न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए रिश्ते में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बनने से पहले ही बिगड़ सकती हैं बात

कोई भी रिश्ता जोड़ना बहुत आसान होता हैं, लेकिन उसे सहेजकर रखना उतना ही मुश्किल होता हैं। जब दो लोग एक रिश्ते में साथ आते हैं तो दोनों की जिम्मेदारी होती हैं कि अपने रिश्ते को संभाला जाए और इसे मजबूत बनाया जाए। नए रिलेशनशिप में आने के बाद बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 11:32:23

नए रिश्ते में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बनने से पहले ही बिगड़ सकती हैं बात

कोई भी रिश्ता जोड़ना बहुत आसान होता हैं, लेकिन उसे सहेजकर रखना उतना ही मुश्किल होता हैं। जब दो लोग एक रिश्ते में साथ आते हैं तो दोनों की जिम्मेदारी होती हैं कि अपने रिश्ते को संभाला जाए और इसे मजबूत बनाया जाए। नए रिलेशनशिप में आने के बाद बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कई बार देखने को मिलता हैं कि लोग नए रिश्ते में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से बात बनने से पहले ही बिगड़ने लगती हैं। कई बार रिश्ता खत्म भी हो जाता है। ऐसे में आपको समझदारी दिखाते हुए यहां बताई जा रही गलतियों से बचना चाहिए, खासतौर से नई रिलेशनशिप में। अगर आप भी अभी-अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में आए हैं तो पता कर लें कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां।

mistakes in relationship

हर बात की जल्दबाजी

आपने अक्सर बड़े-बुज़ुर्गों को रिश्ता लंबा चलाने के लिए शुरुआत से ही संभल-संभलकर चलने की सलाह देते हुए सुना होगा। समय भले ही बदल गया हो, लेकिन यह सलाह आज भी रिश्ते में प्यार और सम्मान लंबे समय तक बनाए रखने के लिए बेहद कारगार है। लेकिन आजकल के युवा दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित होते ही अगले स्टेप के बारे में सोचने लगते हैं। रिश्ते की सड़क पर तेज ड्राइविंग करेंगे तो आपके साथ दुर्घटना होने के अधिक चांस हैं। ऐसे में अपने रिश्ते को पकने के लिए समय दें ताकि आपको एक दूसरे को समझने का पूरा मौक मिले और आगे चलकर किसी तरह का कोई पछतावा न हो।

हर वक्त नहीं करें फोन

हर समय अपने साथी या पार्टनर को फोन न करें। आपको इस बात का ख्याल रखना होगा की वो कहीं बिजी हो सकते हैं। ऐसे में आपका बार-बार फोन आना डिस्टर्ब कर सकता है। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका साथी इरिटेट हो सकता है।

फोन पर न दिखाएं नाराजगी

पार्टनर को कभी भी गुस्से में फोन न करें। चाहे आप उनसे किसी बात को लेकर नाराज हो। मगर फिर भी गुस्से में आकर उन्हें कॉल या मैसेज करने से आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। हो सकता है कि गुस्से में आप कुछ ऐसा कह जाए जो आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचाए। इसलिए जब भी गुस्सा आए शांत मन से बैठ जाएं। गुस्सा ठंडा होने के बाद पार्टनर के साथ उस बात को शेयर कर परेशानी का हल निकालें।

हुकुम चलाना

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं। वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे।

mistakes in relationship

न करें तुलना

आपने कई लोगों को अपने एक्स की तुलना अपने पार्टनर से करते हुए देखा या सुना होगा। यहीं से गड़बड़ियां होनी शुरू हो जाती हैं। आपको यह बात समझने की जरूरत है कि कोई भी व्यक्ति अपनी खुद की तुलना पार्टनर के एक्स से होते हुए पसंद नहीं करता है। ऐसे में बार-बार की जाने वाली तुलना से नए पार्टनर को लगने लगता है कि आप अभी तक पुराने रिश्ते से उबर नहीं पाए हैं, और काफी चांसेस बनते हैं कि वह आपको छोड़कर आगे बढ़ जाए।

बात-बात पर टोका-टाकी नहीं

आपको अपने पार्टनर का दूसरे लोगों से बात करना ज्यादा पसंद ना हो, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप उन्हें बात-बात पर टोकना शुरू कर दें। अपने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के कपड़े पहनने के तरीके पर बहुत आपत्ति न जताएं। ऐसी बातें नए रिश्ते को खराब कर सकती हैं।

साथी के घरवालों की वेल्यू न करना

अपने घरवालों से हर कोई प्यार करता है, लेकिन अगर आप सोचे कि सिर्फ आपके पैरेंट्स के मुताबिक सबकुछ होना चाहिए तो यह मुमकिन नहीं है। पार्टनर्स को एक-दूसरे से बात करते हुए अपने घरवालों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन अगर आप अपनी फैमिली के लिए पार्टनर के परिवार के सम्मान को भूल जाएंगे तब स्थिति विकट हो सकती है। आपका ऐसा व्यवहार देखकर साथी आपसे रिश्ता तोड़ भी सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत