न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को पता होना चाहिए कि क्या होता हैं गुड टच और बैड टच, बताए उन्हें ये बातें

ये आपके बच्चे की सुरक्षा के लिए ही है। ये काम आप खेल-खेल में कार्टून दिखाते हुए या छोटी-छोटी कहानी के जरिये भी बता सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 6:13:18

बच्चों को पता होना चाहिए कि क्या होता हैं गुड टच और बैड टच, बताए उन्हें ये बातें

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि छोटे बच्चों के साथ कुकर्म के कई मामले सामने आ रहे हैं। जबकि कई मामले तो ऐसे हैं जिनका पता भी नहीं चल पाता हैं। इसका मुख्य कारण बनता हैं बच्चों की अनभिज्ञता। जी हां, बच्चों को जानकारी ही नहीं होती हैं कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं कि बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताए। इसमें संकोच करने की जरूरत नहीं है। ये आपके बच्चे की सुरक्षा के लिए ही है। ये काम आप खेल-खेल में कार्टून दिखाते हुए या छोटी-छोटी कहानी के जरिये भी बता सकते हैं।

good touch and bad touch,how to teach child  good touch and bad touch,mates and me,relationship tips

बच्चों को ऐसे बताएं, क्या होता है Good Touch Bad Touch

जब कोई आपको छूता है और उसके छूने से आपको प्यार का एहसास होता है या अच्छा लगता है या कोई छूकर आपको सुरक्षित महसूस करवाता है, तो इसे गुड टच कहते हैं। बच्चों को बताकर ही नहीं बल्कि खुद करके समझाएं। बच्चे को समझाएं कि जब आपका कोई दोस्त आपका हाथ पकड़ता है, तो उसे अच्छा फील होता है। उसे बताएं कि उसका शरीर सिर्फ उसका है और उस पर किसी और का हक नहीं है इसलिए कोई उसे वैसे नहीं छू सकता है, जो उसे पसंद न हो।

बुरा स्पर्श

जब किसी के छूने से आपको अजीब लगे और अच्छा महसूस ना हो तो ये बैड टच होता है। अगर कोई अनजान व्यक्ति गलत जगह या आपके प्राइवेट पार्ट्स को गलत छूने की कोशिश करे तो ये बैड टच होता है।

हाथ मिलाना

हाथ कई तरह से मिलाए जाते हैं। लेकिन हाथ मिलाने के अपने तरीके होते हैं। किसी-किसी के हाथ मिलाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, तो किसी के हाथ मिलाने से आप अनकंफर्टेबल महसूस करने लगते हैं। जैसे कि कई बार अनजान व्यक्ति हाथ मिलाते वक्त जोर से आपके हाथ को दबाता है या आपके करीब आता है तो ये गलत है। इस स्थिति में अपने बच्चे को तुरंत हाथ छोड़ने और उस अजनबी व्यक्ति से दूर रहने की सलाह दें।

good touch and bad touch,how to teach child  good touch and bad touch,mates and me,relationship tips

शाबासी देना

ऐसा लड़कियों के साथ अक्सर होता है। स्कूल में कई टीचर्स पीठ पर शाबासी देने के वक्त ब्रा के हुक खोल देते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को तुरंत कंप्लेन करने या घर पर बताने को कहें। अगर छोटी उम्र में बच्चे बोलना नहीं सीखेंगे तो वे बड़े होकर भी बोल नहीं पाएंगे।

गालों को टच करना

कई बार ऐसा होता है कि कोई बच्चा हमें पसंद आता है, तो सबसे पहले हम उसके गालों को चूम लेते हैं। ये तो हमारा प्यार होता है। लेकिन इसी तरह से अपने गलत इरादों को अंजाम देने के लिए लोग बच्चों के गाल को टच करते हैं। जिसके बारे में बच्चों को समझ नहीं आता कि उस फलाना आदमी के ही छूने से उन्हें बुरा क्यों लगा ?
फिर धीरे-धीरे बच्चे हर किसी के संपर्क में आने से डरने लगते हैं। ऐसे में बच्चे को पहले ही समझा दें कि गालों को छूने पर अगर अजीब महसूस होता है तो वे तुरंत रो सकते हैं या उस आदमी के ऊपर चिल्लाते हुए उनसे दूर हट सकते हैं।

कंधे में हाथ रखना

इस तरह की हरकत बस या पार्टीज़ में ज्यादा होती है। लोग बच्चों के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें गलत तरीके से छूते हैं। कई बार तो कंधे पर हाथ रखकर लोग बच्चों को अपने करीब ले जाते हैं या बच्चों के करीब जाने की कोशिश करते हैं। इन सारी हरकतों से अपने बच्चों को सतर्क रहने के लिए कहें।

चॉकलेट देने के बहाने इधर-उधर छूना

हाइवे मूवी में आलिया भट्ट अपने अंकल से कहती है क्यों अंकल आज चॉकलेट नहीं लाए ? आज बाथरुम में नहीं ले चलेंगे ? या केवल उस फिल्म की घटना नहीं थी, बल्कि हर घर की घटना थी। हर किसी के जिंदगी में ऐसे अंकल जरूर होते हैं। लेकिन आपको अपने बच्चों को ऐसे अंकलों से दूर रखना है।

बच्चों से बातें शेयर करवाएं

ये सब बातें सिखाने के लिए अपने बच्चों को सबसे पहले ये विश्वास करवाएं कि वह आपसे कुछ भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए छोटी उम्र से ही बच्चों के साथ विश्वास का रिश्ता कायम करना शुरू कर दें। कुछ बच्चे अगर आपको बताते हैं, तो उस पर बच्चों को डांटने की जगह समझाएं। अगर आप डांटेंगी तो बच्चे आपसे डर जाएंगे और आपको कुछ बताएंगे नहीं। अगर वह कुछ गलत भी करता है तो उसे समझाएं कि ऐसा करना गलत है। फिर देखिएगा, बड़े होने पर आपको अपने बच्चे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वे अपने साथ दूसरों के लिए भी आवाज उठा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश