झूठ बोल रहा है। इसके अलावा कुछ बच्चे झूठ बोलते समय अपने होठों को काटने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?