न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें सगाई के बाद ये गलतियां, शादी से पहले ही आ सकती हैं रिश्ते में दरार

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय में आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 5:23:48

ना करें सगाई के बाद ये गलतियां, शादी से पहले ही आ सकती हैं रिश्ते में दरार

शादी का बंधन अपनी मजबूती के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इस मजबूती को पाने में समय और भरोसा बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। अरेंज मैरिज में सगाई के बाद दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं और अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के प्रयास करते हैं। दोनों शादी से पहले अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार इस समय के दौरान लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता हैं। सगाई से लेकर शादी तक का समय बेहद नाजुक होता हैं जिसमें की गई जरा सी व्यावहारिक गलती आपके रिश्ते पर बुरा असर डालती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय में आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

do not do these mistakes after engagement,there can be a rift in the relationship even before marriage,mates and me,relationship tips

हुकुम चलाना

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं। वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी अभी सिर्फ सगाई हुई है। लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे।

ज्यादा मिलना-जुलना

नया रिश्ते की एक्साइटमेंट के कारण अक्सर कपल ज्यादा मिलना-जुलना शुरू कर देते हैं। वैसे मिलने से एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका मिलता है, लेकिन आपको बता दें कि इससे ज्यादा बातें और इशूज भी ज्यादा होंगे। ज्यादा मिलने का नुकसान ये होगा कि अभी एक-दूसरे को ठीक से जाना भी नहीं है और इस बीच कही हुई कोई गलत बात रिश्ते में कलह की वजह बन सकती है।

do not do these mistakes after engagement,there can be a rift in the relationship even before marriage,mates and me,relationship tips

फ्लर्ट करने से बचें

अगर आपको फ्लर्टिंग की आदत है तो खुद पर कंट्रोल करने का समय आ गया है। अपनी इस आदत को सगाई के बाद बदलने की कोशिश करें। आपकी मंगेतर को दूसरी लड़कियों से आपका फ्लर्ट करना बुरा लग सकता है। इससे आपकी इमेज उनके सामने खराब हो सकती है और वो शादी का फैसला बदल भी सकती हैं।

पार्टनर रोए तो चिल्लाए नहीं

कई बार भावुक लोग रिलेशनशिप में हर बात पर रोने लग जाते हैं और ऐसे हालात में सामने वाला पार्टनर उन पर चिल्लाने भी लगता है। दरअसल, रोना भावुक लोगों की प्रवृति का हिस्सा माना जाता है, जिसे वे चाहकर भी रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में नाराज होने के बजाय उन्हें चुप कराए और फिर लड़ाई या झगड़े को प्यार से खत्म करने की कोशिश करें।

do not do these mistakes after engagement,there can be a rift in the relationship even before marriage,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे का सम्मान करें

इन सब के अलावा एक-दूसरे का सम्मान करें। यानी एक-दूसरे की हर भावना को तवज्जो देना सीखें। कोशिश करें कि आपके किसी व्यवहार से आपके पार्टनर का आत्मसम्मान न आहत होने पाये। इन बातों का ख्याल रखते हुये ही आप अपने रिश्ते को मजबूती दे पायेंगे। फिर वह मंगनी से शादी के बीच का नाज़ुक वक़्त हो या उसके बाद की सारी ज़िंदगी।

पार्टनर को न बदलें

कभी-कभी लोग अपने मुताबिक पार्टनर को बदलने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका पार्टनर बदल जाएगा और रिश्ते में सब कुछ ठीक चलता रहेगा। लेकिन ऐसा माना जाता है कि ये वजह रिश्ते को असफलता की ओर ले जाती है। आपका पार्टनर जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। ऐसा करने से आपका नया रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती