Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में आपको अकेला कर देती हैं ये गलतियां, रिश्ते के लिए साबित होती हैं घातक

बार-बार इन आदतों को दोहराने से रिश्ता टूटने का खतरा भी बना रहता हैं। आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते के लिए घातक साबित होती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 6:35:36

रिलेशनशिप में आपको अकेला कर देती हैं ये गलतियां, रिश्ते के लिए साबित होती हैं घातक

रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर का आपसी समझ के साथ रिश्ते को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में भी बदलाव लाना पड़ता हैं। हांलाकि प्यार और तकरार हर रिश्ते के दो पहलू होते हैं। जिस रिश्ते में प्यार होता है, वहां व्यक्ति अक्सर अपने पार्टनर की आम गलतियों को नजरअंदाज कर देते है। लेकिन कुछ गलतियां या आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता हैं। ये आदतें आपको रिलेशनशिप में अकेला कर देती हैं। बार-बार इन आदतों को दोहराने से रिश्ता टूटने का खतरा भी बना रहता हैं। आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते के लिए घातक साबित होती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

mistakes in relationship,mates and me,relationship tips हर बात का दोष पार्टनर पर डालना

आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को लगता है कि वह हमेशा सही होते हैं और हर एक बात का दोष अपने पार्टनर पर डाल देते हैं। जो एक अच्छी आदत नहीं है। खुद को हमेशा सही समझना और गलती करने पर भी उसे मानने को तैयार नहीं रहना, आपको पार्टनर की नजरों में गिरा देता है। आपको गलती मानकर साथी की राय सुनने की जरूरत है, जो आपको रिश्ते में आगे तक ले जाने का काम करता है।

पुरानी बातों को दोहराना

लाइफ में कभी न कभी गलती सब से होती है। जाहिर है आपके पार्टनर से भी हुई होगी और उस गलती के लिए उन्होंने आपसे माफी भी मांग ली होगी। बावजूद इसके कुछ लोग मौका मिलने पर पुरानी गलती का जिक्र करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। हालांकि, पुरानी बातों को लेकर बार-बार पार्टनर को ताना देने से न सिर्फ आपके पार्टनर को दुख पहुंचता है बल्कि इससे आपका रिश्ता भी कमजोर होने लगता है।

मैं कभी सिंगल नहीं रह सकता

पार्टनर के सामने इस तरह की बात बार-बार कहना दर्शाता है कि आप उन्हें कभी भी धोखा दे सकते हैं या कभी उनसे दूर रहना पड़े, तो चीट भी कर सकते हैं। दरअसल, कई लोग खुद को कूल दिखाने के चक्कर में रहते हैं और ऐसी बातें बोलकर अपनी इमेज को खराब कर लेते हैं। आपकी ऐसी बातें पार्टनर को एहसास कराती हैं कि आपका प्यार से कोई खास वास्ता नहीं है, बल्कि टाइम पास करने से मतलब है। जो अपने आप ही आपके रिश्ते को कमजोर कर देता है। mistakes in relationship,mates and me,relationship tips झगड़े के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल

दाम्पत्य जीवन में अक्सर लड़ाई-झगड़े के दौरान ज्यादातर लोग गुस्से में अपने पार्टनर को काफी भला-बुरा बोल देते हैं। मगर, ध्यान रहे कि अनबन के दौरान अपशब्दों का भूलकर भी उपयोग न करें। इससे आप अपने पार्टनर का अपमान करने के साथ-साथ उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके कड़वे वचन आपके रिश्ते की मजबूती को भी प्रभावित कर सकते हैं।

पार्टनर की कमियां गिनाते रहना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर किसी में सिर्फ कमियां ढूंढते रहते हैं, हालांकि यह चीज रिश्ते में सबसे बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। अगर आप बातों ही बातों में अपने पार्टनर की बुराई या उनकी कमजोरी का मजाक उड़ाते हैं, तो उन्हें बहुत तकलीफ पहुंचती है। आप उनसे उम्मीदें रखें लेकिन इसका बोझ सामने वाले पर डालना सही नहीं। कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, तो आपको पार्टनर को भी वैसे ही एक्सेप्ट करना चाहिए जैसा वह है वरना रिश्ता टिक नहीं पाता।

पार्टनर का सम्मान न अकारण

कुछ लोग अक्सर जाने-अंजाने दूसरों के सामने अपने पार्टनर का मजाक उड़ाने लगते हैं। वहीं आपके ऐसा करने से न सिर्फ आपके पार्टनर की छवि खराब होती है बल्कि दूसरे भी आपके साथी का उपहास करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए अपने पार्टनर को हमेशा सम्मान देने की कोशिश करें। साथ ही उन पर अपना पूरा विश्वास बनाए रखें।

साथी से कॉम्पिटिशन करने लगना

आज के युग में कॉम्पिटिशन का जमाना है, इस बात में कोई शक नहीं है लेकिन अपने ही पार्टनर के साथ ऐसा करना ये सही नहीं है। अपने साथी से खुद आपको कभी कॉम्पिटिशन नहीं करना चाहिए। जो लोग हर किसी से प्रतिस्पर्धा करने में लगे रहते हैं, ऐसे लोगों के साथ कोई नहीं रहना चाहता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रिश्तों में तुलना करना उसे कमजोर बनाता है। इसके बजाय आप अपने पार्टनर को सपोर्ट करें और उनके काम की प्रशंसा करना सीखें। साथी से जलन महसूस करना उन्हें आपसे दूर करने में देर नहीं लगाएगा। आखिर में आपको अकेला ही रहना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology