न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झगड़ों की वजह बनती हैं रिलेशनशिप के बीच आई ये 5 बातें, इन्हें जानें और बरतें सावधानी

आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो झगड़ों की वजह बनते हैं और किस तरह इनसे निपटा जाए यह भी जानेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 6:41:50

झगड़ों की वजह बनती हैं रिलेशनशिप के बीच आई ये 5 बातें, इन्हें जानें और बरतें सावधानी

रिलेशनशिप के दौरान छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी, कहासुनी, मनमुटाव होना आम बात हैं जो कि रिलेशनशिप का ही हिस्सा हैं। इन चीजों को सही तरह से हैंडल किया जाए तो यह आपके बीच प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन कई बार कुछ बातें ऐसी होती हैं जो छोटी होती हैं लेकिन सही तरह से सामना नहीं किया जाए तो बढ़ जाती हैं और रिलेशनशिप के बीच झगड़ों की वजह बनती हैं। रिलेशनशिप में इस तरह के मुद्दों से निपटना आसान नहीं होता है क्योंकि उस समय लोग भावनात्मक होकर ज्यादा सोचते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो झगड़ों की वजह बनते हैं और किस तरह इनसे निपटा जाए यह भी जानेंगे।

झूठे दावे और वादे

ये आमतौर पर ऑनलाइन बने रिलेशनशिप में ज्यादा होता है, जब पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आप झूठे दावे कर देते हैं या कोई झूठा वादा कर देते हैं, ये सोचकर कि बाद में कोई प्रॉब्लम आएगी तो देख लिया जाएगा। मगर आपको बता दें कि सबसे पहले इस बात को समझें कि इस तरह के मामले भी धोखा-धड़ी ही माने जाते हैं और इसके लिए आपका पार्टनर उसी सोशल मीडिया का सहारा लेकर आपको बदनाम कर सकता है, जिसके जरिए आप उसे मिले थे। रियल लाइफ रिलेशनशिप में भी झूठे दावे और वादे करने से रिश्ता खराब होता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,relationship issues

प्राइवेट स्पेस में खलल

आप प्रेमी-प्रेमिका हों या पति-पत्नी हों, रिश्ता कितना भी मजबूत और गहरा हो, लेकिन आप किसी की जिंदगी को कंट्रोल करने का हक नहीं रखते हैं। हर व्यक्ति की अपनी एक प्राइवेट स्पेस होता है, जिसमें वो अपनी चीजों को अपने तरीके से देखना, सुनना और जीना चाहता है। इस प्राइवेट स्पेस में दखलंदाजी इन दिनों रिश्तों में काफी देखने को मिलती है। शुरुआत में तो लोग ज्यादा नहीं बोलते हैं लेकिन धीरे-धीरे वो पार्टनर के प्राइवेट स्पेस को कंट्रोल करना शुरू कर देते हैं। ये भी रिलेशनशिप टूटने और झगड़े का एक बड़ा कारण है।

एक-दूसरे का सम्मान न करना

वैसे इस तरह के मामले कम देखने को मिलते हैं, जहां पार्टनर एक-दूसरे का सम्मान न करें क्योंकि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में तभी आते हैं, जब आप उसका सम्मान करते हैं। लेकिन फिर भी शादी के बाद कुछ जोड़ों में ये समस्या देखने को मिलती है। जिस भी रिश्ते में एक-दूसरे के लिए सम्मान नहीं होगा, वहां झगड़े जरूर होंगे। इसलिए सम्मान बहुत जरूरी है।

relationship tips,relationship tips in hindi,relationship issues

बहस

कई बार आपको किसी बात पर गुस्सा आता है, या आपके पार्टनर के गुस्से पर आपको अपनी सफाई में कुछ कहना या अपना पक्ष रखना पड़ता है, तो इसे आपको शांत दिमाग से ही हैंडल करना चाहिए। अगर ऐसे समय पर आप बहस करने लगेंगे और सामने वाले को अपनी बात मनवाने के लिए उल्टे-सीधे तर्क गढ़ने लगेंगे, तो इससे आपका रिश्ता खराब होता है। इस तरह की बातों से सामने वाले का दिल दुखता है और उसे गुस्सा भी आता है। इसलिए रिलेशनशिप में जब भी ऐसी कोई स्थिति आए तो कम से कम एक व्यक्ति को माहौल और गुस्सा शांत करने की कोशिश करनी चाहिए।

शक

शक ने इस दुनिया में सबसे ज्यादा रिश्ते तुड़वाए हैं। लेकिन ये बात समझना जरूरी है कि शक पैदा भी उन्हीं रिश्तों में होता है, जिनकी डोर पहले से ही कमजोर होती है। इसलिए आपको शुरुआत से ही अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने पार्टनर के प्रति हमेशा ईमानदार रहें, उससे सच बोलें। क्योंकि ज्यादातर शक के मामले झूठ से शुरू होते हैं। आप स्वयं भी अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और बेवजह शक करके उन्हें परेशान न करें। अगर आपने सच में उनका कोई झूठ या गलती पकड़ी है, तो इस बारे में भी शांति से बात करें और समस्या का हल खोजें।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब