न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में इन वजहों से होते हैं ज्यादातर झगड़े, जानें और दिखाएं समझदारी

इन झगड़ों को रोकने के लिए आपको पता होना चाहिए कि इनकी वजहें क्या हैं। दोनों पार्टनर को मिलकर समस्या की जड़ को समझने का प्रयास करना चाहिए और इसे समय रहते दूर करना चाहिए। आप भी चाहते हैं कि आपका रिश्ता कभी खराब न हो तो यहां बताई जा रहीं इन गलतियों को भूलकर भी न करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Jul 2022 4:08:40

रिलेशनशिप में इन वजहों से होते हैं ज्यादातर झगड़े, जानें और दिखाएं समझदारी

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और नोंकझोंक से भरा रिश्ता होता हैं जिसमें आपकी प्यारी नोंकझोंक ही प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन जब ये नोंकझोंक झगड़े में बदल जाती है तो बात बिगड़ सकती हैं। ऐसे में कोशिश की जानी चाहिए कि ऐसी नौबत ही ना आए कि झगड़े की शुरुआत हो। इन झगड़ों को रोकने के लिए आपको पता होना चाहिए कि इनकी वजहें क्या हैं। दोनों पार्टनर को मिलकर समस्या की जड़ को समझने का प्रयास करना चाहिए और इसे समय रहते दूर करना चाहिए। आप भी चाहते हैं कि आपका रिश्ता कभी खराब न हो तो यहां बताई जा रहीं इन गलतियों को भूलकर भी न करें।

common reasons for fight in relationship,mates and me,relationship tips

समय के साथ हुए बदलाव

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे शादी के शुरुआती दिनों में पत्नी को खूब सरप्राइज देते हैं, ढेर सारे गिफ्ट देते हैं, लेकिन बाद में उनका सरप्राइज देना बंद हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को लगने लगता है कि उनका पति बदल गया है और यह अक्सर झगड़े का कारण बन जाता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें।

निजी खर्चों को लेकर झगड़े

अगर पति और पत्नी दोनों कमाते हैं, तो उनके बीच कई बार पैसों के खर्च को लेकर झगड़े हो सकते हैं। अगर पति या पत्नी में से कोई एक ज्यादा खर्चीला है, तो झगड़े काफी बढ़ सकते हैं। इसलिए आप दोनों को मिलकर रुपए को जमा करने की योजना बनानी चाहिए और उसके हिसाब से पैसों की बचत करनी चाहिए। इसके बाद आप अपने शौक पूरे भी करें तो झगड़े की बात नहीं होगी।

पत्नी से ज्यादा दोस्तों को समय

कई लोगों की यह भी आदत होती है कि वे पत्नी से ज्यादा दोस्तों को समय देने लगते हैं। ऐसे में पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम न बिताना मनमुटाव का कारण बन जाता है और झगड़े बढ़ने लगते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और समय-समय पर दोस्तों के साथ भी एंजॉय करें।

common reasons for fight in relationship,mates and me,relationship tips

शक़ करने की आदत होना

पति-पत्नी के बीच रिश्ते में विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है। संदेह, शक़, धोखा जैसे शब्द पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बनते हैं। बाहर काम करना, दूसरों के साथ मित्रता करना एक दूसरे के बीच शक के बीज बोना। प्रत्येक बात के लिए अपने साथी पर संदेह करना मूर्खतापूर्ण है और यही सब पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण बन जाता है। ऐसे घरों में आये दिन पत्नी और पति का झगड़ा होता रहता है। यह देखा गया है कि कई शादियां ज़्यादातर इसी मूर्खतापूर्ण स्वभाव के कारण तलाक़ के कगार तक पहुँच जाती हैं।

आर्थिक ज़िम्मेदारियों का बोझ

आजकल महंगाई काफी बढ़ गई हैं, इसलिए घर पति-पत्नी दोनों के कमाने से चलता है। लेकिन अगर किसी परिवार में किसी एक पर आर्थिक बोझ ज्यादा हो, तो उसके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट आ जाती है। इससे दोनों के बीच पैसों और घरेलू खर्चों को लेकर झगड़े होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की स्थिति को समझने का प्रयास करना चाहिए और उसे हर तरह से सपोर्ट करने की कोशिश करनी चाहिए।

रोमांस में कमी

कभी-कभी रोमांस का खत्म हो जाना भी पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाता है। रिश्ते में पहले जैसा प्यार न रहने से मनमुटाव बढ़ता है। इसलिए रोमांस के लिए भी समय निकालें, ताकि रिश्ते में प्यार की मिठास हमेशा बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका