न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिशु को रिलैक्स करने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं कंघी करना, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको नवजात शिशुओं को कंघी करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में.

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 3:55:39

शिशु को रिलैक्स करने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं कंघी करना, जानें इनके बारे में

नवजात शिशुओं की सही देखभाल होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि इस समय देखभाल में हुई कमी उनके भविष्य को प्रभावित करती हैं। सही देखभाल उन्हें बीमारियों से बचाने के साथ ही कई तरह से उपयोगी हैं। ऐसा ही कुछ जुड़ा हैं उनके बालों में कंघी कारने से। जन्म के समय कुछ बच्चों के सिर पर बाल होते हैं तो कुछ के बिल्कुल नहीं। अब बात आती हैं कि बच्चों के बालों में कंघी करनी चाहिए या नहीं? ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि शुरुआत से ही बच्चों के बालों में कंघी या ब्रशिंग करने से उन्हें कई फायदे मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नवजात शिशुओं को कंघी करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

combing relaxes child,mates and me,relationship tips

शिशु को रिलैक्स रहने में मिलता है फायदा

बच्चों के सिर पर आराम से कंघी करने या ब्रशिंग करने से उन्हें बहुत आराम मिलता है। बेबी ब्रश का इस्तेमाल कर बच्चों के बाल को आराम से ब्रश करने से उनके बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है। दरअसल जब आप बच्चो के बाल को हल्के से ब्रश या कंघी करते हैं तो इससे स्कैल्प का रक्त प्रवाह भी ठीक होता है जिससे बच्चे को रिलैक्स रहने में फायदा मिलता है। ऐसा नियमित रूप से करने से उसे अच्छी नींद आती है।

हेयर ग्रोथ में मिलता है फायदा

सॉफ्ट ब्रिसल वाले बेबी ब्रश की सहायता से बच्चों के बालों में कंघी या ब्रश करने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है। ब्रशिंग या कंघी करने से बच्चों के स्कैल्प पर ब्लड फ्लो में सुधार होता है जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ में फायदा मिलता है। बच्चों के बालों को शुरू से ही अच्छी ग्रोथ और स्टाइल देने के लिए उनकी नियमित रूप से ब्रशिंग या कंघी करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

नर्वस सिस्टम को मिलता है फायदा

बेबी के बालों को नियमित रूप से कंघी या ब्रश करने से उनके स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश भी हो जाती है। चूंकि बच्चों की स्किन और उनका शरीर बहुत नाजुक होता है इसलिए हल्के से उनके बालों में कंघी करने या ब्रश करने से उन्हें मालिश का अहसास हो सकता है। ऐसा करने से उन्हें रिलैक्स करने में फायदा मिलता है। अच्छी तरह से ब्रशिंग या कंघी करने से बच्चों उनके नर्वस सिस्टम को फायदा मिलता है और इससे उनके दिमाग का विकास भी तेजी से होता है। बच्चों में सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए उनके बालों को रोजाना अच्छी तरह से ब्रश या कंघी जरूर करना चाहिए।

combing relaxes child,mates and me,relationship tips

बेडटाइम रूटीन को सुधारने में उपयोगी

बच्चों के बालों को नियमित रूप से कंघी करने या ब्रश करने से उनका बेडटाइम रूटीन सुधरता है। रात के समय बच्चों के बालों को ब्रश या कंघी करने से उन्हें अच्छी नींद आती है और अगर आप रोजाना एक ही समय पर बच्चों के बालों की ब्रशिंग या कंघी करती हैं तो इससे उनका बेडटाइम रूटीन सुधरता है। ब्रशिंग या कंघी करने से उनके स्कैल्प की मसाज भी हो जाती है जिससे उनके दिमाग में बच्चों को आराम देने वाले हॉर्मोन बढ़ते हैं और इससे उन्हें अच्छी नींद आती है।


क्रैडल क्रैप की समस्या में मिलता है फायदा

नवजात बच्चों के बालों को हल्के से ब्रश करने से उन्हें क्रैडल क्रैप की समस्या में फायदा मिलता है। क्रैडल क्रैप बच्चों के सिर की स्किन पर होने वाली एक ऐसी समस्या है जिसमें उनके स्कैल्प पर पपड़ी और रूखापन हो जाता है। हालाँकि इस समस्या को अधिक गंभीर नहीं माना जाता है और यह अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन जब आप बच्चे के बालों को रोजाना अच्छी तरह से ब्रश या कंघी करती हैं तो इससे उनकी स्किन को साफ करने में मदद मिलती है और इस समस्या का खतरा कम हो जाता है।

बच्चों को ग्रूम करने में फायदेमंद

बच्चों के स्कैल्प पर रोजाना कंघी करने या ब्रश करने से उन्हें ग्रूम करने में फायदा मिलता है। बच्चों के बालों को ब्रश या कंघी कर आप उन्हें अच्छा लुक दे सकती हैं और इसके साथ शुरू से ही बच्चों के बालों को कोंब करने के लिए तैयार कर सकती हैं।

शिशुओं के बालों को कंघी करते समय ध्यान रखें ये बातें

कंघी करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप सॉफ्ट ब्रिसल वाले हेयर ब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रशिंग या कंघी करते समय इसकी वजह से उनके स्कैल्प या स्किन को कोई परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। नवजात बच्चों के बाल या स्कैल्प बहुत नाजुक होते हैं इसलिए उन्हें कंघी करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इस दौरान उनके स्कैल्प पर अधिक दबाव न पड़े। शुरुआत में नीचे की तरफ से बच्चों के बालों को कंघी करना चाहिए और अगर कंघी करते समय बाल आपस में उलझते हैं तो इसके लिए आप हेयर सीरम या तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके बच्चे को स्कैल्प पर कोई समस्या है तो कंघी करने से पहले चिकित्सक से संपर्क जरूर करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत