न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों के बारे में ये 5 बातें सिखा जाता हैं ब्रेकअप, बढ़ती हैं रिलेशनशिप की समझ

ब्रेकअप की ये सीख आपके आने वाले जीवन में बहुत काम आती हैं और अगली रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 5:46:51

रिश्तों के बारे में ये 5 बातें सिखा जाता हैं ब्रेकअप, बढ़ती हैं रिलेशनशिप की समझ

रिलेशनशिप में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब अनबन बढ़ते हुए दूरियां आने लगती हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं। रिश्तों में ब्रेकअप होने पर बहुत दुख होता हैं और इंसान जीवन में रिश्तों से दूर जाने लगता हैं। लेकिन देखा जाए तो यह ब्रेकअप आपको जीवन से जुड़ी कई सीख देकर जाता हैं जो बताते हैं कि रिश्तों में किन चीजों की जरूरत होती हैं जो इसे जोड़े रखने का काम करती हैं। ब्रेकअप की ये सीख आपके आने वाले जीवन में बहुत काम आती हैं और अगली रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेकअप से मिलने वाली रिलेशनशिप की समझ के बारे में।

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता

जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो शुरुआती दिनों में आपको उससे जुड़ी हर चीज खूबसूरत और अच्छी नजर आती है। आपको आपका पार्टनर परफेक्ट नजर आता है। लेकिन वक्त के साथ उसी पार्टनर की कुछ बातें, आदतें या काम आपको कचोटने लगते हैं। अक्सर प्रेमियों के बीच ब्रेकअप की असल वजह यही होती है कि वे किसी बात या मुद्दे को लेकर एक राय नहीं बना पाते हैं। ऐसे में ब्रेकअप हमें ये महत्वपूर्ण बात सिखाता है कि दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है और न हो सकता है। जीवन में जो कोई भी व्यक्ति परफेक्ट दिख रहा है, वो असल में एक पर्दे के पीछे अपनी सच्चाइयों को छिपाए हुए है, जिसे उस व्यक्ति के साथ वक्त गुजारने के बाद ही जाना जा सकता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,breakup lessons

प्यार में जिम्मेदारियां भी होती हैं

अक्सर लोग प्यार को बहुत आसान समझ लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि साथ घूमना, समय बिताना और एंजॉय करना ही प्यार है। जबकि प्यार अपने साथ कई जिम्मेदारियां लेकर आता है। अक्सर इन जिम्मेदारियों के कारण भी ब्रेकअप होते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद आपके पार्टनर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए एक चीज जो सिर्फ ब्रेकअप ही आपको सिखा सकता है कि प्यार सिर्फ फैंटेसी नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी का नाम है।

प्यार कितना भी गहरा हो, पर्सनल स्पेस जरूरी है

पर्सनल स्पेस हर रिश्ते में और हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। रिश्तों में ब्रेकअप का दूसरा सबसे बड़ा कारण है पार्टनर को उसका पर्सनल स्पेस न देना; यानी उस पर हर समय नजर रखना, हर समय पूछताछ करना, बिना इजाजत कोई काम न करने देना, हर छोटी-छोटी बात की जानकारी मांगना आदि। दुनिया के किसी भी इंसान को ये बात नहीं पसंद आती है कि कोई उसके पर्सनल स्पेस में दखल दे। इसलिए ब्रेकअप आपको ये सिखाता है कि हर इंसान का एक पर्सनल स्पेस होता है और आपको कभी भी वहां तक पहुंचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप किसी और की जिंदगी को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,breakup lessons

रिश्ता बचाए रखने के लिए माफ करना जरूरी है

आजकल के प्रेमी-प्रेमिकाओं में ईगो के कारण बहुत सारे ब्रेकअप्स होने लगे हैं। किसी बात पर नाराज हो जाना और फिर उसी पर अड़े रहने के कारण रिश्ते में ब्रेकअप होना तो लाजमी है। लेकिन ऐसा ब्रेकअप आपको लाइफ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण चीज सिखाता है। कई बार रिश्तों को बचाने के लिए बिना गलती के भी आपको सामने वाले शख्स को माफ करने के लिए तैयार रहना चाहिए। और कभी भी किसी व्यक्ति पर इल्जाम लगाना, चिल्लाना या उसे बुरा-भला कहने से कुछ हासिल नहीं है।

रिश्ते के लिए दिल मिलना जरूरी है, हॉबीज और आदते नहीं

कुछ लोगों को रिश्ते के शुरुआती दिनों में लगता है कि अगर उनकी हॉबीज सेम हैं या आदतें और पसंद एक जैसी हैं, तो उनका रिश्ता लंबा चलेगा। मगर ऐसा बिल्कुल भी संभव नहीं है। इसका कारण यह है कि रिश्ता कभी भी आदतों या हॉबीज की वजह से मजबूत नहीं होता है। रिश्ता मजबूत होता है दिल के एक दूसरे से मिलने से, फिर भले ही आदतें और हॉबीज एकदम अलग-अलग ही क्यों न हों। हॉबीज सिर्फ आपको एक-दूसरे के करीब लाने और पहचान बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, रिश्ता दिल से ही बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर